कोस्ट गार्ड के हत्थे चढ़े नशे की खेप लाने वाले पाकिस्तानी gopimaniar
भारत-पाकिस्तान संबंधों में पिछले कुछ महीनों से चल रही तल्खी के बीच मंगलवार को बड़ी सफलता कोस्ट गार्ड के हाथ लगी. कोस्ट गार्ड ने कच्छ के जखौव के पास से एक पाकिस्तानी बोट को अपने कब्जे में लिया, जिस पर ड्रग्स लदा था.
नशे की इस खेप को भारत ला रहे 6 पाकिस्तानी और 7 भारतीय नागरिक भी कोस्ट गार्ड के हत्थे चढ़ गए. बोट से ड्रग्स के 194 पैकेट बरामद किए गए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 400 से 500 करोड़ रूपये के बीच बताई जाती है. कोस्टगार्ड को अंदेशा है कि नशे की यह खेप संभवतः कच्छ के जखौव समुद्री तट पर डिलीवर की जानी थी. कोस्टगार्ड के अनुसार दो दिन पहले नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन और डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस से पाकिस्तान से फिशिंग बोट के जरिये भारत में ड्रग्स लाए जाने की जानकारी मिली थी. इसे गंभीरता से लेते हुए कोस्टगार्ड ने जखौव के पास अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में एक पेट्रोलिंग बोट ओर दो इन्टरसेप्ट बोट तैनात कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था. सर्च ऑपरेशन में कोस्टगार्ड ने डॉर्नियर प्लेन का भी उपयोग किया. ऑपरेशन के दौरान सुबह पाकिस्तान के कराची से निकले अल मदीना बोट को इन्टरसेप्ट कर इसकी जांच की गई. जांच में मछुआरे ने बोट पर ड्रग्स लदे होने की बात स्वीकार की. कोस्ट गार्ड ने बोट से ड्रग्स जब्त कर लिया. इससे पूर्व कोस्ट गार्ड को देखते ही नाव पर सवार तस्करों ने कुछ पैकेट समुद्र में फेंक दिए. कोस्ट गार्ड ने समुद्र में फेंके गए 7 पैकेट भी बरामद कर लिए. कोस्ट गार्ड जांच कर ड्रग्स तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रहा है. नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और ATS भी कोस्ट गार्ड के संपर्क में हैं. गौरतलब है कि 27 मार्च 2019 को गुजरात एटीएस ओर कोस्ट गार्ड ने समुद्र तट पर एक पाकिस्तानी बोट से 500 करोड़ रूपये की हेरोइन के साथ 9 विदेशी ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया था. इस ऑपरेशन में ड्रग्स माफियाओं ने अपनी बोट को भी आग लगा दी थी. इसी बोट से पकड़े गए दो तस्करों से पूछताछ में ड्रग्स तस्करी के कई अन्य मामलों का भी पर्दाफाश हुआ था. इससे पूर्व गत वर्ष भी 300 करोड़ की हेरोइन समुद्र से पकड़ी गई थी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Paytm की जांच में खुलासा, कैशबैक की आड़ में 10 करोड़ की धोखाधड़ी!इस धोखाधड़ी के सामने आने के बाद कंपनी ने कई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है और सैकड़ों की संख्या में विक्रेताओं को अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है.
Read more »
बैंक कर्ज घोटाला: ईडी ने अटैच की तायल समूह की 483 करोड़ रुपये की संपत्तिईडी के मुताबिक, तायल समूह और केएसएल समेत उसकी चार कंपनियों ने 2008 में बैंक ऑफ इंडिया और आंध्र बैंक से करीब 524 करोड़ रुपये
Read more »
कोलकाता में बीजेपी ने रद्द की योगी आदित्य नाथ की आज की रैलीबीजेपी ने आरोप लगाया कि रैली को इसलिए रद्द किया गया क्योंकि वहां पर मंच को कुछ लोगों ने तोड़ दिया था।
Read more »
12वीं की टॉपर दृष्टि ने बिना कोचिंग की पढ़ाई, कहा- मुझे ज्यादा नंबरों की उम्मीद थीदृष्टि अपने पिता को लकी चार्म मानती हैं, कहा-पेपर के पहले पिता के साथ बैठकर पढ़ती थी दृष्टि का लक्ष्य आईएएस बनना, रोजाना 5-6 घंटे करती थी पढ़ाई | Topper spoke - I was expecting more numbers; My lucky charm is papa
Read more »
गुजरात: दलितों की बरात रोकने पर जिग्नेश ने की डिप्टी एसपी को सस्पेंड करने की मांगगुजरात में एक हफ्ते में चार दलितों को घोड़ी पर बरात निकालने से रोके जाने का मुद्दा गरमा गया है. युवा कांग्रेसी नेता और विधायक जिग्नेश मेवाणी ने इस मामले में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने डिप्टी एसपी पर मामला दर्ज करने के साथ सस्पेंड करने की मांग की है.
Read more »
बिना पैसे दिए किराये पर लें कार, Hyundai ने शुरू की ये सर्विस– News18 हिंदीदेश की दूसरी बड़ी कारमेकर हुंडई मोटर ने कार लीजिंग की सर्विस शुरू की है
Read more »
World Cup: पाकिस्तान की घर के सितारों ने की थी खिंचाई, जोस बटलर ने ऐसे की तरफदारीपाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे की वनडे मैचों की सीरीज में इंग्लैंड के हाथों 0-3 से पिछड़ने पर कप्तान सरफराज और शोएब अख्तर की आलोचना के बावजूद इंग्लैंड के जोस बटलर ने पाकिस्तान टीम की तारीफ की है.
Read more »
चुनाव आयोग की चूक, वोटर लिस्ट में तेजस्वी यादव की जगह किसी और की तस्वीरपटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में ही राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव का भी वोट है. लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि वोटर लिस्ट में तेजस्वी यादव का वोट तो है, मगर उनके नाम के आगे फोटो तेजस्वी की नहीं, बल्कि किसी और की है.
Read more »
Exit Poll: क्या NYAY योजना की घोषणा चुनावों में नहीं की कांग्रेस की मदद ?गरीबी रेखा से नीचे के वर्ग के 45 फीसदी परिवारों ने बीजेपी गठबंधन का समर्थन किया है. जबकि इसी वर्ग के 27 फीसदी परिवारों ने कांग्रेस का समर्थन किया है. गरीब परिवारों से अलग हटकर, सभी तरह की आयवर्ग के 40 फीसदी मतदाताओं ने बीजेपी गठबंधन को सपोर्ट किया है.
Read more »
शिवसेना ने की राहुल और प्रियंका गांधी की तारीफ- चुनाव में कड़ी मेहनत की-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: शिवसेना ने एक बार फिर मोदी सरकार बनने का दावा करने के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गाधी की तारीफ की। शिवसेना ने कहा कि नई लोकसभा में उनकी पार्टी को विपक्ष के नेता पद के लिए पर्याप्त सीटें मिल जाएंगी।
Read more »
