अभिषेक नायर आईपीएल में 2018 से 2024 तक कोलकाता नाइट राइडर्स का पार्ट रह चुके हैं. आईपीएल 2024 के दौरान उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स में गौतम गंभीर के साथ काम किया था.
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने हाल ही में टीम इंडिया के 4 सपोर्ट स्टाफ को बाहर का रास्ता दिखा दिया था. इनमें असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर का नाम भी शामिल था. सितांशु कोटक को बैटिंग कोच के रूप में भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में शामिल किए जाने के बाद से ही अभिषेक नायर को हटाने की योजना थी.
Advertisementअभिषेक नायर को मिली बड़ी जिम्मेदारीअब अभिषेक नायर को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में नजर आएंगे. अभिषेक नायर कोलकाता नाइट राइडर्स के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बन गए हैं. अभिषेक नायर को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने पोस्ट शेयर किया. केकेआर के पोस्ट में लिखा गया, 'घर वापसी पर आपका स्वागत है.'Welcome back home, @abhisheknayar1 💜 pic.twitter.com/IwJQTnAWxa— KolkataKnightRiders April 19, 2025अभिषेक नायर आईपीएल में 2018 से 2024 तक कोलकाता नाइट राइडर्स के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं. आईपीएल 2024 के दौरान उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स में गौतम गंभीर के साथ काम किया था. उस सीजन में अभिषेक नायर जहां केकेआर के असिस्टेंट कोच थे. वहीं गंभीर ने मेंटर की जिम्मेदारी निभाई थी. अभिषेक नायर को भारत के लिए सिर्फ 3 वनडे मैचों में भाग लेने का मौका मिला. हालांकि नायर बतौर कोच काफी सफल रहे हैं.Advertisementगौतम गंभीर ने जब हेड कोच का पद संभाला तो उन्होंने भारतीय क्रिकेट बोर्ड से पसंदीदा कोचिंग स्टाफ की डिमांड की. बीसीसीआई ने गंभीर की मांग सुनी भी. अभिषेक नायर और रयान टेन डोशेट असिस्टेंट कोच के तौर पर नियुक्त किए गए थे. वहीं साउथ अफ्रीकी दिग्गज मोर्ने मोर्केल को बॉलिंग कोच चुना गया था.फील्डिंग कोच पर भी हुआ एक्शन...बीसीसीआई ने अभिषेक नायर के अलावा फील्डिंग कोच टी. दिलीप, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई और एक मसाजर को भी बाहर का रास्ता दिखा दिखाया था. माना जा रहा है BCCI का यह एक्शन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2025 में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण रहा. वहीं, भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर पर भी 0-3 से टेस्ट सीरीज हार गई थी. ये भी देखें
Abhishek Nayar Kolkata Knight Riders KKR Backroom Staff Gautam Gambhir Gambhir Favourite Team Team India Abhishek Nayar Joins KKR KKR Coaching Staff 2025 IPL News 2025 KKR Updates IPL Team News IPL Support Staff Indian Premier League 2025 KKR Abhishek Nayar Gambhir KKR Connection IPL Coaching Changes IPL KKR 2025 IPL Staff Appointments KKR Gambhir Nayar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
देवेंद्र यादव, अभिषेक पल्लव से लेकर विनोद वर्मा, किसके घर पहुंची CBI की टीमBhupesh Baghel: देवेंद्र यादव, अभिषेक पल्लव से लेकर विनोद वर्मा, भूपेश बघेल के साथ और किसके घर पहुंची CBI की टीम
Read more »
IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में की जयवर्धने-संगकारा की बराबरीIPL 2025 GT VS PBKS Shreyas Iyer captained three ipl teams made record know details IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में की जयवर्धने-संगकारा की बराबरी
Read more »
शतक लगाते ही अभिषेक शर्मा ने जेब से निकाली पर्ची... क्या था इस सेलिब्रेशन के पीछे का राज?IPL 2025: पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने कमाल की सेंचुरी ठोक दी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने बोर्ड पर 245 रन लगाए थे। लेकिन अभिषेक के तूफान के सामने पंजाब की टीम कहीं भी नहीं टिकी। इस सेंचुरी के बाद अभिषेक ने खास सेलिब्रेशन भी...
Read more »
Team India Support Staff: टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ पर चला BCCI का चाबुक, गौतम गंभीर के खास अभिषेक नायर समेत 4 की छुट्टीTeam India Support Staff: टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सख्त एक्शन लिया है. सपोर्ट स्टाफ से जुड़े 4 लोगों को हटा दिया गया है. इनमें हेड कोच गौतम गंभीर के खास अभिषेक नायर की भी छुट्टी हो गई है.
Read more »
BCCI: चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बावजूद सपोर्ट स्टाफ पर गिरी बीसीसीआई की गाज, गंभीर के सहयोगी समेत इन 4 को हटायाBCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम के सपोर्ट स्टाफ की छंटनी की है. इसके तहत कुल 4 कर्मचारियों की टीम से छुट्टी हो गई है. सूची में गौतम गंभीर के खास अभिषेक नायर भी शामिल हैं. IPL. खेल समाचार.
Read more »
BCCI की बड़ी कार्रवाई, गौतम गंभीर के चहेते को नौकरी से निकाला, फील्डिंग कोच भी बर्खास्तBCCI ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद कोचिंग स्टाफ पर कार्रवाई की है. हेड कोच गौतम गंभीर के असिस्टेंट अभिषेक नायर, फील्डिंग कोच टी. दिलीप और ट्रेनर सोहम देसाई को हटा दिया गया है.
Read more »
