गजब की ट्रांसफर पॉलिसी, करनाल, कुरुक्षेत्र, झज्जर और गुरुग्राम समेत हरियाणा के 70 स्कूलों में एक भी टीचर नहीं

Gurgaon News News

गजब की ट्रांसफर पॉलिसी, करनाल, कुरुक्षेत्र, झज्जर और गुरुग्राम समेत हरियाणा के 70 स्कूलों में एक भी टीचर नहीं
Gurugram NewsKarnal NewsKurukshetra News
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 124 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 84%
  • Publisher: 51%

हरियाणा सरकार ने स्कूलों के टीचर्स के ट्रांसफर किए। इस ट्रांसफर में इतनी लापरवाही की गई कि कई स्कूल खाली हो गए। अब वहां पढ़ाने के लिए टीचर्स नहीं हैं। वहीं कई ऐसे स्कूल हैं, जहां बच्चे नहीं और शिक्षकों का ट्रांसफर करके भेज दिया गया है। सरकार ने ये ट्रांसफर चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद किए...

गुरुग्राम, साक्षी रावत: बीते दिनों ट्रांसफर पॉलिसी के तहत गुरुग्राम को कई नए शिक्षक मिले तो कुछ शिक्षक रिलीव होकर अपने-अपने जिलों को लौट चुके हैं, लेकिन इस बीच गुरुग्राम के आठ ऐसे प्राइमरी स्कूल सामने आए हैं, जहां पर अब एक भी शिक्षक नहीं है। ट्रांसफर पॉलिसी के तहत इन स्कूलों के शिक्षकों ने दूसरी जगह ट्रांसफर तो ले लिया लेकिन इन स्कूलों के लिए एक भी शिक्षक द्वारा आवेदन नहीं किया गया। जिस वजह से यह स्कूल बिना शिक्षकों के ही रह गए हैं। इन दिनों स्कूल में एडमिशन भी चल रहे हैं तो दूसरी और छात्रों की संख्या बढ़ाने का दबाव भी शिक्षकों में है। इस बीच स्कूलों में शिक्षकों का न होना एडमिशन प्रक्रिया में बाधा बन सकता है। हालांकि डेपुटेशन पर कुछ दिनों के लिए मदद ली जा रही है लेकिन यह सभी नए शिक्षक हैं। वहीं दूसरे स्कूल के प्रति यह शिक्षक उतनी दिलचस्पी नहीं दिख रहे। जिसका असर आने वाले दिनों में छात्र का रजिस्ट्रेशन से लेकर कक्षाओं की संचालन पर देखने को मिलेगा। जिले में करीब 350 प्राइमरी स्कूल हैं, जिनमें कई नए शिक्षक तबादला होकर आए हैं तो पुराने शिक्षक दूसरे जिलों में ट्रांसफर होकर चले गए हैं।इन स्कूलों में नहीं एक भी शिक्षकइस सूची में पटौदी ब्लॉक से ढाड़ी कुंबावास, सोहना ब्लॉक से खुटपुरी गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, घंघोला गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, टोली गवर्नमेंट स्कूल, फर्रुखनगर ब्लॉक से राजपुर गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, नत्थेखां गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल और गुरुग्राम गांव से गोपालपुर गवर्नमेंट स्कूल और हमीरपुर गवर्नमेंट स्कूल सूची में शामिल है। जिनमें अब एक भी शिक्षक नहीं रह गया है। वहीं इनमें से टोली गवर्नमेंट स्कूल के लिए एक शिक्षक को भेजा गया है लेकिन वो अभी बीएलओ की ड्यूटी पर होने के चलते स्कूल में एक भी शिक्षक नहीं है।5 जिलों के स्कूलों में पड़ा फर्कचुनाव आयोग की मंजूरी के बाद बीते दिनों प्रदेश भर में हरियाणा सरकार ने 9 हजार से अधिक शिक्षकों का होम डिस्ट्रिक्ट में तबादला किया है। लेकिन इस बीच पांच जिलों के 70 के करीब स्कूलों में शिक्षकों का समीकरण बिगड़ गया है। इसमें अंबाला की 30, करनाल के 15, कुरुक्षेत्र के 15, झज्जर के दो व गुरुग्राम के 8 ऐसे स्कूल शामिल है, जहां पर अब एक भी शिक्षक नहीं रह गया। कई शिक्षक दे रहे चुनावी ड्यूटी कई शिक्षकों की इन दिनों बूथ लेवल ऑफिसर के रूप में ड्यूटी लगी हुई है। उनको अभी रिलीव नहीं किया गया है। ट्रांसफर से कई स्कूलों में शिक्षकों में बढ़ोतरी तो हुई है लेकिन कई स्कूलों में काफी कमी भी आ गई हैं। इस सूची के तहत फरीदाबाद से 744 टीचर का ट्रांसफर हुआ तो 883 नए शिक्षक भी मिले हैं। वहीं नूंह जिले के 197 टीचर्स के ट्रांसफर हुए लेकिन यहां कोई नया टीचर नहीं आया। इसके अलावा अलग-अलग जिलों में ऐसे भी स्कूल शामिल है, जहां पर अब एक-एक टीचर ही रह गए हैं। जिसमें भिवानी, झज्जर, जींद, कुरुक्षेत्र के स्कूल शामिल हैं।.

