खत्म हुआ प्रियंका का 'मिशन काशी', 3 दिन में की 140 किलोमीटर की गंगा यात्रा

United States News News

खत्म हुआ प्रियंका का 'मिशन काशी', 3 दिन में की 140 किलोमीटर की गंगा यात्रा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 188 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 63%

क्या उत्तर प्रदेश के दिल में उतर पाएगी कांग्रेस? IndiaElects

पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका ने 140 किलोमीटर की दूरी गंगा नदी मार्ग से तय की और तटों पर रहने वालों से मुलाकात की. वाराणसी के रामनगर में जब प्रियंका पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास पर गईं तो वहां कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए, 'गली गली में शोर है, चौकीदार चोर है' तो बीजेपी समर्थकों ने 'मोदी—मोदी' के नारे लगाए. दोनों पक्षों के नेताओं के बीच-बचाव के बाद विवाद शांत हुआ. उत्तर प्रदेश के राजनीतिक माहौल को परखने निकलीं प्रियंका की गंगा यात्रा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया. प्रियंका ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने इस देश की हर संस्था पर पिछले पांच साल के दौरान प्रहार किया. उन्होंने कहा कि इसलिए मैं सोचती हूं कि प्रधानमंत्री को यह सोचना बंद करना चाहिए कि जनता मूर्ख है. उन्हें समझना चाहिए कि जनता सब कुछ देखती समझती है. कांग्रेस महासचिव ने कहा कि बिल्कुल डरती नहीं हूं. चाहे कुछ भी करें, हमें जितना भी प्रताडित करें, हम डरते नहीं हैं. हम उनके खिलाफ लड़ते रहेंगे जितना हमें प्रताड़ित करेंगे, उतनी जोर से हम लड़ेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी गंगा मार्ग से पहुंचने पर प्रियंका ने नाविक समुदाय के लोगों से अस्सी घाट पर संवाद किया. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे देश में हो रही नकारातमक राजनीति को नकार दें और अपनी आवाज बुलंद करें. उन्होंने कहा कि इन चुनावों में एक नए तरह की राजनीति की जरूरत है. उन्होंने वोटरों से कहा कि वे नकारात्मक राजनीति को नकारें. मोदी का नाम लिए बिना प्रियंका ने निशाना साधा, '56 इंच का सीना किधर गया.' नाविकों में निषाद और मल्लाह समुदाय के लोगों ने अपनी समस्याओं से प्रियंका को अवगत कराया. प्रियंका ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस उनकी समस्याओं का हल करने के प्रयास करेगी. प्रियंका ने बीजेपी नेताओं को अहंकारी बताते हुए कहा कि जब राजनीति का मकसद केवल सत्ता हासिल करना हो जाता है तो उससे समस्या खड़ी होती है. उन्होंने कहा कि किसान परेशान हैं क्योंकि उन्हें उनके उत्पाद के सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं. युवा बेरोजगार हैं. मोदी के शासन में देश के उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं. कांग्रेस महासचिव ने जनता से अपील की कि बीजेपी को बेदखल करने के लिए वे कांग्रेस को वोट दें और ऐसी सरकार चुनें जो उनके मुद्दों का हल करती हो. कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों और युवाओं की समस्याओं का निदान करेगी. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने नाविक समुदाय की अनदेखी की है. उनके लिए कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कह चुके हैं कि कांग्रेस सत्ता में आई तो मछुआरों और नाविकों के लिए अलग मंत्रालय बनाया जाएगा. उन्होंने मिर्जापुर में कल देर शाम चंद्रिका धाम पर लगाई गई चौपाल में मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने देश के विकास के लिए कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि इस सरकार ने केवल लॉलीपाप दिया है. कांग्रेस सरकार ने सबसे बड़ी रोजगार गारंटी योजना मनरेगा दी लेकिन अब मजूदरों की जगह पर मशीनें काम कर रही हैं. प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी अगर सत्ता में आती है वह देश के गरीबों किसानों के लिये काम करेगी और उनकी समस्याओं का समाधान करेगी. कांग्रेस की खोई हुई जमीन पुन हासिल करने की कवायद में प्रियंका ने सोमवार को अपनी गंगा यात्रा शुरू की. वह नदी तटों पर अलग अलग वर्ग के लोगों विशेषकर छात्रों से मिलीं. सिरसा घाट और अन्य जगहों पर जनता को संबोधित करते हुए प्रियंका ने मोदी के 'मैं भी चौकीदार' अभियान की चुटकी ली. उन्होंने कहा कि चौकीदार अमीरों के लिए हैं ना कि किसानों के लिए. साथ ही आरोप लगाया कि धर्म और जाति के मुद्दे उठाये जा रहे हैं क्योंकि सरकार विकास के मोर्चे पर विफल रही है. उन्होंने कहा कि उनकी मर्जी अपने नाम के आगे क्या लगाएं. मुझे एक किसान भाई ने कहा कि देखिए चौकीदार तो अमीरों के होते हैं. हम किसान तो खुद अपने चौकीदार होते हैं. अपने प्रवास के दौरान प्रियंका ने संगम में पूजा अर्चना की. प्रयागराज के हनुमान मंदिर में दर्शन किए. भदोही में सीता मंदिर और मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए. वाराणसी में उन्होंने बाबा विश्वनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना की. वह प्रयागराज में स्वराज भवन गईं और एक कमरे की तस्वीर ट्वीट की, जहां उनकी दादी इंदिरा गांधी ने जन्म लिया था. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के दो साल पूरे होने पर प्रियंका ने कहा कि बीजेपी को जमीनी हकीकत का अहसास करने की आवश्यकता है. योगी का दो वर्ष का रिपोर्ट कार्ड और प्रचार अच्छा लगता है लेकिन हर वर्ग के लोग प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अफगानिस्तान में तालीबान का हमला, रातभर में पुलिस के 22 जवानों की हत्या– News18 हिंदीअफगानिस्तान में तालीबान का हमला, रातभर में पुलिस के 22 जवानों की हत्या– News18 हिंदीउत्तरी अफगानिस्तान में सेना के अलग-अलग चेक पोस्ट्स पर हुए तालीबानी हमले में अफगान सेना के 22 जवान मारे गए हैं. इससे पहले पश्चिमी बग्घिस प्रांत में तालीबान से लड़ते हुए करीब 100 जवान अपने पोस्ट से भाग गए थे. तालीबान के साथ करीब एक सप्ताह तक चली लड़ाई के बाद जवानों ने बॉर्डर क्रॉस कर तुर्कमेनिस्तान में घुसने की कोशिश की थी.
Read more »

