गेहूं की बुवाई से पहले किसान भाई बस ये गलतियां न करें, वरना मेहनत होगी बर्बाद, एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्...

Wheat Sowing Tips News

गेहूं की बुवाई से पहले किसान भाई बस ये गलतियां न करें, वरना मेहनत होगी बर्बाद, एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्...
Wheat Sowing Tips HindiGehu Ki BuvaiRabi Season Farming Tips
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 114 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 105%
  • Publisher: 51%

Wheat Sowing Tips: धान की कटाई के साथ ही गेहूं की बुवाई का सीजन शुरू हो गया है. गेहूं की बुवाई करने वाले किसान खेत को अच्छी तरह से तैयार करें. जिससे उन्हें फसल की पैदावार अच्छी प्राप्त हो.

रायबरेली: अक्टूबर का महीना लगभग खत्म होने को है. यूपी के कई जिलों में कहीं धान की कटाई खत्म हो गई है तो कहीं अभी भी कटाई जारी है. धान की कटाई के साथ ही रबी सीजन की शुरुआत हो जाती है. रबी सीजन में गेहूं की फसल को मुख्य फसल माना जाता है.

किसान बड़े पैमाने पर गेहूं की बुवाई करते हैं, लेकिन गेहूं की बुवाई करते समय किसानों को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए. ताकि उन्हें गेहूं की अच्छी पैदावार मिल सके. तो आइए कृषि विशेषज्ञ से जानते हैं. गेहूं की बुवाई करते समय किसानों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? कृषि के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव रखने वाले रायबरेली जिले के राजकीय कृषि केंद्र शिवगढ़ के प्रभारी कृषि अधिकारी शिव शंकर वर्मा का कहना है कि धान की कटाई के साथ ही गेहूं की बुवाई का सीजन शुरू हो गया है. गेहूं की बुवाई करने वाले किसानों को खेत को अच्छी तरह से तैयार कर लेना चाहिए. ताकि उन्हें फसल की अच्छी पैदावार मिल सके. इन बातों का रखें ध्यान लोकल 18 से बात करते हुए शिव शंकर वर्मा बताते हैं कि गेहूं की फसल की बुवाई करने वाले किसानों को इन आठ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए. ताकि उन्हें फसल की अच्छी पैदावार मिल सके. 1.उपयुक्त भूमि का चयन: गेहूं के लिए दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है, जिसमें जल निकास की उचित सुविधा हो. खेत की अच्छी तरह जुताई करके उसे समतल कर दें, ताकि पानी बराबर मात्रा में उपलब्ध हो सके. 2. मिट्टी की तैयारी: बुवाई से पहले मिट्टी की जांच करवा लें, ताकि आवश्यक पोषक तत्वों का पता चल सके. जैविक खाद का उपयोग करके मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाएं और उसमें उचित मात्रा में उर्वरक डालें. 3. बीज की गुणवत्ता और उपचार: अच्छी उत्पादन वाली किस्मों का चयन करें और प्रमाणित बीजों का उपयोग करें. बुवाई से पहले बीजों को कैप्टान या थाइरम जैसे फफूंदनाशकों से उपचारित करें. 4. बुआई का सही समय: बुवाई का सही समय अक्टूबर के मध्य से नवंबर के मध्य तक है. देरी से बुआई करने पर उपज कम हो सकती है, इसलिए समय पर बुआई करें. 5. बीज की मात्रा और गहराई: प्रति हेक्टेयर लगभग 100-125 किलोग्राम बीज का उपयोग करें. बीज की बुआई की गहराई 4-5 सेमी रखें, ताकि बीजों को आवश्यक नमी मिल सके. 6. सिंचाई व्यवस्था: पहली सिंचाई बुवाई के 20-25 दिन बाद करें. इसके बाद आवश्यकतानुसार 4-5 सिंचाई की योजना बनाएं. फसल विकास के प्रमुख चरणों जैसे फूल आने और दाना बनने के समय सिंचाई का विशेष ध्यान रखें. क्या है इंडो-इजरायल फार्म? जिससे बदल जाएगी तकदीर, मात्र ₹1 में मिलेंगे बेहतरीन पौधे! 7. खाद और उर्वरक प्रबंधन: संतुलित उर्वरक का प्रयोग करें, जिसमें नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटाश शामिल हो. बुवाई के समय फॉस्फोरस और पोटाश की पूरी मात्रा और नाइट्रोजन की आधी मात्रा दें, बाकी नाइट्रोजन दो चरणों में दें. 8. कीट और रोग नियंत्रण: समय-समय पर फसल की जांच करते रहें. किसी कीट या रोग का लक्षण दिखने पर समय रहते जैविक या रासायनिक उपाय अपनाएं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Wheat Sowing Tips Hindi Gehu Ki Buvai Rabi Season Farming Tips Wheat Seed Treatment Wheat Crop Irrigation Best Soil For Wheat Expert Advice On Wheat Farming गेहूं बुवाई Up News Raebareli News गेहूं की बुवाई के टिप्स गेहूं की बुवाई के टिप्स हिंदी गेहूँ की बुवाई रबी मौसम की खेती के टिप्स गेहूं की फसल की सिंचाई गेहूं के लिए सबसे अच्छी मिट्टी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अक्टूबर माह में गेहूं के साथ इन फसलों की करें खेती, कम लागत में होगी तगड़ी कमाई, एक्सपर्ट से जानें बुवाई की ...अक्टूबर माह में गेहूं के साथ इन फसलों की करें खेती, कम लागत में होगी तगड़ी कमाई, एक्सपर्ट से जानें बुवाई की ...Agriculture Tips: रबी के सीजन में गेहूं, चना, मक्का जैसी प्रमुख फसलों की बुवाई कर सकते हैं. इसकी कटाई फरवरी से मार्च माह में हो जाती है. फसलों की बुवाई के लिए खेत की अच्छी जुताई करनी चाहिए. वहीं बीज को उपचारित कर बुआई करने से उत्पादन बेहतर होता है. जैविक खाद के प्रयोग के साथ सूक्ष्म पोषक तत्वों का ध्यान रखना जरूरी है.
Read more »