गुरुग्राम, साक्षी रावत: बीते दिनों ट्रांसफर पॉलिसी के तहत गुरुग्राम को कई नए शिक्षक मिले तो कुछ शिक्षक रिलीव होकर अपने-अपने जिलों को लौट चुके हैं, लेकिन इस बीच गुरुग्राम के आठ ऐसे प्राइमरी स्कूल सामने आए हैं, जहां पर अब एक भी शिक्षक नहीं है। ट्रांसफर पॉलिसी के तहत इन स्कूलों के शिक्षकों ने दूसरी जगह ट्रांसफर तो ले लिया लेकिन इन स्कूलों के लिए एक भी शिक्षक द्वारा आवेदन नहीं किया गया। जिस वजह से यह स्कूल बिना शिक्षकों के ही रह गए हैं। इन दिनों स्कूल में एडमिशन भी चल रहे हैं तो दूसरी और छात्रों की संख्या बढ़ाने का दबाव भी शिक्षकों में है। इस बीच स्कूलों में शिक्षकों का न होना एडमिशन प्रक्रिया में बाधा बन सकता है। हालांकि डेपुटेशन पर कुछ दिनों के लिए मदद ली जा रही है लेकिन यह सभी नए शिक्षक हैं। वहीं दूसरे स्कूल के प्रति यह शिक्षक उतनी दिलचस्पी नहीं दिख रहे। जिसका असर आने वाले दिनों में छात्र का रजिस्ट्रेशन से लेकर कक्षाओं की संचालन पर देखने को मिलेगा। जिले में करीब 350 प्राइमरी स्कूल हैं, जिनमें कई नए शिक्षक तबादला होकर आए हैं तो पुराने शिक्षक दूसरे जिलों में ट्रांसफर होकर चले गए हैं।इन स्कूलों में नहीं एक भी शिक्षकइस सूची में पटौदी ब्लॉक से ढाड़ी कुंबावास, सोहना ब्लॉक से खुटपुरी गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, घंघोला गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, टोली गवर्नमेंट स्कूल, फर्रुखनगर ब्लॉक से राजपुर गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, नत्थेखां गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल और गुरुग्राम गांव से गोपालपुर गवर्नमेंट स्कूल और हमीरपुर गवर्नमेंट स्कूल सूची में शामिल है। जिनमें अब एक भी शिक्षक नहीं रह गया है। वहीं इनमें से टोली गवर्नमेंट स्कूल के लिए एक शिक्षक को भेजा गया है लेकिन वो अभी बीएलओ की ड्यूटी पर होने के चलते स्कूल में एक भी शिक्षक नहीं है।5 जिलों के स्कूलों में पड़ा फर्कचुनाव आयोग की मंजूरी के बाद बीते दिनों प्रदेश भर में हरियाणा सरकार ने 9 हजार से अधिक शिक्षकों का होम डिस्ट्रिक्ट में तबादला किया है। लेकिन इस बीच पांच जिलों के 70 के करीब स्कूलों में शिक्षकों का समीकरण बिगड़ गया है। इसमें अंबाला की 30, करनाल के 15, कुरुक्षेत्र के 15, झज्जर के दो व गुरुग्राम के 8 ऐसे स्कूल शामिल है, जहां पर अब एक भी शिक्षक नहीं रह गया। कई शिक्षक दे रहे चुनावी ड्यूटी कई शिक्षकों की इन दिनों बूथ लेवल ऑफिसर के रूप में ड्यूटी लगी हुई है। उनको अभी रिलीव नहीं किया गया है। ट्रांसफर से कई स्कूलों में शिक्षकों में बढ़ोतरी तो हुई है लेकिन कई स्कूलों में काफी कमी भी आ गई हैं। इस सूची के तहत फरीदाबाद से 744 टीचर का ट्रांसफर हुआ तो 883 नए शिक्षक भी मिले हैं। वहीं नूंह जिले के 197 टीचर्स के ट्रांसफर हुए लेकिन यहां कोई नया टीचर नहीं आया। इसके अलावा अलग-अलग जिलों में ऐसे भी स्कूल शामिल है, जहां पर अब एक-एक टीचर ही रह गए हैं। जिसमें भिवानी, झज्जर, जींद, कुरुक्षेत्र के स्कूल शामिल हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Gurugram News Karnal News Kurukshetra News Ambala News Jajjhar News Haryana News News About गुड़गांव News About गुरुग्राम News About झज्जर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दुनियाभर में चुनावों की निष्पक्षता पर भरोसा कमः रिपोर्टदुनियाभर में चुनावों की निष्पक्षता पर भरोसा कमः रिपोर्टलोकतंत्र की स्थिति पर एक ताजा रिपोर्ट बताती है कि कई देशों में मतदाता लोकतंत्र नहीं बल्कि चुनाव और संसद के बंधन से मुक्त एक ‘मजबूत’ नेता चाहते हैं.
Read more »

Weather : पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम का मिजाज, 10 राज्यों में 15 अप्रैल तक ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनीWeather : पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम का मिजाज, 10 राज्यों में 15 अप्रैल तक ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनीजम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है।
Read more »

AC जैसी कूलिंग और Cooler वाली कीमत, पूरे कमरे में ठंडी हवा की बौछार करता है ये डिवाइसAC जैसी कूलिंग और Cooler वाली कीमत, पूरे कमरे में ठंडी हवा की बौछार करता है ये डिवाइसTower Air Coolers: गर्मियों से निपटने के लिए ये कूलिंग डिवाइस एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है और इसे ज्यादा स्पेस की भी जरूरत नहीं होती है.
Read more »

राजस्थान में इस समाज का फैसला, शादी समारोह में DJ बैन, प्री-वेडिंग शूट भी बंदराजस्थान में इस समाज का फैसला, शादी समारोह में DJ बैन, प्री-वेडिंग शूट भी बंदधाकड़ समाज अब शादी ब्याह में डीजे नहीं बजाएगा और प्री-वेडिंग शूट भी नहीं करेगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:05:05