Godda Futani Hatia : गोड्डा के चिलकारा गांव की फुटानी हटिया पहले अंबेडकर हटिया के नाम से जानी जाती थी. अब यह फुटानी हटिया सस्ती सब्जियों और अनोखे माहौल के लिए मशहूर है. बता दें कि इसकी शुरुआत 30 साल पहले दीप नारायण दास द्वारा की गई थी.
गोड्डा जिले के पथरगामा प्रखंड अंतर्गत चिलकारा गांव है. यहां गांव में लगने वाला साप्ताहिक हाट बाजार आज पूरे जिले में ‘फुटानी हटिया’ के नाम से मशहूर है. यह हाट न सिर्फ खरीद-फरोख्त का केंद्र बन गया है. बल्कि अपने नाम और इतिहास को लेकर भी लोगों के बीच खास पहचान रखता है.
स्थानीय लोगों के अनुसार, शुरुआत में इस हाट को चिलकारा हटिया कहा जाता था. समय के साथ गांव की पंचायत में यह निर्णय लिया गया कि हाट का नाम बदलकर अंबेडकर हटिया रखा जाए. इसके बाद हटिया के बीचो–बीच भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भी स्थापित की गई. करीब पांच वर्षों तक यह हाट अंबेडकर हटिया के नाम से ही जानी गई और आसपास के ग्रामीण इसे इसी पहचान से जानते थे. लेकिन यह इलाका आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण धीरे-धीरे इस हाट का नाम बदलकर फुटानी हटिया प्रचलन में आ गया. स्थानीय निवासी दीप नारायण दास ने बताया कि करीब 30 वर्ष पहले उन्हीं के प्रयास से इस हटिया की शुरुआत हुई थी. उनके अनुसार, हाट लगने के दौरान महुआ शराब और ताड़ी का सेवन कर लोग आपस में जोर-जोर से गाना-बजाना करने लगते थे. नशे की हालत में होने वाली इसी मस्ती और हंगामे को देखते हुए लोगों ने मजाकिया तौर पर इसका नाम फुटानी हटिया रख दिया, जो बाद में इसकी पहचान बन गया. दीप नारायण दास यह भी बताते हैं कि इस हटिया में मजदूर तबके के लोग मेहनत-मजदूरी कर आते थे और कई बार अमीरों की तरह शराब पर खुले दिल से पैसा खर्च करते थे. इसी सामाजिक व्यवहार और अनोखे माहौल के कारण यह हटिया एक अलग नाम और पहचान के साथ प्रसिद्ध हो गई, जो आज भी कायम है. वहीं, गांव के नरेंद्र कुमार बताते हैं कि फुटानी हटिया की सबसे बड़ी खासियत यहां मिलने वाली सस्ती सब्जियां हैं. आसपास के इलाकों में किसान और मजदूर वर्ग के लोग खुद सब्जियां उगाते हैं और सीधे इसी हाट में बेचते हैं. इसी वजह से यहां बड़े व्यापारी नहीं आते और सब्जियां बेहद सस्ते दामों पर उपलब्ध होती हैं.
Godda Hat Futani Hatiya Godda News History Of Futani Hatiya Who Named It Futani Hatiya गोड्डा फुटानी हटिया गोड्डा हाट फुटानी हटिया गोड्डा समाचार फुटानी हटिया का इतिहास फुटानी हटिया नाम कौन रखा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Tata-Hatia Memu: टाटा-हटिया मेमू का बदला समय, यहां पढ़ें नया टाइम-टेबलJharkhand Passenger Train News टाटानगर से हटिया के बीच चलने वाली मेमू स्पेशल का समय अब बदल गया है। यह ट्रेन पहले सुबह पांच बजकर 35 मिनट पर रवाना होती थी और 11 बजे हटिया पहुंचती थी। अब यह ट्रेन टाटा से और पहले हटिया के लिए निकल जाएगी। रेलवे विभाग ने नया टाइम टेबल भी जारी कर दिया...
Read more »
Godda Food: इस दुकान का चिकन रोल बड़ा फेमस, 4 घंटे में 10 हज़ार की बिक्रीदुकान के संचालक राकेश कुमार ने कहा कि वह चिकन रोल में डालने वाला चिकन मसाला को काफी अच्छे से फ्राय करते हैं. जिससे रोल काफी स्वादिष्ट होता है.इसे लोग भी पसंद करते हैं. वही एक बनी रोल का दाम 80 रुपया और 70 रुपए होता है.
Read more »
झारखंड चुनाव: मुफ्त बिजली, कर्ज माफ का लॉलीपॉप, वोट से पहले उल्लू बनाते हैं नेता, गुस्साए लोगों ने खोल दी स...Godda Jharkhand Chunav 2024: गोड्डा के पथरगामा में जनता का अविश्वास चुनावों से पहले नेताओं के लिए एक स्पष्ट संदेश है – जनता को ठगने का समय अब समाप्त हो चुका है.
Read more »
झारखंड के गोड्डा और सारठ में PM मोदी की सभा: संथाल परगना की 18 सीटों को साधेंगे; सुरक्षा के कड़े इंतेजामPrime Minister Narendra Modi Jharkhand Godda Sarath Road Show Live Updates; Follow PM Modi Jharkhand Election BJP Campaign Photos Videos On Dainik Bhaskar.
Read more »
पुष्पा 2 ने बनाया इंडियन सिनेमा का अनोखा रिकॉर्ड, जानें क्या है 30,30,30,30,30,30,30 का गणितपुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का एक नया रिकॉर्ड बनाया है. जिसका वास्ता तीस यानी कि 30 के आंकड़े से है. आपको समझता हैं क्या पुष्पा 2 द राईस के कलेक्शन का 30, 30, 30 का गणित. जो अपने आप में एक नई मिसाल बन गया है.
Read more »
Godda News: डीएसपी और जिप उपाध्यक्ष ने गर्भवती महिला को रक्तदान कर बचाई जानGodda News: डीएसपी और जिप उपाध्यक्ष ने गर्भवती महिला को रक्तदान कर बचाई जान, ब्लड बैंक में खून की कमी
Read more »
