गरीबों का पैसा रिश्तेदारों को बांटा! हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री सुखबीर कटारिया के खिलाफ केस दर्ज

Sukhbir Kataria News

गरीबों का पैसा रिश्तेदारों को बांटा! हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री सुखबीर कटारिया के खिलाफ केस दर्ज
हरियाणा समाचारहरियाणा न्यूजहरियाणा में भ्रष्टाचार
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 29 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 51%

गुरुग्राम में पूर्व खेल मंत्री सुखबीर कटारिया और उनकी बहन सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि मंत्री रहते हुए सुखबीर कटारिया ने अनुदान राशि अपने रिश्तेदारों में बांटी। ओमप्रकाश कटारिया की याचिका पर कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई हुई है। पुलिस अब दस्तावेजों और अनुदान राशि के उपयोग की जांच...

गुरुग्राम: अनुदान राशि रिश्तेदारों में बांटने के आरोप में पूर्व खेल मंत्री सुखबीर कटारिया और उनकी बहन इश्वंती देवी सहित आठ लोगों के खिलाफ सेक्टर पांच थाने में केस दर्ज किया गया है। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एसीजेएम मनीष कुमार राणा के आदेश के बाद धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत बुधवार को केस दर्ज किया गया है। गुरुग्राम निवासी ओमप्रकाश कटारिया ने जून-2022 में दायर याचिका में आरोप लगाया था कि सुखबीर कटारिया ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार में खेल राज्यमंत्री रहते हुए अनुदान राशि का दुरुपयोग कर अपने रिश्तेदारों और करीबियों को फर्जी तरीके से बांटा। याचिका में आठ लोगों पर गरीबों के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि हड़पने का आरोप है। इनमें सुखबीर की बहन इश्वंती देवी, उनका बेटा राकेश उर्फ गौरव, चचेरा भाई मनीष, भाभी कमलेश, दोस्त जयप्रकाश व सुरेंद्र सिंह और पूर्व पार्षद ब्रह्मो देवी शामिल हैं।याचिकाकर्ता का दावा है कि यह अनुदान राशि फर्जी वोटर कांड में वकील विशाल गुप्ता की फीस चुकाने के लिए दी गई। सुखबीर व अन्य आरोपी मामले में भी अभियुक्त हैं। कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को केस दर्ज कर एसीपी संजय कुमार को जांच सौंपी गई है। पुलिस अब फर्जी दस्तावेज, अनुदान राशि के उपयोग और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच करेगी। सेक्टर पांच थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।जिनके नाम करोड़ों की ज़मीन, उन्हें बांटी राशियाचिकाकर्ता के अनुसार, इश्वंती के पास राजनगर में आलीशान मकान, अशोक विहार में अवैध पीजी और दिल्ली के बरवाला में करोड़ों की कृषि भूमि है। फिर भी उन्हें 2014-15 में मकान मरम्मत के लिए एक लाख रुपये की अनुदान राशि दी गई। राकेश पर भी बजघेरा रोड पर अवैध मल्टी-स्टोरी फ्लैट्स बनाने का आरोप है। मनीष को 1.

80 लाख रुपये मकान मरम्मत और दवा के लिए व उसकी पत्नी कमलेश को दो लाख रुपये कपड़े और किताबें खरीदने के नाम पर अनुदान राशि दी गई। दोनों के पास न्यू रेलवे रोड पर आलीशान मकान और किराए की दुकानें हैं। इन्हें पैसे देने के आरोपसुखबीर के करीबी दोस्त जयप्रकाश को तीन लाख और सुरेंद्र सिंह को 1.5 लाख रुपये की अनुदान राशि मकान मरम्मत के लिए दी गई। इनके पास शीतला माता मंदिर के पास बड़ा बैंकट हॉल और राजीव नगर में बहुमंजिला इमारत है। पूर्व पार्षद ब्रह्मो देवी के पास दयानंद कॉलोनी में एक हजार वर्गगज का मकान और बीएसएनएल कार्यालय की जमीन है। उन्हें भी एक लाख रुपये की अनुदान राशि दी गई।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

हरियाणा समाचार हरियाणा न्यूज हरियाणा में भ्रष्टाचार सुखबीर कटारिया हरियाणा पूर्व खेल मंत्री सुखबीर कटारिया Haryana News Haryana News In Hindi Haryana Former Sports Minister Sukhbir Kataria Fir

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bihar News: CM नीतीश कुमार ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों का लिया जायजा, खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं के बारे में ली जानकारीBihar News: CM नीतीश कुमार ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों का लिया जायजा, खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं के बारे में ली जानकारीBihar News: बिहार के मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल अकादमी-सह-खेल विश्वविद्यालय में नवनिर्मित खेल सुविधाओं का किया लोकार्पण, बिहार पुलिस अकादमी का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Read more »

श्रीनगर में संदिग्ध राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 23 लोगों के खिलाफ केस दर्जश्रीनगर में संदिग्ध राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 23 लोगों के खिलाफ केस दर्जSrinagar में संदिग्ध राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई, 23 लोगों पर केस दर्ज | Breaking News
Read more »

'विदेश मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, पाकिस्तान को कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी गई', विदेश मंत्रालय ने किया राहुल गांधी के दावे का खंडन'विदेश मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, पाकिस्तान को कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी गई', विदेश मंत्रालय ने किया राहुल गांधी के दावे का खंडन'विदेश मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, पाकिस्तान को कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी गई', विदेश मंत्रालय ने किया राहुल गांधी के दावे का खंडन
Read more »

'BJP की बेनजीर' कौन हैं? जिन्होंने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के खिलाफ की थी शिकायत'BJP की बेनजीर' कौन हैं? जिन्होंने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के खिलाफ की थी शिकायतहरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी जिस आधार पर पुलिस की तरफ से कार्रवाई की गई.
Read more »

दिल्ली के अजब-गजब स्कूल! 7 साल से बंद पड़े हैं 2.5 करोड़ के स्विमिंग पूलदिल्ली के अजब-गजब स्कूल! 7 साल से बंद पड़े हैं 2.5 करोड़ के स्विमिंग पूलदिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शकूरबस्ती के दो स्कूलों का निरीक्षण किया, जहाँ स्विमिंग पूलों की हालत खराब मिली। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दिए।
Read more »

विदेश मंत्री ने जर्मनी में आतंकवाद के खिलाफ देश की सख्त नीति को दोहराया : आनंद दुबेविदेश मंत्री ने जर्मनी में आतंकवाद के खिलाफ देश की सख्त नीति को दोहराया : आनंद दुबेविदेश मंत्री ने जर्मनी में आतंकवाद के खिलाफ देश की सख्त नीति को दोहराया : आनंद दुबे
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:28:30