रेशमा पटेल ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि पार्टी सदस्यों से मजदूरों की तरह बर्ताव किया जाता है
लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद नेताओं का दलबदल कार्यक्रम भी शुरू हो चुका है. दलबदल के लिस्ट में अब गुजरात बीजेपी की नेता रेशमा पटेल का नाम भी जुड़ गया है. रेशमा ने शुक्रवार को बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघानी को शुक्रवार को अपना इस्तीफा भेजा था जिसमें रेशमा ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि पार्टी सदस्यों से मजदूरों की तरह बर्ताव किया जाता है.— Reshma Patel March 15, 2019 रेशमा ने कहा कि माणावदर विधानसभा चुनाव में भी वे बीजेपी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगी. साथ ही उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, 'यह पार्टी एक मार्केटिंग कंपनी बन गई है और इसके सदस्य सेल्सपर्सन बन गए हैं.' रेशमा ने आगामी लोकसभा चुनाव पोरबंदर सीट से लड़ने का भी ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी एक अहंकारी पार्टी है. पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा पार्टी के छोटे कार्यकर्ताओं को दबाया जाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि 'बीजेपी नेता तानाशाह की तरह काम करते हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं को मजदूर समझते हैं.' रेशमा ने यह भी स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस या अन्य किसी दल में शामिल नहीं हो रहीं और निर्दलीय चुनाव लड़ सकती हैं. बता दें कि रेशमा पटेल पहले हार्दिक पटेल के आरक्षण आंदोलन से जुड़ी समिति की प्रमुख सदस्य थी. उसके बाद दिसंबर 2017 में विधानसभा चुनावों से पहले वह बीजेपी में शामिल हो गई थीं. तब उन्होंने हार्दिक पर कांग्रेस का एजेंट होने का आरोप लगाया था. गौरतलब है कि गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल हाल ही में कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं और रेशमा पटेल ने कांग्रेस में शामिल हुए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का समर्थन करते हुए कहा कि हार्दिक जहां से भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, वे उनका समर्थन करेंगी और उनके लिए प्रचार भी करेंगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार: कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा, कहा-कांग्रेसी कहलाने में शर्म आ रहीपार्टी द्वारा एयर स्ट्राइक का सबूत मांगे जाने पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने पार्टी से और पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
Read more »
एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने से नाराज कांग्रेस प्रवक्ता ने दिया पार्टी से इस्तीफाभारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने से नाराज बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता विनोद शर्मा ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा, 'मैंने इस बाबत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कई बात खत लिखकर आगाह किया, लेकिन पार्टी का स्टैंड नहीं बदला. लिहाजा मैं दुखी मन से पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं.'
Read more »
UP में सहयोगियों के आगे नहीं झुकेगी बीजेपी, अनुप्रिया और राजभर को मिल सकती हैं इतनी सीटें– News18 हिंदीबात करें पटेल वोटों के बल पर गठबंधन में ज्यादा सीटें मागने की कोशिश में लगी केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटले की तो भाजपा ने उनकी पार्टी के राम लखने पटेल को उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद में उपाध्यक्ष, रमाकांत पटेल को राष्ट्रीय एकीकरण समेत कई नेताओं को अलग-अलग निगमों में नामित कर ये संदेश दे दिया है कि पार्टी सीटों पर बात करने को छोड़ बाकि मुद्दों पर सहयोगी दलों से समझौता करने को तैयार है. अनुप्रिया पटेल की नाराजगी की हालत में पार्टी ने पटेल वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी भी पूरी कर रखी है. पटेल वोटो में पैठ लगाने के लिए बीजेपी पहले ही वारणसी नगर निमग के पूर्व मेयर कौशलेन्द्र पटेल को राज्यसभा भेज चुकी है.
Read more »
बीजेपी से गईं एक पटेल- जुड़वा बच्चों की सिंगल मदर और हार्दिक की पूर्व सहयोगी हैं रेशमाLok Sabha Poll 2019: भाजपा से इस्तीफा देने के बाद रेशमा ने आरोप लगाया है कि यह पार्टी अहंकारी पार्टी है और कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल मार्केटिंग के लिए करती है। रेशमा ने पोरबंदर से लोकसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया है।
Read more »
Loksabha Election 2019 : अपना दल से भाजपा का गठबंधन बरकरार, मिर्जापुर से ही लड़ेंगी अनुप्रिया पटेलअपना दल की नेता और नरेंद्र मोदी सरकार में राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भेंट की।
Read more »
Hardik Patel। हार्दिक की करीबी रही रेशमा पटेल ने भाजपा छोड़ी, पोरबंदर से लोकसभा तथा मानावदर से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कीराजकोट। पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) नेता हार्दिक पटेल की करीबी रहीं रेशमा पटेल ने शुक्रवार को भाजपा से त्यागपत्र देने और पोरबंदर लोकसभा तथा मानावदर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की।
Read more »
राजस्थान के बीजेपी नेता देवी सिंह भाटी ने दिया इस्तीफा, मेधवाल को बताया कांग्रेस एजेंटभारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता देवी सिंह भाटी ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने बीकानेर से मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को टिकट नहीं देने की मांग को लेकर इस्तीफा दिया है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: गुजरात भाजपा नेता रेशमा पटेल का इस्तीफा, पार्टी को बताया 'मार्केटिंग कंपनी'- Amarujalaलोकसभा चुनाव 2019: गुजरात भाजपा नेता रेशमा पटेल का इस्तीफा, पार्टी को बताया 'मार्केटिंग कंपनी' Elections2019 LokSabhaElection2019 narendramodi BJP4Gujarat
Read more »
