गैर-जाट पर फोकस, सैनी का चेहरा... हरियाणा में BJP की जीत के पांच फैक्टर

Haryana Election Result News

गैर-जाट पर फोकस, सैनी का चेहरा... हरियाणा में BJP की जीत के पांच फैक्टर
Non-Jat VotesNayab Singh Saini OBCहरियाणा चुनाव परिणाम
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 155 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 63%

हरियाणा में बीजेपी ने सत्ता विरोधी लहर से निपटने के लिए बहुत ही प्रभावी रणनीति अपनाई है. इनमें गैर-जाट वोटों का मजबूती से एकजुट होना, नायब सिंह सैनी का पार्टी चेहरा बनना, भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी अभियान और किसानों के आंदोलन का फायदा उठाना शामिल है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं और बीजेपी ने यहां हैट्रिक लगा लिया है. खास बात यह है कि पार्टी के लिए राज्य में यह सबसे बड़ी जीत है. बीते चुनाव में पार्टी को कई सीटों का नुकसान हुआ था और और फिर गठबंधन में सरकार बनानी पड़ी थी.

हालांकि, इस चुनाव में पार्टी आला कमान ने बड़ी ही सूझबूझ के साथ रणनीति बनाई. मसलन, गैर जाट वोटों की लामबंदी, समुदायों के बीच ध्रुविकरण और नायब सिंह सैनी की ओबीसी जाति जैसे कुछ पांच फैक्टर हैं, जो पार्टी के लिए फायदेमंद रही. गैर-जाट वोटों पर फोकसहरियाणा में बीजेपी ने सत्ता विरोधी लहर का सामना करने के लिए कई अहम रणनीतियों पर काम किया है. इसमें सबसे अहम ये है कि बीजेपी ने गैर-जाट वोटों को लामबंद करने में कामयाबी हासिल की. पार्टी के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता की मानें तो, जहां जाट मतदाता अपनी मांगों को लेकर हमेशा मुखर रहते हैं, वहीं गैर-जाट समुदायों ने बीजेपी के स्वच्छ शासन का समर्थन किया है. इससे यह संकेत मिलता है कि गैर-जाटों ने बड़े पैमाने पर बीजेपी को वोट दिया है.यह भी पढ़ें: देश की सबसे अमीर महिला फिर बनीं हरियाणा की MLA, निर्दलीय लड़कर बीजेपी-कांग्रेस को हरायासमुदायों के बीच ध्रुविकरणबीजेपी ने हमेशा सभी समुदायों के लिए काम करने की बात कही, लेकिन पार्टी को लगता है कि हरियाणा में जाट हमेशा से अन्य समुदायों जैसे ओबीसी, पंजाबी, दलित पर दबदबा कायम करने की कोशिश करते रहे हैं. बीजेपी सूत्रों ने कहा कि हुड्डा के समर्थकों द्वारा खुले तौर पर सीएम के रूप में जाट का समर्थन करने से अन्य समुदायों के बीच ध्रुवीकरण हुआ और उन्होंने एक ही समुदाय के दबदबे के खिलाफ मतदान किया.Advertisementसैनी को चेहरा बनाना पार्टी के लिए फायदेमंदबीजेपी ने नायब सिंह सैनी को चेहरा बनाकर सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला करने में मदद की. चूंकि सीएम सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं और पार्टी ने एक ओबीसी नेता को प्रमुखता देकर समुदाय का एक मजबूत समर्थन हासिल किया है. सैनी की साफ छवि और आम लोगों के साथ उनकी पहुंच ने भी इसमें योगदान दिया.खर्ची और पर्ची के आरोपों से भी हुआ लाभइनके अलावा, "खर्ची और पर्ची" के आरोपों ने भी बीजेपी की चुनाव जीतने में मदद की. एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में लौटने पर वसूली का रैकेट फिर से शुरू होने की आशंका फैलाकर पार्टी ने प्रभावी रूप से जनता को अपने पक्ष में किया है.यह भी पढ़ें: 'ऑल इज वेल'... किसान और जवान नहीं हैं नाराज! BJP की ये रणनीति हरियाणा में आई कामकिसान आंदलोन को भी प्रभावी ढंग से संभालावहीं, किसान आंदोलन के दूसरे चरण ने भी पार्टी को फायदा पहुंचाया. बीजेपी के एक नेता ने बताया कि पहले चरण के किसान आंदोलन के समय कानून व्यवस्था के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए शंभू बॉर्डर पर उन्हें रोका, जो पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हुआ है. मसलन, अगर एक लाइन में कहें तो बीजेपी ने सत्ता विरोधी लहरे को संभालने में बड़ी कामयाबी हासिल की और यही वजह है कि पार्टी राज्य में बड़ी जीत हासिल की है.Advertisementबीजेपी की जीत का बोनसहरियाणा में बीजेपी के चार प्रभारी हैं - धर्मेंद्र प्रधान, बिप्लब कुमार देब, सुरेंद्र नागर और सतीश पूनिया. इन चार नेताओं ने लोकसभा की सीटों को आपस में बांटा और उन्हें संभाला. हर प्रभारी ने अपने प्रभार की लोकसभा सीट पर माइक्रोमैनेजमेंट किया. जातिगत समीकरणों को साधा, उम्मीदवारों का चयन उसी हिसाब से किया और मुद्दे तय किए.दलितों को अपने पाले में लाने के लिए बीजेपी ने विशेष रूप से काम किया. कुमारी सैलजा की नाराजगी को बीजेपी ने अपने पक्ष में किया. सीएम पद से खट्टर को हटाने का फैसला सही रहा. खट्टर के चेहरे को प्रचार से दूर रखा गया, ताकि लोगों में उन्हें लेकर नाराजगी न हो. किसान, जवान के मुद्दे ने काम किया और किसानों को 24 फसलों पर MSP और अग्निवीरों को पेंशन वाली नौकरी का वादा भी पार्टी के लिए फायदेमंद रहा. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Non-Jat Votes Nayab Singh Saini OBC हरियाणा चुनाव परिणाम गैर जाट वोट नायब सिंह सैनी ओबीसी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Haryana Election 2024: दादरी में जाट Vs गैर-जाट, क्या है यहां जातियों का गणित; कौन निभाता है बड़ी भूमिका?Haryana Election 2024: दादरी में जाट Vs गैर-जाट, क्या है यहां जातियों का गणित; कौन निभाता है बड़ी भूमिका?Haryana Election 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जाट-गैर जाट समीकरणों का गणित एक बार फिर अहम भूमिका निभाने वाला है। दादरी और बाढड़ा विधानसभा क्षेत्रों में जाट मतदाताओं की संख्या अधिक है लेकिन गैर जाट मतदाता भी हार-जीत में निर्णायक भूमिका निभाते रहे हैं। इस बार भी सभी प्रमुख दलों ने जाट समुदाय के साथ-साथ गोत्र समीकरणों के हिसाब से उम्मीदवारों...
Read more »

