गर्मी में AC-कूलर को भी फेल कर देती हैं ये डिशेज! 45 डिग्री तापमान में भी देंगी सुकून, स्वाद और सेहत का खजा...

Jalore News News

गर्मी में AC-कूलर को भी फेल कर देती हैं ये डिशेज! 45 डिग्री तापमान में भी देंगी सुकून, स्वाद और सेहत का खजा...
Jalore Summer FoodsTraditional Rajasthani RecipesCooling Foods For Summer
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 79 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 51%

जालोर की चिलचिलाती गर्मी में जब पारा 45 डिग्री पार कर जाता है, तब AC-कूलर नहीं, बल्कि छाछ, प्याज, राबड़ी और मसाबा रोटी जैसे देसी व्यंजन राहत देते हैं.

जालोर में गर्मियों में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला पेय छाछ है. दही को मथकर तैयार की गई यह पतली लस्सी न केवल शरीर को ठंडक देती है, बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाती है. गांवों में लोग दोपहर के भोजन के साथ या दिनभर में कई बार छाछ पीते हैं.

इसे मिट्टी के घड़े में ठंडा रखा जाता है. छाछ में मक्के या बाजरे का आटा डालकर बनाई गई यह डिश “राबड़ी” या “किराबड़ी” कहलाती है. यह हल्का-फुल्का भोजन शरीर की गर्मी को कम करता है और लू से बचाने में मददगार माना जाता है. इसे अक्सर प्याज या अचार के साथ खाया जाता है. मसाबा या मसाज रोटी मोटे आटे में लहसुन, हरी मिर्च, प्याज और मेथी डालकर बनाई जाती है. यह रोटी छाछ या दही के साथ गर्मियों में खाई जाती है और शरीर को हल्का महसूस कराती है. यह खासतौर पर श्रमिक वर्ग में लोकप्रिय है. सुबह पकाई गई बाजरे की रोटी को दिन में ठंडा करके खाया जाता है. इसे दही, छाछ या गुड़ के साथ खाया जाता है. यह गर्मी में पेट को ठंडक देती है और लंबे समय तक ऊर्जा देती है. बेल फल से तैयार किया गया शरबत “बेल पन्ना” गर्मियों में विशेष रूप से पीया जाता है. यह पाचन क्रिया को सुधारता है और शरीर की भीतरी गर्मी को शांत करता है. लोग इसे घड़े में ठंडा करके रखते हैं और दोपहर के समय इसका सेवन करते हैं. जालोर के ग्रामीण इलाकों में गर्मी से बचने के लिए सबसे भरोसेमंद और पुराना नुस्खा है छाछ, रोटी और प्याज की साधारण लेकिन असरदार थाली. बाजरे या गेहूं की रोटी को कच्चे प्याज और ठंडी छाछ के साथ खाया जाता है, जिससे शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है. दोपहर के खाने में यह कॉम्बिनेशन न सिर्फ लू से बचाव करता है, बल्कि शरीर को ऊर्जा भी देता है. दही चावल, जिसे जालोर में ‘तारामी’ भी कहा जाता है, गर्मियों के मौसम में खासतौर पर दोपहर के खाने में पसंद किया जाता है. उबले हुए चावल में ठंडा ताजा दही मिलाकर तैयार किया गया यह व्यंजन हल्का, सुपाच्य और शरीर को ठंडक पहुंचाने वाला होता है. गर्म हवाओं और लू से जूझते समय यह एक ऐसा खाना है, जो न सिर्फ पेट को आराम देता है, बल्कि पानी की कमी को भी पूरा करता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Jalore Summer Foods Traditional Rajasthani Recipes Cooling Foods For Summer Summer Diet In Jalore Heatwave Food Remedies जालोर गर्मी के व्यंजन पारंपरिक व्यंजन जालोर गर्मी में देसी नुस्खे Rajasthan News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सुबह से तेज धूप, दिन में बारिश के आसार: सुबह 11 बजे 37 डिग्री पहुंचा तापमान, 24 मई तक तूफान और बारिश की संभ...सुबह से तेज धूप, दिन में बारिश के आसार: सुबह 11 बजे 37 डिग्री पहुंचा तापमान, 24 मई तक तूफान और बारिश की संभ...आगरा में गर्मी का प्रकोप जारी है। सोमवार सुबह 11 बजे तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक जा सकता है।
Read more »

कभी आंधी-बारिश और फिर 48.5 डिग्री जितनी गर्मी... दिल्ली के मौसम में क्यों हो रहा इतना बदलाव?कभी आंधी-बारिश और फिर 48.5 डिग्री जितनी गर्मी... दिल्ली के मौसम में क्यों हो रहा इतना बदलाव?दिल्ली में सोमवार को हीट इंडेक्स 48.5 डिग्री तक पहुंचने से लोगों को भीषण गर्मी का अनुभव हुआ, जबकि वास्तविक तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस था। नमी के कारण उमस बढ़ गई है।
Read more »

कभी आंधी-बारिश और फिर 48.5 डिग्री जितनी गर्मी... दिल्ली के मौसम में क्यों हो रहा इतना बदलाव?कभी आंधी-बारिश और फिर 48.5 डिग्री जितनी गर्मी... दिल्ली के मौसम में क्यों हो रहा इतना बदलाव?दिल्ली में सोमवार को हीट इंडेक्स 48.5 डिग्री तक पहुंचने से लोगों को भीषण गर्मी का अनुभव हुआ, जबकि वास्तविक तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस था। नमी के कारण उमस बढ़ गई है।
Read more »

सेना का कवच बनेगा ये रेगिस्तानी पौधा, -40 डिग्री तापमान में भी शरीर रहेगा गर्मसेना का कवच बनेगा ये रेगिस्तानी पौधा, -40 डिग्री तापमान में भी शरीर रहेगा गर्मसेना का कवच बनेगा थार का सोना, तैयार किए जाएंगे गर्म कपड़े, -40 डिग्री तापमान में भी शरीर को रखेगा गर्म
Read more »

चित्तौड़गढ़ में पारा 45 डिग्री के करीब पहुंचा: सुबह की ठंडी हवा बनी झूठी उम्मीद, मौसम विभाग ने 25 मई तक राह...चित्तौड़गढ़ में पारा 45 डिग्री के करीब पहुंचा: सुबह की ठंडी हवा बनी झूठी उम्मीद, मौसम विभाग ने 25 मई तक राह...चित्तौड़गढ़ में भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और उमस के कारण लोगों की तकलीफें और ज्यादा बढ़ गई हैं।
Read more »

AC चलाते हुए रखें इन बातों का ध्यान, कम हो जाएगा बिजली का बिलAC चलाते हुए रखें इन बातों का ध्यान, कम हो जाएगा बिजली का बिलगर्मी से राहत पाने के लिए लोग इस वक्त AC का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन AC ज्यादा इस्तेमाल करने का मतलब है कि आपको ज्यादा बिजली का बिल भी देना होगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:01:59