Car Clutch Plate: मैनुअल कार चलाने वालों के लिए क्लच प्लेट का सही रहना ज़रूरी है। कुछ गलतियों से ये जल्दी खराब हो सकती है। क्लच पर पैर रखकर गाड़ी चलाना, आधे क्लच का ज्यादा इस्तेमाल करना, और अचानक क्लच छोड़ना नुकसानदायक है। ट्रैफिक में क्लच दबाकर देर तक रुकने से भी बचना...
Car Driving Tips : क्लच प्लेट किसी भी मैनुअल कार का एक जरूरी हिस्सा होती है। इसी की मदद से कार में गियर डाले और निकाले जाते हैं। अगर क्लच प्लेट सही से काम न करे, तो गाड़ी चलाने में दिक्कत आ सकती है और इसे ठीक करवाने में काफी पैसे भी खर्च हो सकते हैं। कई बार ड्राइवर खासकर नए ड्राइवर अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनसे क्लच प्लेट जल्दी घिस जाती है और खराब हो जाती है। इसलिए इनके बारे में जानना जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी गलतियां हैं जिनसे कार चलाते समय बचना चाहिए। गाड़ी चलाते समय न करें ये गलतियांक्लच पर पैर रखकर गाड़ी चलानायह सबसे आम गलती है जो लोग करते हैं, खासकर वे जो नया-नया कार चलाना सीख रहे होते हैं। गाड़ी चलाते समय कुछ लोग अपना पैर क्लच पैडल पर ही रखते हैं। वे ऐसा यह सोचकर करते हैं कि जरूरत पड़ने पर क्लच को जल्दी से दबाया जा सके। लेकिन ऐसा न करें। भले ही आप क्लच को दबा न रहे हों, हल्का सा दबाव भी क्लच प्लेट को घिसना शुरू कर देता है। इससे वह जल्दी खराब हो सकती है। हमेशा ध्यान रखें कि क्लच का इस्तेमाल करने के बाद पैर को क्लच पैडल से हटाकर फुटरेस्ट पर रखें। आधे क्लच का ज्यादा इस्तेमालट्रैफिक में या ढलान पर गाड़ी चलाते समय लोग अक्सर क्लच को पूरा दबाने या छोड़ने की बजाय क्लच को आधा दबाते हैं। जैसे सिग्नल पर रुकने के बाद गाड़ी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाने के लिए या ढलान पर गाड़ी को पीछे जाने से रोकने के लिए। आधे क्लच का ज्यादा इस्तेमाल करने से क्लच प्लेट गर्म होकर घिसने लगते हैं। कोशिश करें कि जब तक जरूरी न हो आधे क्लच का इस्तेमाल न करें और अगर करना भी पड़े तो कम से कम समय के लिए करें। तेज एक्सीलरेशन और अचानक क्लच छोड़नाकुछ लोग गाड़ी को तेजी से बढ़ाने के लिए एक्सीलरेटर दबाकर अचानक से क्लच छोड़ देते हैं। इसे क्लच डंपिंग भी कहते हैं। ऐसा करने से क्लच प्लेट पर अचानक बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे वह तेजी से घिसती है। स्पोर्ट्स ड्राइविंग या रेसिंग के शौकीन लोग ऐसा करते हैं, लेकिन आम सड़कों पर इससे बचना चाहिए। हमेशा क्लच को धीरे-धीरे छोड़ें और एक्सीलरेटर को आराम से दबाएं। क्लच दबाकर देर तक रुकनाट्रैफिक लाइट पर या कहीं भी रुकते समय कुछ लोग गियर में गाड़ी रखकर क्लच दबाए रखते हैं। ऐसा करने से क्लच रिलीज बेयरिंग पर लगातार दबाव पड़ता है, जिससे वह जल्दी खराब हो सकता है। जब भी रुकना हो, गाड़ी को न्यूट्रल में कर दें और पैर को क्लच से हटा लें।.
