Bihar Gaya Vidhan Sabha Results Winners Losers Candidate List Update; Follow Gaya Assembly BJP, RJD, JDU, LJP, HAM, RLM, INC Party Candidate Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
सबसे पहले बैलेट बॉक्स के वोटों की गिनती शुरू; गया कॉलेज और चंदौती बाजार समिति में हो रही है काउंटिंगगयाजी जिले की 10 विधानसभा सीटों के नतीजे बस थोड़ी देर में आने शुरू हो जाएंगे। पोस्टल बैलेट के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। आधे घंटे के बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होगी। लेकिन,जब तक बैलेट पेपर की गिनती पूरी नहीं हो जाती तब तक ईवीएम की गिनती खत्मसुबह 10 बजे के बाद पहला रुझान आने की सम्भावना जताई जा रही है। दोपहर 12 बजे से स्पष्ट रुझान के साथ रिजल्ट आने लगेंगे। 11 नवंबर को गयाजी जिले की 10 विधानसभा सीटों पर 68.
64 फीसदी वोटिंग हुई थी। 29.69 लाख मतदाताओं ने 127 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला किया था, जिसके नतीजे आज आएंगे। मतगणना के लिए गया कॉलेज और चंदौती बाजार समिति परिसर को मुख्य केंद्र बनाया गया है। मुख्य द्वार से लेकर स्ट्रॉन्ग रूम तक सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। बिना पास किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं है। बुधवार को अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों केंद्रों के स्ट्रॉन्ग रूम को सील कर दिया गया था। कुल 125 प्रत्याशियों का भविष्य अब ईवीएम में बंद है।गया कॉलेज मतगणना केंद्र में गया टाउन, बेलागंज, गुरुआ, वजीरगंज और टिकारी विधानसभा के ईवीएम रखे गए हैं। यहां दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान और वाणिज्य भवन में बेलागंज, वजीरगंज, टिकारी और गुरुआ की गिनती होगी। पूरे परिसर में 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। चंदौती बाजार समिति परिसर में शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी, बोधगया और अतरी विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को डाले गए वोट की गिनती होगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी डीएम शशांक शुभंकर के मुताबिक, काउंटिंग सेंटर के 500 मीटर परिधि में पांच या उससे अधिक लोगों के एक साथ जमा होने पर रोक रहेगी। किसी भी तरह के विजय जुलूस या हथियार लेकर घूमने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा।गयाजी जिले की 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे कुल 125 प्रत्याशियों में से सिर्फ 6 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें से 3-3 महिला कैंडिडेट एनडीए और महागठबंधन से हैं। इमामगंज और बेलागंज से एनडीए की प्रत्याशी दीपा मांझी और मनोरमा देवी चुनावी ताल ठोंक रही हैं। इनके अलावा, बाराचट्टी विधानसभा सीट से एनडीए की कैंडिडेट ज्योति देवी चुनावी मैदान में हैं। वहीं, इमामगंज से दीपा मांझी के मुकाबले महागठबंधन सीट से ऋतु प्रिया चौधरी, जबकि बाराचट्टी विधानसभा सीट से ज्योति देवी के मुकाबले तनुश्री चुनावी मैदान में हैं। वहीं, अतरी विधानसभा सीट से महागठबंधन से वैजयंती देवी चुनावी ताल ठोंक रही हैं।