गोविंदा-कृष्णा के झगड़े में सुनीता और कश्मीरा का रोल

Entertainment News

गोविंदा-कृष्णा के झगड़े में सुनीता और कश्मीरा का रोल
GobindaKRISHNA ABHISHEKSUNITA
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 67 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 63%

गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के झगड़े में उनके पत्नियों सुनीता और कश्मीरा की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही। विनय आनंद ने बताया कि सुनीता और कश्मीरा दोनों एक जैसे नेचर के हैं और दोनों के बीच के झगड़े का कारण यही है।

गोविंदा और उनके भांजे-कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के झगड़े की खूब चर्चा हुई थी. इसमें दोनों की पत्नी सुनीता और कश्मीरा का भी अहम रोल बताया गया था. सालों तक दोनों फैमिलीज के बीच कोई बातचीत नहीं हुई. हालाँकि अब इस अनबन को खत्म कर गोविंदा-कृष्णा तो साथ आ गए हैं, लेकिन कश्मीरा और सुनीता के बीच की तल्खियां अब भी बाकी हैं. गोविंदा के एक और भांजे और एक्टर विनय आनंद ने सिद्धार्थ कनन से बातचीत में सुनीता के बिहेवियर पर बात की और बताया कि वो और कश्मीरा एक जैसे नेचर के हैं.

सुनीता और कश्मीरा के बीच के झगड़े को याद करते हुए विनय बोले कि सुनीता मामी कभी-कभी थोड़ी रफ हो जाती हैं, लेकिन सिर्फ जुबान से. कभी-कभी वो कुछ ऐसा कह देंगी जो वो नहीं चाहती हैं, या उनका मतलब नहीं है, लेकिन सुनने में अच्छा नहीं लगेगा. कठोर लगती हैं लेकिन वो दिल की साफ हैं. कश्मीरा और सुनीता मामी का वो हाल है कि जैसे एक म्यान में दो तलवार नहीं रह सकती. विनय के मुताबिक कश्मीरा का नेचर भी सुनीता जैसा ही है. विनय ने आगे बताया कि सुनीता कभी गोविंदा को कश्मीरा से मिलने से नहीं रोकती हैं. सुनीता मामी कभी गोविंदा या अपने बेटे यशवर्धन को नहीं बोलेंगी कि कश्मीरा से बात मत करो. ये हमारे फैमिली की खासियत है. सब अपना मैटर पर्सनली हैंडल करते हैं. सुनीता मामी ऐसी हैं ही नहीं कि किसी को बोलें तुम ऐसा मत करो, वैसा मत करो. हालांकि विनय ने बताया कि ये मैटर तब बढ़ा जब कृष्णा अभिषेक को अपनी पत्नी कश्मीरा के लिए स्टैंड लेना पड़ा और उसने गोविंदा के घर आना जाना बंद कर दिया. विनय बोले- मामा के पास उसने जाना बंद कर दिया था. बीच में मामी ने तो मेरी वाइफ को भी कुछ कह दिया था. लेकिन उन्हें खुद ही एहसास हुआ तो वो फोन कर के सॉरी बोलीं. फैमिली में ऐसी चीजें होती रहती हैं, आप जब डिस्कस करते हो, आपस में बात करते हो तो बहुत सारी चीजें हो जाती हैं. लेकिन मेरी पत्नी ने कभी मीडिया में आकर कुछ नहीं कहा. लेकिन एक चीज रही कि मैंने मेरा कनेक्शन कभी मेरे मामा से नहीं तोड़ा. विनय के मुताबिक कृष्णा ने गोविंदा से कनेक्शन तोड़कर गलत किया था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Gobinda KRISHNA ABHISHEK SUNITA KASHMIRA VINAY ANAND FAMILY DRAMA

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सुनीता आहूजा का रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी के साथ खुलासासुनीता आहूजा का रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी के साथ खुलासागोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने पिछले इंटरव्यू में रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी के साथ अपने पति गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए हैं।
Read more »

गोविंदा ने ठुकराया था 'देवदास' का चुन्नीलाल रोल, भंसाली पर भड़कीं गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजागोविंदा ने ठुकराया था 'देवदास' का चुन्नीलाल रोल, भंसाली पर भड़कीं गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजासुनीता आहूजा ने खुलासा किया कि भंसाली की फिल्म 'देवदास' में चुन्नीलाल का रोल गोविंदा को पहले ऑफर किया गया था. गोविंदा ने इस रोल को मना कर दिया क्योंकि वो दूसरे लीड के लिए नहीं बने हैं.
Read more »

सुनीता गोविंदा, गोविंदा और कृष्णा के बीच दोस्ती पर बोलीं अपना दिलसुनीता गोविंदा, गोविंदा और कृष्णा के बीच दोस्ती पर बोलीं अपना दिलसुनीता गोविंदा ने कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच फिर से दोस्ती पर खुशी जताई है.
Read more »

सुनीता गोविंदा कृष्णा अभिषेक के मील का पत्थर पर खुश.सुनीता गोविंदा कृष्णा अभिषेक के मील का पत्थर पर खुश.सुनीता गोविंदा ने गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच की दोस्ती के बारे में बात की है.
Read more »

सुनीता अब भी कृष्णा को माफ करने के मूड में नहींसुनीता अब भी कृष्णा को माफ करने के मूड में नहींगोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच मनमुटाव खत्म करने के बावजूद, सुनीता अभी भी कृष्णा से बात करने या उनका चेहरा देखने को तैयार नहीं हैं.
Read more »

सुनीता आहूजा गोविंदा के बारे में बोलीं - अब डर लगता हैसुनीता आहूजा गोविंदा के बारे में बोलीं - अब डर लगता हैसुनीता आहूजा ने गोविंदा से अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में वो गोविंदा को पसंद नहीं करती थी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:49:17