गाजियाबाद में विद्युत निगम की लापरवाही के चलते लगभग 5000 उपभोक्ताओं को देय तिथि के बाद बिजली बिल मिले हैं, जिससे उन पर जुर्माना लग रहा है। उपभोक्ता कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। जनवरी 2024 से बिलिंग प्रणाली में बदलाव के बाद समस्या बढ़ी है। गलत बिलों से बचाने के लिए शुरू की गई एमआरआई प्रणाली भी विफल रही...
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। विद्युत निगम की लेटलतीफी का नतीजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। इस माह अभी तक करीब पांच हजार उपभोक्ताओं को देय तिथि के बाद बिजली बिल मिले। विद्युत निगम ने खुद ही देय तिथि के बाद बिल जारी किए और जुर्माना उपभोक्ताओं पर लगा दिया। अब उपभोक्ता विद्युत निगम के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। दरअसल देरी से बिल जमा होने पर कुल बिल पर एक प्रतिशत जुर्माना लगता है। बिलिंग प्रणाली में हुआ था बदलाव जनवरी 2024 से पांच से नौ किलोवाट वाले उपभोक्ताओं के लिए बिलिंग प्रणाली में बदलाव किया गया था। इन उपभोक्ताओं के बिल एमआरआइ मशीन से बनाए जा रहे हैं। इसके बाद से ही उपभोक्ताओं के देय तिथि के बाद बिल मिलने की समस्या बढ़ गई है। उससे पहले तक हर माह एक से दो हजार उपभोक्ताओं को बिल ही देरी से मिलते थे। उपभोक्ता जब विद्युत निगम के कार्यालयों में बिल लेकर पहुंच रहे हैं तो उनसे जुर्माने के साथ जमा करने के लिए कहा जा रहा है। जिसका पांच हजार बिल आया है उससे 50 रुपये व जिसका 10 हजार तक आया उसे 100 रुपये अतिरिक्त मांगे जाते हैं। उपभोक्ता इसका विरोध भी कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उपभोक्ता शिकायत लेकर मुख्य अभियंता कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। विद्युत निगम की गलती उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। गड़बड़ी रोकने के लिए शुरू हुई थी यह प्रणाली उपभोक्ताओं को आए दिन गलत बिजली बिल मिलते रहते थे। बिजली बिलों में गड़बड़ी रोकने के लिए एमआरआई प्रणाली शुरू की गई थी, लेकिन इससे उपभोक्ताओं को लाभ के बजाय नुकसान झेलना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना था कि आए दिन मीटर रीडर के खिलाफ बिल में गड़बड़ी करने की शिकायत आती रहती थी। इसीलिए इस प्रणाली को लागू किया गया था। अब स्मार्ट मीटर लगने से लोगों को गलत बिल से पूरी तरह राहत मिल जाएगी। केस-एक वसुंधरा सेक्टर 13 की मंजू ने बताया कि बिल पर अंतिम तिथि 17 नवंबर पड़ी हुई है। जबकि बिल 20 नवंबर को प्राप्त हुआ है। जब बिजलीघर में शिकायत लेकर पहुंचा तो जुर्माने के साथ बिल जमा करने के लिए कह दिया। कोई सुनवाई नहीं की। जुर्माने के साथ बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी। केस-दो भोपुरा के डिफेंस कॉलोनी निवासी राजकुमार ने बताया कि बीते दो माह से देय तिथि के बाद ही बिल मिल रहा है। बीते माह भी देय तिथि के तीन दिन बाद बिजली बिल मिला है। 7420 बिजली बिल आया था। इस पर एक प्रतिशत जुर्माना लगा है। समय से बिल जारी करने के कड़े आदेश हैं। आने वाले समय में स्मार्ट मीटर लगने से बिल की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। - -पवन अग्रवाल, कार्यकारी मुख्य अभियंता, विद्युत निगम जोन-तीन.
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। विद्युत निगम की लेटलतीफी का नतीजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। इस माह अभी तक करीब पांच हजार उपभोक्ताओं को देय तिथि के बाद बिजली बिल मिले। विद्युत निगम ने खुद ही देय तिथि के बाद बिल जारी किए और जुर्माना उपभोक्ताओं पर लगा दिया। अब उपभोक्ता विद्युत निगम के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। दरअसल देरी से बिल जमा होने पर कुल बिल पर एक प्रतिशत जुर्माना लगता है। बिलिंग प्रणाली में हुआ था बदलाव जनवरी 2024 से पांच से नौ किलोवाट वाले उपभोक्ताओं के लिए बिलिंग प्रणाली में बदलाव किया गया था। इन उपभोक्ताओं के बिल एमआरआइ मशीन से बनाए जा रहे हैं। इसके बाद से ही उपभोक्ताओं के देय तिथि के बाद बिल मिलने की समस्या बढ़ गई है। उससे पहले तक हर माह एक से दो हजार उपभोक्ताओं को बिल ही देरी से मिलते थे। उपभोक्ता जब विद्युत निगम के कार्यालयों में बिल लेकर पहुंच रहे हैं तो उनसे जुर्माने के साथ जमा करने के लिए कहा जा रहा है। जिसका पांच हजार बिल आया है उससे 50 रुपये व जिसका 10 हजार तक आया उसे 