पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता और सरपंच विदेश बैठे गैंगस्टरों के निशाने पर हैं। 2022 में सरकार बनने के बाद से तरनतारन जिले में कई सरपंचों और नेताओं की हत्याएं हुई हैं। इनमें जरमल सिंह वल्टोहा, सोनू चीमा, गुरप्रीत सिंह गोपी चोहला, बचित्तर सिंह, राजू संधू और प्रताप सिंह जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। इन वारदातों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल...
धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद संबंधित नेता व सरपंच विदेश बैठे गैंगस्टरों के निशाने पर है। विधानसभा हलका खेमकरण के गांव वल्टोहा संधुआं के मौजूदा सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा की हत्या ने जहां पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए है, क्योंकि इससे पहले भी तरनतारन जिले से संबंधित कई सरपंच व नेता विदेश बैठे गैंगस्टरों द्वारा हमले का शिकार बनाए जा चुके है।14 जनवरी 2023 को झब्बाल के सरपंच अवन कुमार सोनू चीमा को उस समय गोलियां मारकर ढेर कर दिया, जब वे अपनी फार्च्यूनर कार में सवार होकर भिखीविंड रोड स्थित सेलून पर बाल कटवा रहे थे। आम आदमी पार्टी के मरहूम विधायक डॉ.
कश्मीर सिंह सोहल के करीबी सोनू चीमा काफी समय से हिट लिस्ट पर थे। 1 मार्च 2024 को विधानसभा हलका खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा के करीबी आप वालंटियर गुरप्रीत सिंह गोपी चोहला की फतेहाबाद स्थित रेलवे ट्रैक के पास बाइक सवारों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। गोपी चोहला कपूरथला के सुल्तानपुरलोधी स्थित अदालत में धारा-307 के तहत दर्ज मामले की तारीख भुगतने के लिए अपनी इनोवा कार में सवार होकर जा रहे थे। जब उन्हें गैंगस्टरों ने निशाना बनाया। 13 सितंबर 2024 को विधानसभा हलका पट्टी के गांव चौधरीवाला निवासी आम आदमी पार्टी के वालंटियर बचित्तर सिंह को बाइक सवार शूटरों ने गोलियां मारकर ढेर कर दिया था। बचित्तर सिंह आप के फाउंडर मेंबरों में आते थे, जोकि कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर व खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा के करीबियों में आते थे। इस हत्याकांड के तार भी गैंगस्टरों के साथ जुड़े पाए गए थे। पंचायती चुनावों के दौरान विधानसभा हलका पट्टी के गांव तलवंडी मोहर सिंह की महिला सरपंच राजविंदर कौर राज को निर्विरोध चुनाव जितवाने वाले आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर राजविंदर सिंह उर्फ राजू संधू को बीडीपीओ कार्यालय पट्टी से वापस लौटते समय बाइक सवार ने कार रोककर मौत के घाट उतारा था। वॉलंटियर राज कोई ओर नहीं बल्कि कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के करीबियों में आते थे। इस हत्याकांड के तार भी विदेश बैठे गैंगस्टरों से जुड़े पाए गए। विधानसभा हलका तरनतारन के गांव लालूघुम्मण के निर्विरोध सरपंच बने 74 वर्षीय प्रताप सिंह को 18 नवंबर को बाइक सवार शूटरों ने उस समय गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया, जब वे शोक समागम के दौरान श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग उपरांत गुरुद्वारा साहिब से वापस लौटे थे। इस गोलीकांड में बुध सिंह व भगवंत सिंह भी घायल हुए थे। हलके के तत्कालीन विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के करीबियों में आते सरपंच प्रताप सिंह कृषि विभाग से सुपरवाइजर के तौर पर सेवानिवृत्त हुए थे। इस हत्याकांड के तार भी गैंगस्टरों के साथ जुड़े पाए गए।
Punjab Gangster Attacks Tarn Taran Murders Sarpanch Killings Punjab Waltoha Sandhuan Murder Sonu Cheema Killing Gopi Chohla Murder Bachittar Singh Killing Rajwinder Singh Sandhu Pratap Singh Murder Amritsar News Amritsar Latest News Amritsar News In Hindi Amritsar Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
વિપક્ષના ગઢમાં મોટું ગાબડું: ચૂંટણી પહેલા જ કોંગ્રેસ અને ‘AAP’ના 400 કાર્યકરો કેસરિયા રંગે રંગાયા!Valsad News: આગામી સમયમાં આવી રહેલી સ્થાનિક સ્વરાજ્યની ચૂંટણીઓ પહેલા રાજકીય ગરમાવો તેજ બન્યો છે. ખાસ કરીને દક્ષિણ ગુજરાતમાં વિરોધ પક્ષોને મોટો ફટકો પડ્યો છે.
Read more »
AAP Sarpanch Shot Dead: अमृतसर में शादी में AAP सरपंच जरनैल सिंह की गोली मारकर हत्या, दो बाहरी लोगों ने की फायरिंगपंजाब में एक शादी समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच जरनैल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना वाल्तोहा गांव के एक रिसॉर्ट में हुई। दो अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read more »
पंजाब: अमृतसर में AAP सरपंच की गोली मारकर हत्या, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारीअमृतसर में एक शादी समारोह के दौरान हथियारबंद हमलावरों ने AAP सरपंच जरमल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना दोपहर को मैरीगोल्ड मैरिज पैलेस में हुई। गैंगस्टर प्रभ दासुवाल ने सोशल मीडिया पर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
Read more »
AAP leader Death: বিয়েবাড়িতে অতিথির বেশে হানা! প্রকাশ্যে নেতা-পঞ্চায়েত প্রধানের মাথায় গুলি, রক্ত-আতঙ্কে...AAP sarpanch shot dead while attending wedding function at amritsar resort
Read more »
13 सेकेंड में वारदात! पंजाब में AAP के सरपंच की हत्या से हिल गया हर कोई, सुखबीर बादल ने साझा की फुटेजAAP Sarpanch Shot in Amritsar: पंजाब के अमृतसर आप सरपंच की हत्या के मामले पर राजनीति गरमा गई है। शादी समारोह में हथियारबंद बदमाशों ने सरपंच को गोली मारी और फिर फरार हो गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पुलिस का दावा है कि कुछ समय में हमलावरों को अरेस्ट कर लिया...
Read more »
Delhi Assembly Session: सदन में मास्क लगाकर पहुंचे AAP विधायक, प्रदूषण के मुद्दे पर हंगामादिल्ली विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र सोमवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। सत्र की शुरुआत में ही एलजी के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के विधायकों ने वायु प्रदूषण के
Read more »
