गाजियाबाद के पिज्जा कैफे में ब्लास्ट... पिता और दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे

गाजियाबाद ब्लास्ट News

गाजियाबाद के पिज्जा कैफे में ब्लास्ट... पिता और दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे
विजयनगर हादसापिज्जा कैफे धमाकाओवन ब्लास्ट
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 75 sec. here
  • 26 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 113%
  • Publisher: 63%

गाजियाबाद के विजयनगर स्थित रॉकर्स पिज्जा कैफे में रविवार देर शाम ओवन ब्लास्ट से हड़कंप मच गया. हादसे में पिता भूपेंद्र और उनके दो बेटे शौर्य (12) व ध्रुव (11) गंभीर रूप से झुलस गए. धमाके की आवाज 500 मीटर दूर तक सुनी गई. तीनों को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस ने गैस लीकेज की आशंका जताई है और जांच शुरू कर दी है.

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम दर्दनाक हादसा हुआ. प्रताप नगर चौकी के पास स्थित रॉकर्स पिज्जा कैफे में अचानक ओवन ब्लास्ट हो गया. धमाका इतना तेज था कि आवाज करीब 500 मीटर दूर तक सुनाई दी.

हादसे के वक्त कैफे के अंदर एक परिवार मौजूद था, जो आग की लपटों की चपेट में आ गया. ब्लास्ट के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर बाहर भागे. पिज्जा खाने पहुंचे पिता और दो बच्चे झुलसेजानकारी के मुताबिक, विजयनगर के प्रताप विहार निवासी भूपेंद्र अपने दो बेटों शौर्य और ध्रुव के साथ रविवार रात करीब 8 बजे पिज्जा खाने रॉकर्स कैफे पहुंचे थे. तीनों ने ऑर्डर दिया और इंतजार कर रहे थे कि तभी ओवन में जोरदार धमाका हुआ. देखते ही देखते आग फैल गई और तीनों गंभीर रूप से झुलस गए. कैफे में काम करने वाली एक युवती भी इस हादसे में घायल हुई.यह भी पढ़ें: कैंची से गोदकर युवक की निर्मम हत्या, गाजियाबाद में शराब पार्टी बनी मौत का कारणघायलों की हालत गंभीर, सफदरजंग अस्पताल रेफरघटना की सूचना मिलते ही विजयनगर पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और घायलों को एम्बुलेंस से फ्लोरेंस हॉस्पिटल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया. चिकित्सकों के मुताबिक, भूपेंद्र और उनके दोनों बेटों के शरीर का करीब 60 फीसदी हिस्सा जल चुका है. ध्रुव की हालत सबसे नाजुक बताई जा रही है. Advertisement ओवन में गैस लीकेज से हुआ हादसा, जांच जारीएसीपी कोतवाली नगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. प्रारंभिक जांच में ओवन में गैस लीकेज से विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने कैफे संचालक और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है. अधिकारी ने कहा कि हादसे की सटीक वजह सामने आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि कैफे संचालकों ने घायल परिवार की कोई मदद नहीं की.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

विजयनगर हादसा पिज्जा कैफे धमाका ओवन ब्लास्ट रॉकर्स पिज्जा गैस लीकेज झुलसे पिता-पुत्र सफदरजंग अस्पताल एसीपी रितेश त्रिपाठी पुलिस जांच दर्दनाक हादसा रेस्टोरेंट विस्फोट Ghaziabad Blast Vijaynagar Accident Pizza Cafe Blast Oven Blast Rockers Pizza Gas Leakage Father-Son Burnt Safdarjung Hospital ACP Ritesh Tripathi Police Investigation Tragic Accident Restaurant Blast

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

11-12 राज्यों में आंधी-तूफान-बारिश, मगर भीषण गर्मी का भी अलर्ट, IMD की चेतावनी11-12 राज्यों में आंधी-तूफान-बारिश, मगर भीषण गर्मी का भी अलर्ट, IMD की चेतावनीसावधान! 11-12 राज्यों में आज आंधी-तूफान और बारिश, मगर भीषण गर्मी भी पीछे-पीछे, IMD का दोनों का चेतावनी
Read more »

Maharashtra: मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर लगा भीषण जाम, 12 घंटे तक फंसे रहे 500 स्कूली छात्रMaharashtra: मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर लगा भीषण जाम, 12 घंटे तक फंसे रहे 500 स्कूली छात्रमहाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को भीषण जाम लगा रहा। इस जाम के चलते करीब 500 स्कूली छात्र-छात्राएं करीब 12 घंटे तक जाम में फंसे रहे। बुधवार को अधिकारियों ने
Read more »

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण जाम, 500 से अधिक छात्र 12 घंटे तक फंसेमुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण जाम, 500 से अधिक छात्र 12 घंटे तक फंसेमहाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण जाम लगने से 500 से ज्यादा छात्र 12 घंटे तक फंसे रहे। वसई के पास कई किलोमीटर तक लगे इस जाम में स्कूल पिकनिक से लौट रहे बच्चे भूख-प्यास से परेशान रहे। स्थानीय लोगों ने बच्चों को पानी और बिस्किट बांटे। जाम का कारण ठाणे के घोडबंदर हाईवे पर मरम्मत कार्य बताया गया, जिससे वाहनों को डायवर्ट किया...
Read more »

​इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 से ज्यादा मैच खेलने वाले 11 खिलाड़ी​​इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 से ज्यादा मैच खेलने वाले 11 खिलाड़ी​भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा अपना 500वां इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। हम आपको इस मौके पर 500 से ज्यादा मैच खेलने वाले सभी 11 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।
Read more »

रोहित शर्मा से विराट कोहली तक वो 11 क्रिकेटर जिन्होंने खेले हैं 500 इंटरनेशनल मैचरोहित शर्मा से विराट कोहली तक वो 11 क्रिकेटर जिन्होंने खेले हैं 500 इंटरनेशनल मैच- rohit sharma 500 international matches know rohit to virat kohli 11 cricketers who played 500 international matches
Read more »

गंगोत्री हाईवे चौड़ीकरण 12 मीटर की बजाय अब 11 मीटर ही होगागंगोत्री हाईवे चौड़ीकरण 12 मीटर की बजाय अब 11 मीटर ही होगाउत्तरकाशी से भैरोंघाटी तक गंगोत्री हाईवे के चौड़ीकरण को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 12 मीटर से घटाकर 11 मीटर करने का निर्णय लिया है। यह फैसला धराली आपदा के बाद लिया गया है। सड़क का निर्माण नदी की तरफ पुस्ता लगाकर किया जाएगा। चौड़ीकरण पांच चरणों में प्रस्तावित है, जिसमें एलाइमेंट और डीपीआर में भी परिवर्तन संभव है। इसका उद्देश्य कटिंग को कम करना और नए भूस्खलन जोन को बनने से रोकना है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:37:29