100 रुपये अतिरिक्त मांगे जाते हैं। उपभोक्ता इसका विरोध भी कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उपभोक्ता शिकायत लेकर मुख्य अभियंता कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। विद्युत निगम की गलती उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। गड़बड़ी रोकने के लिए शुरू हुई थी यह प्रणाली उपभोक्ताओं को आए दिन गलत बिजली बिल मिलते रहते थे। बिजली बिलों में गड़बड़ी रोकने के लिए एमआरआई प्रणाली शुरू की गई थी, लेकिन इससे उपभोक्ताओं को लाभ के बजाय नुकसान झेलना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना था कि आए दिन मीटर रीडर के खिलाफ बिल में गड़बड़ी करने की शिकायत आती रहती थी। इसीलिए इस प्रणाली को लागू किया गया था। अब स्मार्ट मीटर लगने से लोगों को गलत बिल से पूरी तरह राहत मिल जाएगी। केस-एक वसुंधरा सेक्टर 13 की मंजू ने बताया कि बिल पर अंतिम तिथि 17 नवंबर पड़ी हुई है। जबकि बिल 20 नवंबर को प्राप्त हुआ है। जब बिजलीघर में शिकायत लेकर पहुंचा तो जुर्माने के साथ बिल जमा करने के लिए कह दिया। कोई सुनवाई नहीं की। जुर्माने के साथ बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी। केस-दो भोपुरा के डिफेंस कॉलोनी निवासी राजकुमार ने बताया कि बीते दो माह से देय तिथि के बाद ही बिल मिल रहा है। बीते माह भी देय तिथि के तीन दिन बाद बिजली बिल मिला है। 7420 बिजली बिल आया था। इस पर एक प्रतिशत जुर्माना लगा है। समय से बिल जारी करने के कड़े आदेश हैं। आने वाले समय में स्मार्ट मीटर लगने से बिल की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। - -पवन अग्रवाल, कार्यकारी मुख्य अभियंता, विद्युत निगम जोन-तीन
Ghaziabad Electricity Electricity Bill Penalty Power Corporation Issues MRI Billing System Smart Meter Solution Consumer Complaints Uttar Pradesh Power Delayed Bill Charges Electricity Bill Issues Ghaziabad News Ghaziabad Latest News Ghaziabad News In Hindi Ghaziabad Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ಹೊಸದಾಗಿ ವೃತ್ತಿ ಆರಂಭಿಸಿದ ವಕೀಲರಿಗೆ ಸರ್ಕಾರ ನೀಡುವುದು 5,000 ರೂ.ಜನವರಿ 1, 2024 ರಿಂದ, ಬಿಹಾರ ಸರ್ಕಾರವು ರಾಜ್ಯದಲ್ಲಿ ಹೊಸದಾಗಿ ದಾಖಲಾದ ಎಲ್ಲಾ ವಕೀಲರಿಗೆ ಮೂರು ವರ್ಷಗಳವರೆಗೆ 5,000 ರೂ.ಗಳ ಮಾಸಿಕ ಸ್ಟೈಫಂಡ್ ಅನ್ನು ಘೋಷಿಸಿದೆ.
Read more »
SIP Calculation: ₹5000 की एसआईपी से कब बनेगा 10 लाख रुपये का फंड, समझें कैलकुलेशनम्यूचुअल फंड Mutual Fund में निवेश के लिए लोग ज्यादातर एसआईपी का चयन कर रहे हैं। एसआईपी म्यूचुअल फंड में निवेश करने का सबसे आसान या सरल तरीका है। एसआईपी के जरिए आज निवेशक महज 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं।
Read more »
पुष्पक विमान का बाप है यह प्लेन, 5 घंटे में नाप दिया 5000 KM, स्पीड ने बना दिया अनोखा रिकॉर्डGulfstream G800 Record: गल्फस्ट्रीम एयरोस्पेस कॉर्पोरेशन का G800 बिजनेस जेट ने महज 5 घंटे 38 मिनट में फुकेत से दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक का सफर पूरा कर आठवां सिटी-पेयर स्पीड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
Read more »
यूपी पंचायत चुनाव: क्या होती है प्रधान बनने के लिए योग्यता, इतनी मिलती है सैलरीयूपी में ग्राम प्रधान को सिर्फ 5000/प्रति माह का मानदेय (वेतन नहीं) मिलता है। अन्य किसी भी प्रकार का कोई भत्ता या पेंशन नहीं मिलती। हां, पद पर रहते अगर मृत्यु होती है तो परिवारजन को मुआवजा जरूर मिलता है।
Read more »
Namo Bharat Trains: बर्थडे से लेकर प्री-वेडिंग शूट तक...अब नमो भारत ट्रेन पार्टी के लिए भी होगी बुक, कितना रेट, क्या हैं शर्तें?एनसीआरटीसी ने नमो भारत ट्रेनों और स्टेशनों को निजी आयोजनों के लिए बुक करने की अनूठी सुविधा शुरू की है। अब जन्मदिन, प्री-वेडिंग शूट जैसे खास मौकों के लिए चलती ट्रेन के कोच या स्टेशन किराए पर लिए जा सकते हैं। यह पहल ₹5,000 प्रति घंटे से शुरू होती है और यात्रियों को असुविधा न हो, इसका ध्यान रखा...
Read more »
Wedding Season: शादी-विवाह का मुहूर्त आया, दूल्हे राजा की गाड़ी सजाने वाले लोगों की कट रही चांदीजहानाबाद में शादी के सीजन में फूलों का कारोबार फलफूल रहा है, खासकर दूल्हे की गाड़ियों की सजावट में। अरवल मोड़ पर मालाकार 2000 से 5000 रुपये तक की सजावट कर रहे हैं। फूलों की आपूर्ति किंजर, अरवल से हो रही है, जिससे बाजार में उछाल है।
Read more »
