Ghazipur Cow Smuggler Encounter: गाजीपुर के करंडा में पुलिस और स्वॉट टीम ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी गौतस्कर अभिषेक उर्फ गोलू यादव को गिरफ्तार किया। 10-11 मई 2025 की रात आरी पहाड़पुर पुलिया के पास अभिषेक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो...
अमितेश सिंह, गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गोतस्कर के एनकाउंटर का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार-रविवार की रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोतस्कर को घेरा था। पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया। आरोपी पहले से ही कई मामलों में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उसकी क्राइम कुंडली सामने आई है। मुठभेड़ में तस्कर घायलगाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वॉट टीम ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी गौतस्कर अभिषेक उर्फ गोलू यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। 10-11 मई 2025 की मध्यरात्रि को आरी पहाड़पुर पुलिया के पास संदिग्ध गतिविधियों की जांच के दौरान यह कार्रवाई हुई। अभिषेक ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की आत्मरक्षार्थ गोलीबारी में उसके पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी भेजा गया।अवैध हथियार, बाइक बरामद पुलिस ने अभिषेक के कब्जे से एक .
315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की। अभिषेक गाजीपुर और चंदौली सहित कई जनपदों में गौतस्करी और गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित था। उसके खिलाफ नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट की धाराएं शामिल हैं। पुलिस का त्वरित एक्शनकरंडा थाना प्रभारी, स्वॉट टीम, खिजिरपुर और बड़सरा चौकी प्रभारियों की संयुक्त टीम ने जमुआंव गांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान अभिषेक को रोका। उसने असलहा लहराते हुए भागने की कोशिश की, जिसके बाद बड़सरा बाईपास के पास उसे घेर लिया गया। पुलिस ने नियंत्रण कक्ष के सहयोग से त्वरित घेराबंदी कर अभिषेक को पकड़ा। 25 वर्षीय अभिषेक उर्फ गोलू यादव, कोटिया धरम्मरपुर का निवासी लंबे समय से गौतस्करी में सक्रिय था। पुलिस ने उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है।
Ghazipur Cow Smuggler Arrested Ghazipur Cow Smuggler Encounter Arrested Ghazipur Cow Smuggler Crime History Ghazipur Crime News Ghazipur News गाजीपुर में गोतस्कर का एनकाउंटर गाजीपुर न्यूज उत्तर प्रदेश यूपी न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Punjab: पंजाब में पुलिस और तस्कर के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में कुख्यात को लगी गोलीशनिवार की देर रात नशा तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। पिस्तौल बरामद करने जा रही पुलिस पार्टी पर नशा तस्कर ने गोली चलने का प्रयास किया तो जवाबी फायरिंग में पुलिस कर्मी ने नशा तस्कर की टांग पर गोली मारकर उसे जख्मी कर दिया। बताया जा रहा है कि पहले आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस ने गोली मारकर उसे जख्मी कर...
Read more »
हरियाणा में शादी से 2 दिन पहले युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर मंगतेर को पीटा, दोनों हाथ पैर तोड़े, कोमा मेंFaridabad Crime News: थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए 65 और थाना की टीमें लगी हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
Read more »
यूपी के हाथरस में पुलिस और बदमाशें की मुठभेड़, मारा गया 1 लाख का इनामी बदमाशमुठभेड़ के दौरान जीतू को गोली लग गई थी. जिसके बाद पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई. जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. ये मुठभेड़ तारापुर कट पुलिया पर हुई है.
Read more »
Mathura Police Encounter: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोतस्कर शाेकत मेव गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायलMathura Police Encounter मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी शातिर गोतस्कर शोकत मेव को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है। उसके कब्जे से एक तमंचा तीन कारतूस बाइक रस्सी आदि बरामद हुई है। दोनों पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया...
Read more »
मथुरा में 25 हजार के इनामी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया अरेस्ट, हथियार और बाइक बरामदउत्तर प्रदेश के मथुरा में 25 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय गौ तस्कर शौकत मेव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। जैत थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी हरियाणा के नूंह जिले का रहने वाला है और लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था.
Read more »
ट्रांसपोर्टकर्मी हत्याकांड का इनामी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली, सिपाही भी हुआ घायलShahjahanpur News शाहजहांपुर में 28 अप्रैल को बच्चों के विवाद में ट्रांसपोर्टकर्मी की गोली मारकर कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में दो भाई भी घायल हुए थे। स्वजनों ने हत्याकांड में काफी हंगामा किया था और पुलिस से आरोपितों के एनकाउंटर की मांग की थी। शाहजहांपुर पुलिस ने हत्याकांड में शामिल एक इनामी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
Read more »
