Hindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
गुजरात के महिसागर जिले की पुलिस ने वीरपुर तालुका के भरोडी गांव की चार महिलाओं के खिलाफ शुक्रवार रात एक दलित महिला को कथित तौर पर अपमानित करने और गाली-गलौज करने तथा उसे गांव के गरबा कार्यक्रम से बाल पकड़कर घसीटने का मामला दर्ज किया है.
की रिपोर्ट के मुताबिक, गांधीनगर के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की चौंथे वर्ष की छात्रा रिंकू वानकर द्वारा वीरपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि यह घटना तब हुई जब वह अपनी सहेली के साथ गरबा में शामिल होने गई थीं. एफआईआर में शिकायतकर्ता ने कहा कि लोमा पटेल, रोशनी पटेल और वृष्टि पटेल ने पहले तो उसे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डांटा और फिर गाली-गलौज और अपमान करना शुरू कर दिया. उन्होंने एफआईआर में कहा, ‘ बहस के बाद उन्होंने जातिसूचक गालियां दीं और कहा, ‘ये लोग हमारे बराबर नहीं हैं और हमारे साथ गरबा नहीं खेल सकते.’ उस समय मैंने उनसे गरबा के लिए बज रहे साउंड सिस्टम को बंद करवा दिया और प्रवीण नरसिंह ठाकोर से शिकायत की कि हमें अपमानित किया जा रहा है… लेकिन उसी समय, लोमा, रोशनी और मीना पटेल एक साथ आ गईं और मेरे साथ मारपीट करने लगीं.’ शिकायतकर्ता ने आगे कहा कि महिलाओं ने उसके बाल पकड़कर उसे घसीटते हुए बाहर निकाल दिया, जबकि बाकी लोगों ने उसे इस घटना का वीडियो बनाने से रोकने के लिए उसे पकड़ लिया. शिकायत में कहा गया है, ‘उन्होंने न सिर्फ़ मुझे जातिसूचक गालियां दीं, बल्कि मुझे धमकी भी दी कि अगर मैंने दोबारा उस गरबा में जाने की कोशिश की तो इसके गंभीर परिणाम होंगे.’ आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 , 54 , 351 और 352 के साथ-साथ एससी/एसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. महिसागर के पुलिस अधीक्षक सफीन हसन ने अखबार को बताया कि एससी/एसटी प्रकोष्ठ के पुलिस उपाधीक्षक ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शिकायतकर्ता और आरोपी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. एसपी ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व निर्णय और दिशानिर्देश एससी/एसटी अधिनियम के तहत उन मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हैं जहां सजा सात साल से कम है. जांच जारी है. हमने निवारक कार्रवाई की प्रक्रिया के अनुसार आरोपियों को नोटिस जारी किए हैं. उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं.’सीजेआई गवई की मां ने कथित पत्र में आंबेडकरवाद का हवाला देते हुए आरएसएस के कार्यक्रम का न्योता ठुकरायाउत्तराखंड: सरकारी अस्पताल का हाल दिखाने वाले पत्रकार की संदिग्ध मौत, मिल रही थीं धमकियां बिहार: भाजपा के नाम पर पूर्वी चंपारण ज़िले के गांव में 80 हज़ार मुस्लिम मतदाताओं को वोटर लिस्ट से हटाने की कोशिश
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
समाज Archives - The WireHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
कर्नाटक: भाजपा उम्मीदवार के. सुधाकर पर कथित रिश्वतखोरी का केस दर्ज, करोड़ों का कैश ज़ब्तHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, कई सीटों पर दिग्गजों का मुक़ाबलाHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
लोकतंत्र को सीधी राह पर लाने का क्या उपाय है?Hindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
साहित्य में विस्मृति का वितान फैल रहा हैHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
गाजा की सामूहिक क़ब्रों में पीड़ितों के हाथ बंधे हुए मिले: यूएन मानवाधिकार कार्यालयHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
