गृहमंत्री के फर्जी वीडियो का मामला : अब तक 8 राज्यों में 16 को नोटिस, आज दिल्ली में पूछताछ के लिए तलब

Delhi News

गृहमंत्री के फर्जी वीडियो का मामला : अब तक 8 राज्यों में 16 को नोटिस, आज दिल्ली में पूछताछ के लिए तलब
Amit ShahFake VideoDelhi Police
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 36 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 39%
  • Publisher: 51%

गृहमंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो के मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक 8 राज्यों में 16 से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किए हैं।

गृहमंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो के मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक 8 राज्यों में 16 से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें हरियाणा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय यादव भी शामिल हैं। पुलिस कहना है कि फर्जी वीडियो को एक्स पर डालने वाले 25 से ज्यादा लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। काफी वीडियो डिलीट करवा दिए गए हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग इसे एक्स पर पोस्ट कर रहे हैं। जिन लोगों ने अपने हैंडल से इसे पोस्ट किया है, पुलिस उन सभी को पूछताछ के लिए बुला रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर विंग इंटेलिजेंस फ्यूजन व स्ट्रेटजिक ऑपरेशन के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, जांच नगालैंड, झारखंड, तेलंगाना, यूपी, एमपी, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली तक फैल चुकी है। दिल्ली के ओम विहार निवासी एक व्यक्ति को भी नोटिस दिया गया है। हालांकि, इस व्यक्ति का कहना है कि उसका मोबाइल कोई और इस्तेमाल कर रहा है। नोटिस देने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें भेजी गई हैं। फर्जी वीडियो वायरल करने वाले 25 से ज्यादा लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। इनमें ज्यादातर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हैं।सभी को पूछताछ के लिए एक मई को सुबह 10:20 बजे द्वारका स्थित आईएफएसओ के ऑफिस में बुलाया गया है। सभी बुधवार को नहीं आए तो फिर से कानूनी नोटिस दिया जाएगा। जिन लोगों को नोटिस दिए गए हैं, उनसे पूछताछ कर फर्जी वीडियो प्राप्त करने का स्रोत पूछा जाएगा। इससे पुलिस को वीडियो बनाने वाले शख्स को पकड़ने में आसानी होगी। - डॉ.

हेमंत तिवारी, पुलिस उपायुक्त आईएफएसओ, स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस सभी माध्यमों से लगाया जा रहा पता आईएफएसओ की टीम सोशल मीडिया के सभी माध्यमों को देखकर यह पता करने की कोशिश कर रही है कि 27 अप्रैल से किन-किन राज्यों में किन लोगों ने अब तक एक्स पर वीडियो पोस्ट किया है। पुलिस फर्जी वीडियो पोस्ट करने वालों की पहचान व नोटिस भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई है। क्या कहती है सीआरपीसी की धारा 91 और 160 फर्जी वीडियो पोस्ट करने वाले को सीआरपीसी की धारा 91 व 160 के तहत नोटिस भेजे जा रहे हैं। सीआरपीसी 160 के तहत केस की जांच के लिए पुलिस के पास अधिकार होता है कि वह किसी को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेज सकती है। साथ ही, सीआरपीसी 91 के तहत लोगों को दस्तावेज अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजट पेश करने के लिए कहा जाता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Amit Shah Fake Video Delhi Police Delhi NCR News In Hindi Latest Delhi NCR News In Hindi Delhi NCR Hindi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi Congress Protest: दिल्ली- कांग्रेस दफ्तर के अंदर नारेबाजीDelhi Congress Protest: दिल्ली- कांग्रेस दफ्तर के अंदर नारेबाजीDelhi Congress Protest: दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने में अब एक महीने से भी कम का वक्त Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

तेलंगाना के CM को दिल्‍ली पुलिस ने जारी किया समन, सोशल मीडिया पर एडिटेड वीडियो डालने का मामलातेलंगाना के CM को दिल्‍ली पुलिस ने जारी किया समन, सोशल मीडिया पर एडिटेड वीडियो डालने का मामलातेलंगाना मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी को दिल्ली पुलिस ने नोटिस जारी किया पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया है। सीएम को 1 मई को दिल्ली पुलिस ने अपने नोटिस के मुताबिक तेलंगाना सीएम को जांच के लिए बुलाया है। साथ ही दिल्ली पुलिस ने यह भी साफ किया है गृह मंत्री के वीडियो के मामले में जिस किसी की भी संलप्तता है, गलत तरीके से वीडियो को एडिट कर उसको सोशल...
Read more »

ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स और अब दिल्ली पुलिस...अमित शाह के फर्जी वीडियो पर मिले समन से तिलमिलाए तेलंगाना के मुख्यमंत्रीईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स और अब दिल्ली पुलिस...अमित शाह के फर्जी वीडियो पर मिले समन से तिलमिलाए तेलंगाना के मुख्यमंत्रीकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फेक वीडियो के मामले में दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को तलब किया है। उनको एक मई को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया। इस बीच रेड्डी ने कलबुर्गी से भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने शाह के फर्जी वीडियो पर उन्होंने मोदी सरकार पर दिल्ली पुलिस को इस्तेमाल करने का...
Read more »

Paris Olympics: ओलंपिक कोटा जीतने के बाद विनेश फोगाट समेत 4 महिला पहलवानों को पार करनी होगी 1 और बाधा, तभी बुक होगी पेरिस की फ्लाइटपेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने जाने के लिए चार पहलवानों को एक-दूसरे का सामना करना होगा। अंतिम विजेता को ‘खेलों के महाकुंभ’ में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:35:07