गन्ना किसान ध्यान दें! 100 रुपए में हो जाएगा हर रोग का उपचार, फसलों में डाल दें बस यह देसी दवाई, लहलहा उठेग...

Sugarcane Farming News

गन्ना किसान ध्यान दें! 100 रुपए में हो जाएगा हर रोग का उपचार, फसलों में डाल दें बस यह देसी दवाई, लहलहा उठेग...
गन्ने की खेतीPest Controlकीट नियंत्रण
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 69 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 51%

Agriculture News: बिहार में पश्चिम चंपारण के गन्ना किसानों को कीड़ों से बचाने के लिए कृषि विशेषज्ञ डॉ. सतीश चंद्र नारायण ने नीम का तेल और गोमूत्र का मिश्रण सुझाया है, जो सस्ता और प्रभावी उपाय है.

पश्चिम चंपारण: बिहार का पश्चिम चंपारण जिला गन्ने की खेती के लिए मशहूर है, जहां बड़ी संख्या में किसान गन्ने की खेती करते हैं, लेकिन इन दिनों गन्ना किसानों के सामने एक गंभीर समस्या उभर कर आई है. यह है कीड़ों का प्रकोप.

ये कीट न केवल फसल की गुणवत्ता को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि उत्पादन में भी भारी गिरावट लाते हैं. मझौलिया प्रखंड के माधोपुर स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र में कार्यरत कृषि विशेषज्ञ डॉ. सतीश चंद्र नारायण का मानना है कि इस समस्या का समाधान एक साधारण और सस्ता देसी उपाय से हो सकता है. उनका सुझाव है कि नीम का तेल और गोमूत्र का मिश्रण गन्ने की फसल को कीटों से बचाने में बेहद प्रभावी हो सकता है. डॉ. सतीश बताते हैं, “नीम का तेल एक प्राकृतिक कीटनाशक है, जो कीड़ों को फसल से दूर रखता है. वहीं, गोमूत्र का उपयोग भी कीट भगाने के लिए किया जाता है और यह फसल के लिए बिल्कुल सुरक्षित होता है.” इस मिश्रण को तैयार करने के लिए 50 मिलीलीटर नीम का तेल और एक लीटर गोमूत्र को 10 लीटर पानी में मिलाना होता है. इस सस्ते और पर्यावरण के अनुकूल उपाय से कीड़ों का प्रकोप कम होता है और फसल की गुणवत्ता में सुधार आता है. कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस मिश्रण की लागत लगभग 100 रुपए आती है, जो कीटनाशकों की तुलना में काफी सस्ता है. इसके अलावा, इसका नियमित उपयोग फसल को कीटनाशकों के हानिकारक प्रभावों से भी बचाता है. डॉ. सतीश का कहना है, “यह देसी उपाय न केवल सस्ता है, बल्कि यह फसल की सुरक्षा और गुणवत्ता के लिए भी बेहतरीन है. इसे अपनाकर किसान अपनी फसल को नुकसान से बचा सकते हैं और उत्पादन को भी बढ़ा सकते हैं.”इस प्रकार, पश्चिम चंपारण के गन्ना किसान अब एक सस्ते और प्रभावी उपाय की मदद से अपनी फसल को कीटों के प्रकोप से बचा सकते हैं और अपनी खेती को अधिक लाभदायक बना सकते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

गन्ने की खेती Pest Control कीट नियंत्रण Neem Oil नीम का तेल Cow Urine गोमूत्र

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बच्चियों के रेप हो रहे हैं, किडनैपिंग-हत्याएं हो रही, CM ध्यान दें: गहलोतबच्चियों के रेप हो रहे हैं, किडनैपिंग-हत्याएं हो रही, CM ध्यान दें: गहलोतबच्चियों के रेप हो रहे हैं, किडनैपिंग-हत्याएं हो रही, CM भजनलाल ध्यान दें: अशोक गहलोत
Read more »

Study Tips: शब्दों के उच्चारण में हो जाती हैं गलतियां, झेलनी पड़ती है शर्मिंदगी? अपनाएं ये 8 टिप्सStudy Tips: शब्दों के उच्चारण में हो जाती हैं गलतियां, झेलनी पड़ती है शर्मिंदगी? अपनाएं ये 8 टिप्सPronunciation Improvement Tips: अगर बोलते समय आपके शब्दों के उच्चारण में गलतियां हो जाती हैं, तो इन बातों पर ध्यान दें और नियमित रूप से डेली ये काम करें.
Read more »

खाली जमीन से कमाएं 10 लाख! बारिश के मौसम जल्दी से लगा दें यह पौधा, इतने दिनों में होने लगेगी पैसों की बारिश...खाली जमीन से कमाएं 10 लाख! बारिश के मौसम जल्दी से लगा दें यह पौधा, इतने दिनों में होने लगेगी पैसों की बारिश...Agriculture News: अगर आप खेती से बड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो इस खास पेड़ का पौधा अपने खेतों में लगाकर जरूर देखें और लाखों की कमाई का जरिया खोले दें.
Read more »

टीवी पर भी आ चुकी है चौपारण की ये देसी मिठाई...10 रुपए पीस में स्वाद का सैलाब!टीवी पर भी आ चुकी है चौपारण की ये देसी मिठाई...10 रुपए पीस में स्वाद का सैलाब!टीवी पर भी आ चुकी है चौपारण की ये देसी मिठाई...10 रुपए पीस में स्वाद का सैलाब, डला ली रबड़ी तो सब भूल जाएंगे जनाब!
Read more »

Grain storage Tips: गर्मी हो या बरसात, स्टोर किए गए अनाज में नहीं लगेंगे कीड़े, बस डाल दें यह एक चीजGrain storage Tips: गर्मी हो या बरसात, स्टोर किए गए अनाज में नहीं लगेंगे कीड़े, बस डाल दें यह एक चीजGrain storage Tips: बरसात में अनाज में कीड़े लगने का खतरा रहता है जिसे लेकर किसान परेशान रहते हैं. लेकिन आप इस आसान तरीके से बरसात में लगने वाले कीड़े से अपने अनाज को बचा सकते हैं. जानें क्या है वो उपाय...
Read more »

फूल और पत्तियों से भर जाएगा तुलसी का पौधा, गमले में डाल दें ये दो चीजें, बरसात में भी छाई रहेगी हरियालीफूल और पत्तियों से भर जाएगा तुलसी का पौधा, गमले में डाल दें ये दो चीजें, बरसात में भी छाई रहेगी हरियालीTulsi plant Tips: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में तुलसी के पौधे आसानी से उगते हैं, लेकिन घर में सूख जाते हैं. विशेषज्ञ रविकांत पांडे के अनुसार, तुलसी की कटिंग, सही धूप, पानी और पोषण से पौधे को स्वस्थ रखा जा सकता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:53:46