छिंदवाड़ा के सिमरिया में हुए बस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जिसमें प्रशासन ने तेज रफ्तार और लापरवाही को शुरुआती कारण बताया है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सिमरिया के पास गुरुवार शाम हुए बस सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत के मामले में सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। इस हादसे ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां पहले भी सड़क हादसे हो चुके हैं, इसलिए यह ब्लैक स्पॉट है, लेकिन सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए हैं। 'डेथ ट्रैप' बन रहे ब्लैक स्पॉट और खड़े वाहन सड़क घुमावदार है। रात के समय वहां पर्याप्त रोशनी न होने के कारण हादसों का खतरा अधिक बना रहता है। सड़क किनारे संचालित ढाबों के पास भारी वाहन खड़े रहते हैं, जो पीछे से आने वाले वाहनों के लिए 'डेथ ट्रैप' बन जाते हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौटते समय बस पिकअप से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बस में 51 यात्री सवार थे, जिसमें से 10 लोगों की मौत हो गई थी, शेष घायल हैं। सेवानिवृत्त अभियंता कृपा शंकर यादव का कहना है कि सड़क किनारे वाहन खड़े करने और हादसा संभावित क्षेत्र को चिह्नित नहीं करने के कारण इस प्रकार की स्थिति बनती है। कांग्रेस का आरोप: भीड़ जुटाने के दबाव में हुआ हादसा बस हादसे के बाद कांग्रेस ने मोहखेड़ जनपद पंचायत के सीईओ के नाम से जारी पत्र को सार्वजनिक करते हुए कहा है कि ग्राम पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों को मुख्यमंत्री की सभा में भीड़ जुटाने का आदेश दिया गया था। इस पत्र में चेतावनी दी गई थी कि यदि भीड़ नहीं जुटाई गई, तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार को सड़क हादसे में प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने भीड़ जुटाने वाले पत्र को लेकर कहा कि यह पत्र यह साबित करता है कि जनता मुख्यमंत्री की सभा में स्वेच्छा से नहीं, बल्कि प्रशासनिक खौफ और दबाव में लाई जा रही है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ मुआवजे की मांग की है। खाकी ने पेश की इंसानियत की मिसाल रीवा पुलिस के जवानों ने पेश की इंसानियत की मिसाल। सिमरिया के हृदय विदारक बस हादसे के बीच रीवा पुलिस के कुछ जवानों ने मानवता की एक नई इबारत लिख दी। मुख्यमंत्री डा.
मोहन यादव की सुरक्षा ड्यूटी से लौट रहे इन जवानों ने न केवल समय रहते राहत कार्य शुरू किया, बल्कि कई लोगों को मौत के मुंह से बाहर निकाला। हादसे के वक्त गुरुवार को रीवा पुलिस का काफिला वहां से गुजर रहा था। जैसे ही उनकी नजर पलटी हुई बस और चीखते यात्रियों पर पड़ी, उन्होंने अपनी गाड़ियां रुकवाईं। कई जवान तो जूते पहनने तक का समय नहीं गंवाना चाहते थे। वे नंगे पैर ही सड़क पर बिखरे कांच के टुकड़ों और लोहे के मलबे के बीच दौड़ पड़े। बस के अंदर यात्री बुरी तरह फंसे हुए थे। इन जवानों ने बस के हिस्सों को हटाकर एक-एक करके घायलों को बाहर निकाला। 50-50 हजार की सहायता देगी कांग्रेस छिंदवाड़ा बस दुर्घटना में मृतकों के स्वजन को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि कांग्रेस विधायक दल की तरफ से दी जाएगी। यह जानकारी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शनिवार को भोपाल में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें सामने आई हैं कि महिलाओं पर दबाव बनाकर उन्हें कार्यक्रम में ले जाया गया। इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने प्रश्न उठाया कि हादसों में मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने में असमानता क्यों है। भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में दो लाख, छिंदवाड़ा कफ सिरप मामले में चार लाख, एमवाय अस्पताल चूहा कांड में पांच लाख, छिंदवाड़ा बस हादसे में सरकार ने आठ लाख रुपये प्रत्येक मृतकों के स्वजन को देने का निर्णय लिया है। इस राशि में एकरूपता होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में भीषण हादसा: CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पिकअप से टकराई, 10 की मौत; 30 घायल, एक यात्री का हाथ कटा
Simariya Road Accident Madhya Pradesh Bus Tragedy Black Spot Investigation Road Safety Negligence CM Program Crowd Pressure Police Rescue Operation Victim Compensation Umang Singhar Statement Chhindwara Bhopal News Bhopal Latest News Bhopal News In Hindi Bhopal Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'ईरान ने हमें 10 तेल टैंकर गिफ्ट किए, सभी पर पाकिस्तानी झंडा', ट्रंप का दावाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने वार्ता में सद्भावना दिखाते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य से 10 तेल टैंकरों को गुजरने की अनुमति दी है।
Read more »
10-15 प्रतिशत घट सकता है फर्टिलाइजर और यूरिया का उत्पादन, कच्चे माल की कीमतें बढ़ींपश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के चलते सप्लाई चेन में आई रुकावटों से फर्टिलाइजर और यूरिया के सालाना घरेलू उत्पादन पर 10-15 प्रतिशत तक का असर पड़ सकता है।
Read more »
IPL 2026: विस्फोटक बल्लेबाजी से खिताब जीतना चाहेगी सनराइजर्स हैदराबाद, 2016 में जीती थी पहली ट्रॉफीआईपीएल के पिछले कुछ सीजनों से अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए चर्चा में रहने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद को 10 साल से इसके खिताबी परिणाम नहीं मिले हैं।
Read more »
केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपए प्रति लीटर घटाईकेंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपए प्रति लीटर घटाई
Read more »
नारनौल सड़क हादसे में बच्चे की मौत: बारिश से बचने के लिए शेड के नीचे खड़ा था, कार ने मारी टक्करNarnaul road accident claims 10-year-old boys life. Latest Updates.
Read more »
रांची में बढ़ी एलपीजी संकट: 1.5 लाख उपभोक्ताओं को 15 दिन का इंतजार, होटल-रेस्टोरेंट प्रभावितरांची में एलपीजी गैस की गंभीर किल्लत है, जिससे इंडियन ऑयल के 1.5 लाख उपभोक्ता 10-15 दिनों तक होम डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं।
Read more »