हरियाणा में '35 बनाम 1' की लड़ाई, जाटों का विरोध, फिर क्यों बीजेपी दिख रही है कॉन्फिडेंट?पढ़िए ग्राउंड रिपोर्टहरियाणा में '35 बनाम 1' की लड़ाई, जाटों का विरोध, फिर क्यों बीजेपी दिख रही है कॉन्फिडेंट?पढ़िए ग्राउंड रिपोर्टHaryana ground report: पिछले 10 साल में हरियाणा में बीजेपी ने राजनीति को नया मोड़ दे दिया है। पहले हरियाणा में सत्ता घूम-फिरकर जाट नेताओं के हाथ में रही। गैर जाट सिर्फ उन्हें वोट करते रहे। अब राज्य में गैर जाट वाली राजनीति का असर दिख रहा है। आलम यह है कि 35 बनाम एक की बात न सिर्फ जाट कर रहे हैं बल्कि दूसरी जातियां भी इस समीकरण के हिसाब से चुनाव...
Read more »

'कांग्रेस ने खिलाड़ियों के कंधे पर बंदूक रखकर निशाना साधा', विनेश पर बोले हरियाणा के सीएम सैनी'कांग्रेस ने खिलाड़ियों के कंधे पर बंदूक रखकर निशाना साधा', विनेश पर बोले हरियाणा के सीएम सैनीहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के पांच सीटें हारने से लेकर पहलवान और किसान तक, पंचायत आजतक के मंच पर हर सवाल के जवाब दिए.
Read more »

हरियाणा चुनाव: जाटों, ओबीसी वोट बैंक को लेकर टिकट रणनीति पर केंद्रित मुकाबलाहरियाणा चुनाव: जाटों, ओबीसी वोट बैंक को लेकर टिकट रणनीति पर केंद्रित मुकाबलाहरियाणा के उपचुनाव में जाट और ओबीसी वोट बैंक का प्रभाव महत्वपूर्ण है। भाजपा अपने पिछड़ी जाति आधार पर चुनावी मैदान में उतरी है, जबकि कांग्रेस जाटों को लक्षित कर रही है।
Read more »

हरियाणा में किसके साथ गए जाट, देखिए सीटों का रिजल्ट LIVEहरियाणा में किसके साथ गए जाट, देखिए सीटों का रिजल्ट LIVEहरियाणा की राजनीति में जाट वोटर्स निर्णायक माने जाते हैं. आइए जानते हैं जाटलैंड में किसे मिल रही है जीत.
Read more »

जाट-गैरजाट बंटवारा, दलित वोट, सीएम बदलना...हरियाणा में बीजेपी की जीत के 5 बड़े कारण जान लीजिएजाट-गैरजाट बंटवारा, दलित वोट, सीएम बदलना...हरियाणा में बीजेपी की जीत के 5 बड़े कारण जान लीजिएfive reasons why bjp creates history with hattrick in Haryana by crushing congress : जाट गैरजाट बंटवारा दलित वोट सीएम बदलना हरियाणा में बीजेपी की जीत के 5 बड़े कारण जान लीजिए
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:31:27