Muzaffarpur News : अब ऐसा लगने लगा है कि मुजफ्फरपुर नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे सड़क और नाले ध्वस्त होने के लिए ही बनाए जा रहे है. दरअसल मुजफ्फरपुर के चित्रकूट नगर में ठेकदार ने पानी से लबालब भरे गड्ढे में ही ढलाई करा दी.
बिहार में नगर निगम अपनी कार्यशैली को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है. इस बार मुजफ्फरपुर के वार्ड सात में हो रहे नाला निर्माण को लेकर निगम और वार्ड सात की पार्षद सुषमा देवी चर्चा में हैं. बताया जाता है कि उनके वार्ड अंतर्गत बीबीगंज आनंदपुरी में 54 लाख से नाला का निर्माण हो रहा था.
करीब 50-60 मीटर की ढलाई बाकी थी. उसे बीबीगंज कल्वर्ट से जोड़ना था. रविवार को अंतिम फेज की ढलाई हो रही थी. उस वक्त नाला में कमर भर से अधिक पानी था. ठेकेदार के मिस्त्री और मजदूर आनन-फानन में पानी में ही नाला की ढलाई कर रहे थे. जब इसकी भनक स्थानीय लोगों को लगी, तो उन लोगों ने विरोध किया. इसके बाद पार्षद ने स्थानीय लोगों के दबाव में काम को बंद करा दिया. इसकी जानकारी होने पर निगम की ओर से बंदी के बावजूद इंजीनियर ने जांच की और खुद मौके पर खड़ा होकर नाले का निर्माण पूरा कराया. जब मामला तूल पकड़ा, तो पार्षद सुषमा देवी ने बताया कि वह वहां पोल शिफ्टिंग के विवाद को सुलझाने गयी थीं. नाला से पोल शिफ्टिंग को लेकर विवाद हो गया था. इस बीच वह लोगों से बातचीत करने लगीं, तब तक मजदूर ढलाई करने लगे. इसकी जानकारी होते ही तुरंत काम को रोकवा दिया गया. लोगों का कहना है कि जहां काम चल रहा है, वहां कचरा और गंदा पानी भरा है. इसे न तो कोई देखता है और न किसी को मतलब है. मनमाने तरीके से कचरे और भरे पानी में निर्माण कार्य चल रहा है. ऐसे में कार्य की गुणवत्ता कैसी होगी, यह निगम के अभियंता को बतानी चाहिए. वहीं इस पूरे मामले को लेकर मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला साहू का कहना है कि विकास कार्य में गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जाएगा. लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी.
Muzaffarpur Devlopment Muzaffarpur Me Ajab Gajab Nirman Ajab Gajab Ajab Gajab Devlopment Muzaffarpur News Muzaffarpur Latest News Bihar News Bihar Hindi News मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर विकास मुजफ्फरपुर में अजब गजब निर्माण अजब गजब अजब गजब विकास मुजफ्फरपुर समाचार मुजफ्फरपुर नवीनतम समाचार बिहार समाचार बिहार हिंदी समाचार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi Rain : भारी बारिश में फिर पानी-पानी हुई दिल्ली, सड़कें बनीं तालाब; तस्वीरें बताएंगी राजधानी का हालराजधानी में बुधवार शाम से शुरू होकर देर रात तक चली बारिश ने एक बार फिर दिल्ली को पानी-पानी कर दिया।
Read more »
भारत में बैठे-बैठे Sheikh Hasina ने बांग्लादेश में किया बड़ा खेला, देखती रह गई पूरी दुनियाBangladesh Crisis: Sheikh Hasina from India indicated to her party in Bangladesh, भारत में बैठे-बैठे Sheikh Hasina ने बांग्लादेश में किया बड़ा खेला, देखती रह गई पूरी दुनिया
Read more »
Stree 2: दो दिन में सौ करोड़ तक पहुंचने वाली पहली महिला प्रधान फिल्म बनी स्त्री 2, बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार'स्त्री 2' ने दो दिनों में भारत में बॉक्स ऑफिस पर 118 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दो दिन में ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
Read more »
Stree 2 Box Office: स्त्री 2 का अनोखा रिकॉर्ड, दो दिन में 118 करोड़ कमाने वाली पहली 'स्त्री' प्रधान फिल्म'स्त्री 2' ने दो दिनों में भारत में बॉक्स ऑफिस पर 118 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दो दिन में ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
Read more »
VIDEO: अलीराजपुर में उफनते नाले में तिनके की तरह बह गई गाय, देखिए खौफनाक मंजरAlirajpur Video: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण राक्सा नदी समेत कई Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
स्पीकर वासुदेव देवनानी के शहर में पानी से लबालब, बारिश के बाद हाल तो देखिएRajasthan Weather Update: प्रदेश में लगातार बारिश का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा, आज भी IMD ने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
