अगर आपको या आपके घर में किसी को डायबिटीज है तो आप ये बात जानते होंगे कि शुगर के मरीजों को अपनी डाइट और लाइफस्टाइल का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है.
अगर आपको या आपके घर में किसी को डायबिटीज है तो आप ये बात जानते होंगे कि शुगर के मरीजों को अपनी डाइट और लाइफस्टाइल का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है.डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करें.
रोटी एक ऐसी चीज है जिसका सेवन हर कोई करता है और अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको सिंपल गेहूं के आटे का सेवन करने से बचना चाहिए.ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप अपने गेहूं के आटे में मिलाकर इसे हेल्दी बना सकते हैं और इसकी बनी हुई रोटियां खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहेगा. आमतौर पर मार्केट में मिलने वाले गेहूं के आटा काफी बारीक और प्रोसेस्ड होता है जिसमें फाइबर की मात्रा ना के बराबर होती है. जिस कारण उसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है जिससे ब्लड शुगर के लेवल में उछाल आता है. इसके लिए आपको चाहिए अलसी के बीज, जौ और मेथी के बीज जिन्हें गेहूं के आटे के साथ मिलाने पर, डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है और कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं. अलसी के बीजों में फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है. अलसी के बीज कार्बोहाइड्रेट के पाचन को धीमा करते हैं, इस प्रकार ब्लड शुगर में अचानक उछाल को रोकते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करके हार्ट हेल्थ में सुधार करते हैं. एक कप गेहूं के आटे में 1 से 2 चम्मच अलसी के बीजों का पाउडर मिक्स करके रोटी बनाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. जौ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसमें घुलनशील फाइबर अधिक होता है. यह खाने के बाद शुगर के अवशोषण को कम करने में मदद करता है. जौ कोलेस्ट्रॉल मैनेजमेंट, पाचन में सुधार और वेट मैनेजमेंट में मदद करता है. एक भाग जौ के आटे को तीन भाग गेहूँ के आटे के साथ मिलाकर आप रोटी बना सकते हैं. मेथी के बीज, इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है और इसमें सॉल्युबल फाइबर होता है, जो कार्बोहाइड्रेट अवशोषण को धीमा करता है. मेथी के बीज पाचन को कंट्रोल करते हैं और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बनाए रखता है. प्रति कप आटे में एक चम्मच पिसे हुए मेथी के बीज का उपयोग कर सकते हैं.लड़के से लड़की बना क्रिकेटर, खुद बताया पीरियड्स आते हैं या नहीं?डिनर में भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, शरीर में होने लगती हैं ये दिक्कतें
Diabetes Prevention Best Food For Diabetes Control Diabetes Friendly Roti How Can I Prevent Diabetes Naturally How Can You Reduce Diabetes What Is The Fastest Way To Control Diabetes
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गेहूं के आटे में मिला लें ये 1 चीज, दूर हो जाएगी बॉडी में Vitamin B12 की कमी, जान लें असरदार नुस्खाVitamin B12 Deficiency Tips: विटामिन बी12 हमारी बॉडी के लिए जरूरी न्यूट्रीएंट्स में से एक है. ऐसे में यहां हम आपको एक आसान नुस्खा बता रहे हैं. ये नुस्खा आपकी बॉडी में इस खास विटामिन की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है.
Read more »
पोछा लगाने के पानी में मिला दें ये 2 चीजें, सभी मच्छर-मक्खियां घर से हो जाएंगी रफूचक्करपोछा लगाने के पानी में मिला दें ये 2 चीजें, सभी मच्छर-मक्खियां घर से हो जाएंगी रफूचक्कर
Read more »
वजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं ये चीजें!वजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं ये चीजें!
Read more »
Chaitra Navratri 2025: वास्तु दोष से मुक्ति पाने के लिए बस कर लें ये काम, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धिChaitra Navratri 2025: वास्तु दोष से मुक्ति पाने के लिए बस कर लें ये काम, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
Read more »
बच्चों को तंदरुस्त बनाने के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं ये 5 चीजें!बच्चों को तंदरुस्त बनाने के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं ये 5 चीजें!
Read more »
Diabetic Friendly Roti: डायबिटीज में भी बेफिक्र होकर खा सकते हैं रोटी, बस आटे में मिला लें ये 3 जरूरी चीजेंDiabetic Friendly Roti: डायबिटीज को कंट्रोल करना ज्यादा मुश्किल नहीं है. बस थोड़े स्मार्ट फैसले लेने की जरूरत होती है और काम बन जाता है. अपनी डेली डायट में थोड़ा बदलाव लाकर आप सेहतमंद जीवन की ओर कदम बढ़ा सकते हैं. लाइफ़स्टाइल | स्वास्थ्य
Read more »
