गौतमबुद्ध नगर के अंतर्गत तीन अथॉरिटी आती हैं। इनमें कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। सरकार और प्रशासन की सख्ती के बावजूद बिल्डर खेल कर दे रहे हैं। ताजा मामला स्पोर्ट्स सिटी में जमीन बेचने का आया है।
नोएडा: सेक्टर-150 में हाल ही में एक इंजीनियर की खुले तालाब में डूबने से हुई मौत ने न केवल सुरक्षा दावों की पोल खोली है, बल्कि स्पोर्ट्स सिटी परियोजना के नाम पर चल रहे अरबों के खेल को भी फिर से चर्चा में ला दिया है। यह हादसा उस स्थान पर हुआ है, जिसे कागजों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स हब बनना था, लेकिन असलियत में वह प्रशासनिक लापरवाही और बिल्डर की धोखाधड़ी का खूनी दलदल बन चुका है। 300 एकड़ में फैली इस स्पोर्ट्स सिटी की कहानी 3सी ग्रुप के मुखिया निर्मल सिंह से शुरू होती है। आरोप है कि निर्मल सिंह ने कौड़ियों के भाव जमीन आवंटित कराई और फिर उसे 24 अन्य बिल्डरों को बेचकर गायब हो गया। जमीन गिरवी रखकर करोड़ों का कर्ज लिया गया, जिसे चुकाने के बजाय डकार लिया गया। हालत यह है कि बैंक का कर्ज, फ्लैट खरीदारों का पैसा और प्राधिकरण का बकाया सब कुछ मुकदमों के जाल में फंसा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बिल्डरों ने एक बार फिर स्पोर्ट्स सिटी का संशोधित मास्टर प्लान नोएडा अथॉरिटी को सौंपा है। नोएडा अथॉरिटी के एसीईओ सतीश पाल ने पुष्टि की है कि यह प्रस्ताव मिल चुका है और अब इसे बोर्ड बैठक में निर्णय के लिए रखा जाएगा। हालांकि, इस हादसे के बाद इस योजना को मंजूरी मिलना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।स्पोर्ट्स सिटी में व्यावसायिक लाभ को प्राथमिकता देने की कोशिशें नई नहीं है। साल 2022 में नोएडा अथॉरिटी ने विजटाउन प्लानर्स के संशोधित लेआउट को सिरे से खारिज कर दिया था। कंपनी ने खेल सुविधाओं के बजाय दुकानें और फूड आउटलेट्स के लिए भारी-भरकम एफएआर का प्रस्ताव रखा था, जो स्वीकृत सीमा से कहीं अधिक था। स्पोर्ट्र्स सिटी के मूल ब्रोशर के अनुसार, व्यावसायिक गतिविधियों के लिए केवल 0.
5 प्रतिशत क्षेत्र ही आवंटित था, लेकिन बिल्डरों ने खेल को दरकिनार कर इस प्रोजेक्ट को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की हर मुमकिन कोशिश की।
स्पोर्ट्स सिटी की जमीन बेच दी नोएडा समाचार बिल्डर ने बेच दी जमीन Sports City Land Sold Greater Noida Authority Yamuna Authority Yeida News Noida News Builder Sold Land
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पैन कार्ड ऋण: बिना बैंक जाए पाएँ ₹5 लाख तक का ऋण, 24 घंटे में!क्या आप पैन कार्ड धारक हैं? तो यह खबर आपके लिए ही है! पैन कार्ड से ₹5 लाख तक का ऋण पाएँ, 24 घंटों में पैसा आपके खाते में। जानें ब्याज दरें, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया।
Read more »
सोना पहली बार ₹1.5 लाख के पार, 10 ग्राम 24 कैरेट Gold का ये नया रेटGold ने इतिहास रच दिया है और तूफानी रफ्तार से भागते हुए पहली बार 10 ग्राम सोने का भाव अब 1.5 लाख रुपये के पार निकल गया है. मंगलवार को गिरावट के साथ खुलने के बाद सोना अचानक एक झटके में 7000 रुपये चढ़ गया.
Read more »
अवैध तरीके से भारतीय जल सीमा में घुसे 24 बांग्लादेशी मछुआरे गिरफ्तार, जहाज भी किया जब्तभारतीय तटरक्षक बल ने बंगाल के तटवर्ती दक्षिण 24 परगना जिले से भारतीय जल सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में 24 बांग्लादेशी मछुआरों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर फ्रेजरगंज कोस्टल क्षेत्र से पकड़कर फ्रेजरगंज कोस्टल थाने को सौंप दिया गया...
Read more »
Breaking News LIVE Update: জেলায় জেলায় আশা কর্মীদের স্বাস্থ্য অভিযানে আসতে বাধা দেওয়ার অভিযোগLive Blog fresh news only on zee 24 ghanta live direct January 21
Read more »
झामुमो का रेलवे पर बड़ा आरोप: पाकुड़ में अन्याय, 24 जनवरी से कोयला रोकने का ऐलानPakur News: झामुमो की पाकुड़ जिला समिति की बैठक में रेलवे द्वारा क्षेत्र के साथ अन्याय का मुद्दा उठा। पार्टी ने पहले पत्थर रैक रोके, अब 24 जनवरी से अमड़ापाड़ा से आने वाले कोयले को भी रोकने की चेतावनी दी है। नेताओं ने कहा कि रेलवे को करोड़ों का राजस्व देने के बावजूद पाकुड़ को उचित सुविधाएं नहीं...
Read more »
बोकारो के वाहन मालिकों की बढ़ी परेशानी, फिटनेस के लिए अब 300 किलोमीटर का चक्करBokaro Vehicle Fitness: बोकारो के भारी वाहनों को अब फिटनेस जांच के लिए हजारीबाग जाना होगा, जिससे उन्हें 300 किलोमीटर की अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ेगी। केंद्रीय नियमों में बदलाव के कारण स्वचालित परीक्षण केंद्र ATS अनिवार्य हो गया है। वाहन मालिकों को डीजल खर्च, समय की बर्बादी और हजारीबाग केंद्र की सीमित क्षमता से परेशानी हो रही है। ट्रक मालिक संघ ने...
Read more »
