गोंडा: रेलवे प्लेटफॉर्म पर आरोपी को दबोचने की कोशिश में बड़ा हादसा, ट्रेन से सिपाही के दोनों पैर कटे

Gonda Railway Station News

गोंडा: रेलवे प्लेटफॉर्म पर आरोपी को दबोचने की कोशिश में बड़ा हादसा, ट्रेन से सिपाही के दोनों पैर कटे
GRP ConstableTrain AccidentPolice Bravery
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 62 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 63%

यूपी के गोंडा जंक्शन पर फर्ज निभाते हुए एक जांबाज सिपाही के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। चोरी के आरोपी को पकड़ने के लिए चलती ट्रेन के पीछे दौड़ते समय सिपाही आकाश सिंह ट्रैक की चपेट में आ गए। हादसे में उनके दोनों पैर कट गए हैं और वह इस समय लखनऊ में जिंदगी की जंग लड़ रहे...

UP News: जीआरपी सिपाही आकाश सिंह ने 31 मार्च की आधी रात को गोंडा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक भागते हुए आरोपी को पकड़ने के दौरान अपने दोनों पैर गंवा दिए. मऊ जिले के रहने वाले 29 वर्षीय आकाश ने मारपीट और चोरी के आरोपी सुनील कुमार को हिरासत में लिया था, लेकिन पूछताछ के दौरान आरोपी चकमा देकर डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में चढ़ने लगा.

और पढ़ेंआकाश उसे पकड़ने के लिए पीछे दौड़े और उसे ट्रेन से नीचे खींच लिया, लेकिन इसी बीच उनका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच के गैप में गिर गए. ट्रेन की चपेट में आने से सिपाही के दोनों पैर कट गए. फिलहाल उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.अपराधी को खींचने में हुआ हादसाजीआरपी एसएचओ दिनेश कुमार पांडेय के मुताबिक, आरोपी सुनील कुमार पुलिस की पकड़ से छूटकर चलती ट्रेन में सवार होने की कोशिश कर रहा था. सिपाही आकाश सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे रोकने के लिए दौड़ लगाई. उन्होंने आरोपी को सुरक्षित रूप से ट्रेन से नीचे तो खींच लिया, लेकिन खुद को नहीं संभाल पाए और ट्रैक के नीचे आ गए. इस हादसे में आरोपी को भी चोटें आई हैं, जिसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. Advertisement मदद के लिए आगे आया विभागन्यूज एजेंसी के अनुसार, गंभीर रूप से घायल सिपाही को पहले रेलवे अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया. आरोपी के खिलाफ मारपीट, चोरी और हिरासत से भागने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इस बीच, जीआरपी एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए गोरखपुर जोन के सभी अधिकारियों और कर्मियों से घायल सिपाही के इलाज और सहायता के लिए अपने एक दिन का वेतन योगदान करने की अपील की है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

GRP Constable Train Accident Police Bravery Lucknow Trauma Centre गोंडा जंक्शन जीआरपी सिपाही रेल हादसा पुलिस बहादुरी यूपी न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-01 23:02:39