टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती एसयूवी Tata Punch ने साल 2024 में बिक्री में मारुति सुजुकी की स्विफ्ट, वैगनआर और अर्टिगा जैसी तमाम कारों को पीछे कर दिया है.
पिछले 40 सालों में ऐसा पहली बार है जब देश की बेस्ट सेलिंग कार के बोनट पर मारुति सुजुकी का लोगो नहीं है. टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती SUV ने सालाना बिक्री में देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की स्विफ्ट, वैगनआर और अर्टिगा जैसी तमाम कारों को पीछे कर दिया है.
बीते साल टाटा मोटर्स ने अपनी किफायमी कॉम्पैक्ट एसयूवी Tata Punch के 2.02 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है. इस छोटी एसयूवी ने सालभर की बिक्री में वैगनआर को पीछे छोड़ा है. वहीं मारुति सुजुकी ने साल 2024 में वैनगआर के 1.91 लाख यूनिट्स की बिक्री की है. दो बीते साल दूसरी सबसे ज्यादा बेची जाने वाली कार रही है. महज 6.13 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में आने वाली टाटा पंच पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी और इलेक्ट्रिक ऑप्शन में भी उपलब्ध है.कॉम्पैक्ट एसयूवी स्टाइल बॉक्सी डिज़ाइन और 190 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे एक बेहतर सब-फोर मीटर कार बनाता है. इसे पहली बार साल 2021 में लॉन्च किया गया था. इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है. जो 87 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 20 किमी और सीएनजी वेरिएंट 26 किमी तक का माइलेज देता है. ख़ास बात ये है कि इसके सीएनजी वेरिएंट में कंपनी ने डुअल-सिलिंडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. जिससे आपको बूट स्पेस से भी समझौता नहीं करना पड़ता है. बेस्ट सेलिंग कारों के इतिहास पर गौर करें तो आजादी के बाद से हिंदुस्तान अंबेस्डर नंबर वन पोजिशन पर लंबे वक्त तक रही है. वहीं प्रीमियर पद्मिनी दूसरे पोजिशन पर रही है. लेकिन 1985 से मारुति सुजुकी 800 ने बाजार को पूरी तरह बदल दिया और नंबर वन की पोजिशन पर कब्जा कर लिया. पिछले 4 दशकों से मारुति की ही कारें बेस्ट सेलिंग रही हैं. Maruti 800 के बाद ऑल्टो ने कमान संभाली और 13 सालों तक बेस्ट सेलिंग कार का तमगा अपने नाम किया. इसके बाद स्विफ्ट, वैगनआर और डिजायर भी इस पोजिशन पर रह चुकी हैं.नहीं मिल रहे थे खरीदार! Bajaj ने चुपके से बंद की ये 3 बाइक्सOMG... एक महीने में 30,000 यूनिट की बिक्री! 6.49 लाख की इस कार ने मचाया बवाल
Maruti Suzuki Tata Motors Tata Punch Price Best Selling Car Best Selling Car In 2024 History Of Best Selling Cars In India Tata Vs Maruti
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शानदार कार को छोड़कर आलिया भट्ट ने की ऑटो की सवारीशानदार कार को छोड़कर आलिया भट्ट ने की ऑटो की सवारी
Read more »
भोपाल में चार साल की बच्ची से 'गलत' हरकत करने की कोशिशभोपाल में एक युवक ने चार साल की बच्ची से गलत हरकत करने की कोशिश की।
Read more »
कबाड़खाने से आई है कार... शख्स ने बुक की Uber कैब, आई ऐसी गाड़ी कि हाल देखकर ठनक गया माथा, वायरल पोस्ट पर कंपनी ने दिया जवाबरोहित अरोड़ा ने उबर के माध्यम से बुक की गई धूल भरी और खराब रखरखाव वाली कार की एक तस्वीर साझा की, और इसे 'सीधे कबाड़खाने से निकली' हुई कार बताया.
Read more »
सुहासिनी मुले ने 60 साल की उम्र में फेसबुक पर शादी कीसुहासिनी मुले ने 60 साल की उम्र में फेसबुक पर अतुल गुर्टू से शादी की। उन दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी।
Read more »
छोटी इच्छा का सीआईडी 2 में धमाकेदार एंट्री!बचपन में 'उतरन' में 'छोटी इच्छा' की भूमिका निभाने वाली स्पर्श खानचंदानी ने 16 साल बाद टीवी पर वापसी की है। स्पर्श सीआईडी 2 में दिखाई दे रही हैं।
Read more »
6 साल की बच्ची ने Nora Fatehi के गाने पायल पर किया ऐसा डांस, भड़के लोग; बोले- स्कूल भेजो इसको.......Little Girl Dance Reel: 6 साल की छोटी सी बच्ची ने नोरा फतेही के गाने पायल पर जबरदस्त डांस कर दिया Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