धन दौलत से भर जाएगा आपका घर, बस दिवाली से पहले ले आएं ये 5 पौधेधन दौलत से भर जाएगा आपका घर, बस दिवाली से पहले ले आएं ये 5 पौधेधन दौलत से भर जाएगा आपका घर, बस दिवाली से पहले ले आएं ये 5 पौधे
Read more »

धान की कटाई के बाद बिना जुताई करें इस विधि से गेहूं की बुवाई, प्रति एकड़ होगी 15000 की बचतधान की कटाई के बाद बिना जुताई करें इस विधि से गेहूं की बुवाई, प्रति एकड़ होगी 15000 की बचतWheat Farming : धान की कटाई के बाद खेत खाली हैं. किसान पराली का निस्तारण और गेहूं की बुवाई एक साथ कर सकते हैं. आधुनिक कृषि यंत्र हैप्पी सीडर की मदद से किसान कम लागत में गेहूं की बुवाई कर सकते हैं. खास बात यह है कि हैप्पी सीडर से गेहूं की बुवाई करने पर 50 से 70% तक खरपतवार कम उगते हैं.
Read more »

अहोई अष्टमी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, संतान कर सकती है दुखों का सामनाअहोई अष्टमी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, संतान कर सकती है दुखों का सामनाअहोई अष्टमी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, संतान कर सकती है दुखों का सामना
Read more »

50HP ट्रैक्टर से चलता है किसानों का ब्रह्मास्त्र, बिना जुताई गेहूं की करें बुवाई, खरपतवार भी नहीं पनपेगा50HP ट्रैक्टर से चलता है किसानों का ब्रह्मास्त्र, बिना जुताई गेहूं की करें बुवाई, खरपतवार भी नहीं पनपेगाWheat Farming Technology: इन दिनों किसान रबी की मुख्य फसल गेहूं की बुवाई की तैयारी कर रहे हैं. धान की कटाई के बाद खेत खाली हैं. किसान पराली का निस्तारण करने के बाद गेहूं की बुवाई करते हैं, लेकिन किसान बुवाई के साथ-साथ की फसल अवशेष पराली का निस्तारण कर सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि किसान आधुनिक कृषि यंत्र हैप्पी सीडर से गेहूं की फसल की बुवाई करें.
Read more »

सरसों की खेती करने वाले किसान अपनाएं ये खास किस्म, कम समय में बेहतर पैदावार और अधिक मुनाफा!सरसों की खेती करने वाले किसान अपनाएं ये खास किस्म, कम समय में बेहतर पैदावार और अधिक मुनाफा!इस किस्म की बुवाई से किसान न केवल अच्छी पैदावार बल्कि बाजार में भी इसका अच्छा दाम प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:03:24