धान गेहूं की अपेक्षा औद्यानिक फसलों में किसानों को अधिक फायदा हो रहा है. ऐसे में आंवले की खेती किसानों के लिए बड़ा मुनाफा देने वाली खेती हो सकती है. यदि आप आंवले की खेती करना चाहते हैं, तो आपको इस खेती में धान गेहूं की अपेक्षा 2 से 3 गुना फायदा हो सकता है.
हर फसल और खेती में सहयोग करने वाला उद्यान विभाग किसानों को आंवले की खेती में भी सहयोग करता है. यदि किसान खेती करना चाहते हैं, तो उद्यान विभाग से संपर्क कर इसकी जानकारी हासिल कर सकते हैं. किसानों को आंवले की खेती में अधिक फायदा होगा.
इसके लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान किसानों को रखना होगा. आंवले की खेती के लिए सबसे अच्छा समय जुलाई से अक्टूबर का होता है. आंवले की खेती में किसानों को जैविक खाद का प्रयोग करना चाहिए. इसके साथ ही 1 मीटर का गोलाकार गड्ढा बनाने और उसमें खाद प्रयोग करने से पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है. एक पौधे से दूसरे पौधे की दूरी कम से कम 10 मीटर रखनी चाहिए. जिससे फसल खराब होने का डर नहीं रहता और आंवले की फसल बेहतर तरीके से तैयार होती है. विभाग के एक्सपर्ट की मानें तो बरसात के मौसम में आंवले के पौधे लगाने से उनकी वृद्धि तेज़ी से होती है और सिंचाई का खर्च कम आता है. आपको बता दें कि आंवले की खेती वैसे तो अमेठी जिले में कुछ ही किसान कर रहे हैं, लेकिन अमेठी जिले के अमेठी तहसील मुसाफिरखाना तहसील, तिलोई तहसील के साथ गौरीगंज तहसील के जो भी किसान इस खेती को कर रहे हैं, वह खेती में बंपर मुनाफा कमा रहे हैं . वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि किसान यदि आंवले की खेती करना चाहते हैं तो वह अपनी डिमांड उद्यान विभाग को दे दें. इसके बाद उन्हें शासन से बजट आवंटित कराकर उन्हें जो भी अनुदान की प्रक्रिया है उससे लाभान्वित किया जाएगा. वर्तमान समय में जो भी किसान खेती कर रहे हैं, उन्हें खेती में फायदा हो रहा है.
How To Do Amla Cultivation When To Do Amla Cultivation Right Time For Amla Cultivation Where To Buy Amla Trees Price Of Amla आंवले की खेती कैसे करें आंवले की खेती कब करें आंवले की खेती आंवले की खेती का सही समय आंवला के पेड़ कहां से खरीदें आंवला की कीमत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
किसान करें इस सब्जी की खेती, 3 महीने में होगी बंपर पैदावार, कमाई भी छप्पर फाड़परवल की खेती के लिए दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है. मिट्टी की तैयारी के लिए खेत की गहरी जुताई करके उसमें अच्छी तरह से सड़ी हुई गोबर की खाद या कम्पोस्ट मिलाना चाहिए. इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और परवल के पौधों को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं.
Read more »
सब्जी-अनाज नहीं...इस पौधे की खेती से खुली किसान की किस्मत, हो रही बंपर कमाईFarmer News: किसानों के पास कमाई के बहुत सारे ऑप्शन होते हैं. कई सारे किसान अब परंपरागत खेती छोड़कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं. ऐसा ही कुछ किया है सहारनपुर के किसान आदित्य त्यागी ने.
Read more »
बरसात में इस सब्जी की करें खेती, बंपर होगी पैदावार, लाखों में कमाएंगे मुनाफा, जानिए तरीकाबैंगन की कुछ ऐसी किस्में हैं, जिनकी खेती मौसम के हिसाब से की जाती है, लेकिन इसकी खेती के लिए जल निकासी वाली दोमट मिट्टी अच्छी रहती है. जिसमें अच्छी पैदावार कर किसान लाखों रुपए मुनाफा कमा सकते हैं.
Read more »
एक कट्ठे में एक एकड़ जितना मुनाफा, किसान करें इस फसल की खेती; होगी बंपर कमाईछपरा. सारण के किसान अब कृषि वैज्ञानिकों के सहयोग से नई-नई फसलें लगाकर अच्छी कमाई कर रहे हैं. वैज्ञानिकों ने एक हाइब्रिड गजेंद्र किस्म का ओल तैयार किया है, जिसे किसान लगाकर मोटी कमाई कर रहे हैं. देसी ओल और इस हाइब्रिड ओल में काफी अंतर है.इस हाइब्रिड ओल को खाने से आपके मुंह में खुजली नहीं होगी, जबकि देसी ओल खाने से मुंह में खुजली और जलन होने लगती है.
Read more »
सिंघाड़ा की खेती के लिए अपनाएं ये खास तरीके, 6 महीने में होगी बंपर पैदावाररायबरेली के राजकीय कृषि केंद्र शिवगढ़ के सहायक विकास अधिकारी कृषि दिलीप कुमार सोनी (बीएससी एजी)हैं कि मानसून की बरसात शुरू होने के साथ ही सिंघाड़े की खेती करने वाले किसान इस फसल की बुवाई की तैयारी शुरू कर देते हैं. यानी की जून से लेकर अगस्त तक इस फसल की रोपाई की जाती है . सिंघाड़े की फसल 6 महीने में तैयार हो जाती है.
Read more »
Chili Farming: मिर्च की खेती से करनी है बंपर कमाई, तो अपनाएं ये जरूरी टिप्सChili Farming: मिर्च की फसल में या कीट लगने पर पौधे की पत्तियां नाव के आकार की होकर ऊपर की ओर मुड़ जाती हैं. साथ ही फूलों और फलों पर भी इसका असर तेजी से दिखाई देने लगता है. इसलिए इससे बचाव के लिए
Read more »