गयाजी नगर सीट से बीते 8 बार से विधायक चुने जा रहे डॉ. प्रेम कुमार 9वीं बार चुनाव मैदान में हैं। वे एनडीए के भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। यदि जीतते हैं तो उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज हो जाएगा। इमामगंज से दीपा मांझी एनडीए में शामिल HAM पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। दीपा मांझी केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की बहू हैं। दीपा मांझी पिछले साल हुए उपचुनाव में जीत कर पहली बार विधायक बनी हैं। अब एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। टिकारी विधानसभा सीट से अनिल कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। वे पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं। बीते दिनों उन पर चुनाव प्रचार के दौरान जानलेवा हमला हुआ था। उस हमले में उनका एक हाथ भी टूटा था। बेलागंज से मनोरमा देवी भी एनडीए में शामिल जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। मनोरमा देवी बिहार विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवारों में सबसे अमीर हैं। मनोरमा देवी की कुल संपत्ति 75 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। वे बेलागंज से एमएलसी भी रह चुकी हैं।जिले की 10 विधानसभा सीटों पर एनडीए में शामिल भाजपा 3, जदयू एक, HAM 4 और लोजपा 2 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है। गयाजी नगर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रेम कुमार, वजीरगंज से भाजपा के वीरेंद्र सिंह, बेलागंज से जदयू की मनोरमा देवी, टिकारी से हम के अनिल कुमार, इमामगंज से हम की दीपा मांझी, बाराचट्टी से हम की ज्योति मांझी, अतरी से हम के रोमित कुमार, शेरघाटी से लोजपा के उदय सिंह, बोधगया से लोजपा के श्यामदेव पासवान और गुरुआ से भाजपा के उपेंद्र दांगी चुनावी मैदान में हैं। वहीं, महागठबंधन की ओर से राजद 8 जबकि कांग्रेस 2 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वजीरगंज से कांग्रेस के अवधेश सिंह, गयाजी नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस के मोहन श्रीवास्तव, जबकि बेलागंज से राजद के विश्वनाथ, टिकारी से राजद के अजय दांगी, गुरुआ से राजद के विनय कुमार, इमामगंज से राजद की ऋतु प्रिया चौधरी, बाराचट्टी से राजद की तनुश्री, शेरघाटी से राजद के प्रमोद वर्मा, बोधगया से राजद के कुमार सर्वजीत और अतरी से राजद की वैजयंती देवी चुनावी मैदान में हैं।रायगढ़ में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पहुंचाउत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बादल छाएहिमाचल में इस वीक ठंड का अलर्टराजगढ़ में 7.4 डिग्री, इंदौर में 7.6 डिग्री तापमान
Gaya Election Results Gaya Election Result LIVE Gaya 2025 Election Results गया इलेक्शन न्यूज़ गया इलेक्शन रिजल्ट गया इलेक्शन रिजल्ट 2025 गया इलेक्शन रिजल्ट लाइव
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
SSC: BIG UPDATE: অতিরিক্ত ১০ নম্বর কি সবাই পাচ্ছেন?... SSC শুনানি চলাকালীন-ই ঐতিহাসিক নির্দেশ বিচারপতি অমৃতা সিনহার...SSC case in Kolkata High Court extra 10 number case update live streaming order
Read more »
Kerala Zoo: পথকুকুরের হামলায় কমপক্ষে ১০ হরিণের মৃত্যু! চিড়িয়াখানায় হুলুস্থুল কাণ্ড...10 deer attacked by street dog and die in a zoo at Kerala
Read more »
मुंबई 26/11 सारखा हल्ला करण्याचा कट उघड?10 नोव्हेंबर रोजी दिल्लीतील लाल किल्ल्याजवळ झालेल्या स्फोटाच्या तपासात धक्कादायक माहिती समोर आली आहे.
Read more »
दुनिया के वो 10 देश, जिनका एजुकेशन सिस्टम है सबसे टफदुनिया के इन 10 देशों का एजुकेशन सिस्टम है सबसे टफ, एक क्लास से दूसरी क्लास में जानें में याद आ जाएगी नानी
Read more »
Agra News: 10 सालों से निष्क्रिय 7.82 लाख खातों में 240 करोड़ ₹ डंप राशि, बैंक कराएगा समाधानपिछले 10 वर्षों से निष्क्रिय 22 बैंकों के 7.82 लाख खातों में जमा 240.
Read more »
भारत को अगले 10 से 15 वर्षों में सालाना आधार पर 80 लाख जॉब क्रिएट करने की जरूरत : सीईए नागेश्वरनभारत को अगले 10 से 15 वर्षों में सालाना आधार पर 80 लाख जॉब क्रिएट करने की जरूरत : सीईए नागेश्वरन
Read more »