Car Driving Tips : क्लच प्लेट किसी भी मैनुअल कार का एक जरूरी हिस्सा होती है। इसी की मदद से कार में गियर डाले और निकाले जाते हैं। अगर क्लच प्लेट सही से काम न करे, तो गाड़ी चलाने में दिक्कत आ सकती है और इसे ठीक करवाने में काफी पैसे भी खर्च हो सकते हैं। कई बार ड्राइवर खासकर नए ड्राइवर अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनसे क्लच प्लेट जल्दी घिस जाती है और खराब हो जाती है। इसलिए इनके बारे में जानना जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी गलतियां हैं जिनसे कार चलाते समय बचना चाहिए। गाड़ी चलाते समय न करें ये गलतियांक्लच पर पैर रखकर गाड़ी चलानायह सबसे आम गलती है जो लोग करते हैं, खासकर वे जो नया-नया कार चलाना सीख रहे होते हैं। गाड़ी चलाते समय कुछ लोग अपना पैर क्लच पैडल पर ही रखते हैं। वे ऐसा यह सोचकर करते हैं कि जरूरत पड़ने पर क्लच को जल्दी से दबाया जा सके। लेकिन ऐसा न करें। भले ही आप क्लच को दबा न रहे हों, हल्का सा दबाव भी क्लच प्लेट को घिसना शुरू कर देता है। इससे वह जल्दी खराब हो सकती है। हमेशा ध्यान रखें कि क्लच का इस्तेमाल करने के बाद पैर को क्लच पैडल से हटाकर फुटरेस्ट पर रखें। आधे क्लच का ज्यादा इस्तेमालट्रैफिक में या ढलान पर गाड़ी चलाते समय लोग अक्सर क्लच को पूरा दबाने या छोड़ने की बजाय क्लच को आधा दबाते हैं। जैसे सिग्नल पर रुकने के बाद गाड़ी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाने के लिए या ढलान पर गाड़ी को पीछे जाने से रोकने के लिए। आधे क्लच का ज्यादा इस्तेमाल करने से क्लच प्लेट गर्म होकर घिसने लगते हैं। कोशिश करें कि जब तक जरूरी न हो आधे क्लच का इस्तेमाल न करें और अगर करना भी पड़े तो कम से कम समय के लिए करें। तेज एक्सीलरेशन और अचानक क्लच छोड़नाकुछ लोग गाड़ी को तेजी से बढ़ाने के लिए एक्सीलरेटर दबाकर अचानक से क्लच छोड़ देते हैं। इसे क्लच डंपिंग भी कहते हैं। ऐसा करने से क्लच प्लेट पर अचानक बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे वह तेजी से घिसती है। स्पोर्ट्स ड्राइविंग या रेसिंग के शौकीन लोग ऐसा करते हैं, लेकिन आम सड़कों पर इससे बचना चाहिए। हमेशा क्लच को धीरे-धीरे छोड़ें और एक्सीलरेटर को आराम से दबाएं। क्लच दबाकर देर तक रुकनाट्रैफिक लाइट पर या कहीं भी रुकते समय कुछ लोग गियर में गाड़ी रखकर क्लच दबाए रखते हैं। ऐसा करने से क्लच रिलीज बेयरिंग पर लगातार दबाव पड़ता है, जिससे वह जल्दी खराब हो सकता है। जब भी रुकना हो, गाड़ी को न्यूट्रल में कर दें और पैर को क्लच से हटा लें।
Car Driving Tips Car Clutch Plate Get Damaged Mistakes To Avoid While Drive Car Car Tips Car Maintenance कार क्लच प्लेट कार ड्राइविंग टिप्स कार चलाते समय किन बातों का रखें ध्यान कार टिप्स
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
देवशयनी एकादशी पर न करें तुलसी से जुड़ी ये गलतियां, नाराज हो जाएंगी मां लक्ष्मीआषाढ़ मास की देवशयनी एकादशी का व्रत 6 जुलाई 2025, रविवार को रखा जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ महीने की एकादशी तिथि के दिन देवशयनी एकादशी का व्रत किया जाता है.
Read more »
4 दिन बाद है देवशयनी एकादशी, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियांदेवशयनी एकादशी का व्रत इस वर्ष 6 जुलाई, रविवार को रखा जाएगा. जिस तरह से निर्जला एकादशी बहुत खास होती है, ठीक उसी तरह देवशयनी एकादशी भी शुभ मानी जाती है.
Read more »
जरूरत की खबर- मानसून में कार-बाइक चलाते हुए सावधान: बारिश में बढ़ता एक्सीडेंट का रिस्क, ये 6 गलतियां न करें,...Monsoon Rainy Season Driving Safety Precaution Tips; बारिश का मौसम तपती गर्मी से राहत देता है। लेकिन यह सड़क पर सफर को काफी चुनौतीपूर्ण बना देता है। बारिश के दौरान सड़कों पर पानी और कीचड़ जमा हो जाता है, जो कई बार वाहन चालकों के लिए खतरा बन जाते हैं
Read more »
शेव करते समय भूल से भी न करें ये गलतियां, वरना हार्ड उगेंगे दाढ़ी के बालShaving Tips: अगर आप भी खुद से शेविंग करते हैं तो यहां बतायी गई गलतियों को न करें. इससे न केवल आप बेहतर तरीके से दाढ़ी को सेट कर सकेंगे बल्कि त्वचा को मुलायम और चमकदार भी बनाने में मदद मिलेगी.
Read more »
चातुर्मास कल से शुरू, अगले 4 महीने भूलकर न करें ये गलतियांइस साल देवशयनी एकादशी 6 जुलाई, कल है और कल से ही चातुर्मास का समय भी शुरू हो जाएगा. चातुर्मास के शुरू होते ही सभी मांगलिक और शुभ कार्यों पर भी रोक लग जाती है.
Read more »
सावन का पहला सोमवार कल, भूलकर न करें ये गलतियां, महादेव हो जाएंगे नाराजसावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है और सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई यानी कल है. ज्योतिषियों की मानें तो, सावन के पहले सोमवार पर कुछ गलतियों से सावधान रहने की जरूरत है.
Read more »
