गाजियाबाद विकास प्राधिकरण GDA ने डासना और मसूरी में 23,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई में कई अवैध निर्माण, सड़कें और चारदीवारी ध्वस्त की गईं। विरोध करने वालों को पुलिस ने हटाया। GDA ने चेतावनी दी है कि दोबारा अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई की...
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को डासना और मसूरी में कार्रवाई करते हुए 23 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल से अधिक में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियाें पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उनको खदेड़ दिया। चेतावनी दी कि यदि दोबारा अवैध निर्माण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। जीडीए जोन तीन की प्रवर्तन टीम ने डासना में मो.
सुभान द्वारा तीन हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी, पवन चौधरी व मो. इस्लाम द्वारा कुशलिया में पांच हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कालोनी पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त किया। बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया डासना में मुख्य हापुड रोड़ के पास फारेस्ट पार्क टाउनशिप और कल्लूगढ़ी के बीच तीन हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कालोनी की चारदीवारी तोड़ी और मसूरी में ललित चौधरी व रविंद्र चौधरी द्वारा आठ हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया। मसूरी क्षेत्र में ही चार हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फरमान व शुभान द्वारा बिना नक्शा पास कराए बसाई जा रही अवैध कालोनी पर कार्रवाई की। इसके अलावा मसूरी में ही झील रोड पर तीन सौ मीटर में हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान कालोनाइजरों द्वारा द्वारा बनाई सड़कें, चारदीवारी, ऑफिस को बुलडोजर से तोड़ा गया है। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के खोड़ा में सर्वे में मिलीं 5165 अवैध बहुमंजिला इमारतें, सीलिंग की हो सकती है कार्रवाई
Illegal Colonies Ghaziabad Dasna Masuri Demolition Ghaziabad Illegal Construction Uttar Pradesh Urban Development GDA Action Property Demolition Unauthorized Construction Ghaziabad News Ghaziabad News Ghaziabad Latest News Ghaziabad News In Hindi Ghaziabad Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जेवर एयरपोर्ट: टैरिफ दरों पर 23 मार्च को हितधारकों के साथ बैठकनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भारतीय विमानपत्तन आर्थिक विनियामक प्राधिकरण 23 मार्च को टैरिफ दरों पर हितधारकों के साथ बैठक करेगा। यह बैठक अगस्त 2025 में तैयार किए गए अनंतिम टैरिफ दरों के ड्राफ्ट पर विचार करने के लिए आयोजित की जा रही है, जो 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक लागू होंगी। प्राधिकरण सभी हितधारकों से सुझाव लेगा ताकि दरों को अंतिम रूप दिया जा सके। एयरपोर्ट संचालक कंपनी ने विमान सेवा संचालन पर अनुमानित खर्च का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया है।
Read more »
आज का राशिफल: 23 मार्च 202623 मार्च 2026 के लिए राशिफल, जिसमें सभी राशियों के लिए करियर, प्रेम, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी दी गई है।
Read more »
23 दिन की ईरान जंग: नुकसान का आंकलन, ट्रम्प की वापसी की तलाशईरान और इजराइल के बीच 23 दिनों से चल रही जंग में हुए नुकसान का विस्तृत विश्लेषण, ट्रम्प जंग से बाहर निकलने के रास्ते खोज रहे हैं। इजराइल लेबनान पर कब्जा करने में जुटा है, जिससे 'ग्रेटर इजराइल' की अटकलें तेज हो गई हैं।
Read more »
आज का पंचांग: 23 मार्च 2026, सोमवारआज के पंचांग में तिथि, वार, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त, शुभ और अशुभ समय की जानकारी दी गई है। इसमें चैत्र शुक्ल पंचमी तिथि, कृतिका और रोहिणी नक्षत्र, विष्कुंभ और प्रीति योग, बव, बालव और तैतिल करण, वृषभ राशि में चंद्रमा का गोचर, दिशा शूल, और मां स्कंदमाता की पूजा का भी उल्लेख है।
Read more »
गाजियाबाद: हरनंदीपुरम में GDA की मेगा योजना, 50-50 हेक्टेयर के सेक्टरों में बसेगी हाईटेक टाउनशिपGhaziabad Harnandipuram project: गाजियाबाद में हरनंदीपुरम हाईटेक टाउनशिप का ब्लूप्रिंट तैयार हो गया है। GDA इस परियोजना को 50-50 हेक्टेयर के सेक्टरों में विकसित करेगा, जहां हर ब्लॉक में मिनी सिटी जैसी सुविधाएं होंगी।
Read more »
पढ़ें 23 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूजViral Video: सोशल मीडिया पर स्वीडन की जेल का वीडियो वायरल हो रहा है। जेल की लग्जरी सुविधाएं देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस देख देखकर लोग आपस में चर्चा कर रहे हैं।
Read more »
