इस वीडियो को ‘इंस्टाग्राम’ पर ‘mia_farms’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसमें एक शख्स को बाइक को टिलिंग मशीन के रूप में इस्तेमाल करते देखा जा सकता है.
खेत जोतने के लिए किया गजब जुगाड़ Jugaad Video : सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए, इस बात का अंदाज़ा कोई भी नहीं लगा सकता है. कभी कोई कार को हेलीकॉप्टर बना देता है, तो कभी कोई जुगाड़ से ईंट से कूलर बना देता है.
अब एक ऐसा ही नया जुगाड़ वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. वैसे तो हर रोज़ जुगाड़ के नए-नए वीडियो वायरल होते रहते हैं. लेकिन, अब जो जुगाड़ वायरल हुआ है, इसे देखकर आपको भी विश्वास नहीं होगा और आप जुगाड़ करने वाले की तारीफ भी करेंगे. Advertisement जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ट्रैक्टर का उपयोग खेत जोतने के साधन के रूप में किया जाता है. लेकिन भारतीय लोग हर काम को जुगाड़ से निपटाने का हुनर जानते हैं. अगर आप भी सोशल मीडिया यूजर हैं, तो शायद आपने भी ये वीडियो देखा होगा. जिसमें एक शख्स ट्रैक्टर या बैलों की जगह बाइक चलाकर खेतों की जुताई कर रहा है. इस वीडियो को ‘इंस्टाग्राम' पर ‘mia_farms' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसमें एक शख्स को बाइक को टिलिंग मशीन के रूप में इस्तेमाल करते देखा जा सकता है.वीडियो की शुरुआत बाइक पर सवार शख्स से होती है, जिसके पिछले वाले पहिये पर जुताई का एक उपकरण लगा हुआ है और उसके ऊपर एक बड़ा पत्थर रखा है. जैसे ही वो बाइक आगे बढ़ता है बाईं ओर के हैंडल की मदद से हल को नीचे कर देता है. जिससे ये ज़मीन के अंदर धंस जाता है. इसके बाद वो बाइक चलाता है और जमीन की खुदाई होना शुरू हो जाती है. पोस्ट के कैप्शन में बताया गया है, “इस DIY बाइक टिलिंग मशीन को देखें, जो कठोर, सघन मिट्टी को कुरेदने और तोड़ने के लिए बनाई गई है, जिसे बाद में पौधारोपण के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.” Advertisement सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इसे अबतक 78 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो पर एक लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि बाइक ऐसे काम के लिए नहीं बनी हैं. वहीं, बाकी ने इस देसी जुगाड़ को काफी पसंद किया है. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘बाइक इंजन इस तरह के काम के लिए नहीं बने हैं.' दूसरे ने लिखा, ‘खेत में बाइक नहीं चलेगी, टायर स्लिप होगा.' तीसरे ने कमेंट किया, ‘रबर के टायर मिट्टी में कैसे चलेंगे.' इस जुगाड़ के बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट करके बताइए.पूरी स्टोरी पढ़ें Comments NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Viral Video Jugaad Video Jugaad Video Viral Jugaad Videos India Desi Jugaad To Plough Field By Using Bike Man Did Desi Jugaad To Plough Field Jugaad To Plough Field By Using Bike Bike Converted Into A Mini Tractor Jugaad Jugaad Viral Video Viral Video Of Jugaad Trending Now
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ये है घर की छिपकली भगाने का देसी जुगाड़, इंटरनेट पर खूब हो रहा है वायरलसोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऐसा जुगाड़ वीडियो जिसे देख लोग रह जाएंगे हैरान. वीडियो में शख्स घर की Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
फ्लाइट में सोने के लिए महिला ने किया गजब जुगाड़, सामान रखने वाली जगह को बनाया 'अपर बर्थ' और लेटकर सो गईफ्लाइट में सोने के लिए महिला ने किया गजब जुगाड़
Read more »
सोफे को स्कूटर पर रखकर ले जाने के लिए किया धांसू जुगाड़, देखकर लोगों का चकरा गया दिमाग, 50 लाख लोगों ने देखा Videoसोफे को स्कूटर पर रखकर ले जाने के लिए किया धांसू जुगाड़
Read more »
अनुष्का ने विराट के लिए कही थी ऐसी बात, जिसने फैंस को किया इंप्रेसअनुष्का ने विराट के लिए कही थी ऐसी बात, जिसने फैंस को किया इंप्रेस
Read more »
मोटरसाइकिल को बना दिया 'ट्रैक्टर', खेत जोतने के लिए निकाला गजब जुगाड़, वीडियो देख लोगों के उड़े होश!इंस्टाग्राम अकाउंट mia_farms पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक आदमी मोटरसाइकिल टिलिंग मशीन (Bike working like tractor tilling machine video) चलाता नजर आ रहा है.
Read more »
Indian Jugaad: खेत जोतने के लिए देसी जुगाड़ से बाइक को बना दिया 'ट्रैक्टर', वीडियो देखकर किसान भी इम्प्रेस हो जाएंगे!Desi Jugaad Ka Video: इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ट्रैक्टर या बैलों की जगह बाइक चलाकर खेतों की जुताई करने का तरीका दिखा रहा है। सोशल मीडिया की जनता को शख्स का यह देसी जुगाड़ कारगर और बड़े कमाल का लग रहा है। वैसे इस पर आपकी क्या राय...
Read more »