पर्रिकर का अंतिम संस्कार आज, राज्य में सात और देश में एक दिन का राष्ट्रीय शोकपर्रिकर का अंतिम संस्कार आज, राज्य में सात और देश में एक दिन का राष्ट्रीय शोकmanohar parrikar died last rites panaji news and updates | पर्रिकर का अंतिम संस्कार शाम 5 बजे कैंपल स्थित एसएजी ग्राउंड में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा पणजी स्थित भाजपा कार्यालय और कला अकादमी में भी रखा जाएगा पर्रिकर का पार्थिव शरीर
Read more »

...स्वराज भवन का वो कमरा, इंदिरा की कहानी और प्रियंका गांधी के बचपन की वो यादें...स्वराज भवन का वो कमरा, इंदिरा की कहानी और प्रियंका गांधी के बचपन की वो यादेंप्रियंका गांधी प्रयागराज से अपने चुनाव प्रचार का आगाज कर रही हैं. इस दौरान प्रयागराज पहुंचीं प्रियंका ने स्वराज भवन की एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी दादी व पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को याद किया.
Read more »

प्रयागराज में पूजा-अर्चना के बाद प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा का आगाजप्रयागराज में पूजा-अर्चना के बाद प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा का आगाजप्रयागराज। उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की चुनावी नैया को पार लगाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी के कर्मक्षेत्र और गांधी परिवार के पैतृक गढ़ से कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है। प्रयागराज में छटनाग से प्रियंका गांधी ने अपनी गंगा यात्रा शुरू की है।
Read more »

प्रियंका ने ट्वीट की उस कमरे की तस्‍वीर, जहां हुआ था इंदिरा गांधी का जन्‍मप्रियंका ने ट्वीट की उस कमरे की तस्‍वीर, जहां हुआ था इंदिरा गांधी का जन्‍मरविवार की शाम प्रयागराज पहुंची प्रियंका ने एक ट्वीट कर स्वराज भवन से जुड़ी अपनी यादों को ताजा करते हुए उस कमरे की तस्वीर शेयर की जहां इंदिरा गांधी का जन्म हुआ था।
Read more »

प्रियंका गांधी बोलीं- देश संकट में है, बीजेपी का जवाब- पति या भाई संकट में हैप्रियंका गांधी बोलीं- देश संकट में है, बीजेपी का जवाब- पति या भाई संकट में हैप्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को प्रयागराज में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश और संविधान संकट में है, इसी वजह से मुझे घर से बाहर निकला पड़ा. इसका जवाब देते हुए बीजेपी ने कहा कि जनता अच्छी तरह समझती है कि देश संकट में है या फिर पार्टी संकट में है, या परिवार संकट में है, या भाई संकट में है, या पति संकट में है, या संपत्ति पर संकट है.
Read more »

मोदी सरकार में भाजपा का 22% और यूपीए-II में कांग्रेस का 31% सक्सेस रेट रहामोदी सरकार में भाजपा का 22% और यूपीए-II में कांग्रेस का 31% सक्सेस रेट रहाby poll election result comparison between bjp and congress government | नई दिल्ली. मोदी सरकार में भाजपा के प्रदर्शन की तुलना में मनमोहन की सरकार का सक्सेस रेट ज्यादा रहा। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, मोदी सरकार के 5 साल के कार्यकाल में 31 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए लेकिन इनमें से भाजपा सिर्फ 7 सीटें ही जीत पाई।
Read more »

प्रियंका का तंज- 70 साल की रट की भी एक्सपायरी डेट, केंद्र में है दुर्बल सरकारप्रियंका का तंज- 70 साल की रट की भी एक्सपायरी डेट, केंद्र में है दुर्बल सरकारप्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार सुबह योगी आदित्यनाथ और नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. प्रियंका ने कहा कि जो 56 इंच के सीने की बात करते हैं, वह रोजगार क्यों नहीं देते हैं.
Read more »

ओडिशा के कालाहांडी में वेदांता एल्युमीनियम प्लांट में पुलिस का लाठीचार्ज, 2 लोगों की मौत- Amarujalaओडिशा के कालाहांडी में वेदांता एल्युमीनियम प्लांट में पुलिस का लाठीचार्ज, 2 लोगों की मौत- Amarujalaओडिशा के कालाहांडी में वेदांता एल्युमीनियम प्लांट में पुलिस का लाठीचार्ज, 2 लोगों की मौत Kalahandi vedanta odisha
Read more »

बांग्लादेशी घुसपैठियों को दीमक कहने पर US की मानवाधिकार की रिपोर्ट में अमित शाह का नामबांग्लादेशी घुसपैठियों को दीमक कहने पर US की मानवाधिकार की रिपोर्ट में अमित शाह का नामबांग्लादेश घुसपैठियों को लेकर दिए बयान पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह घिर गए हैं. मानवाधिकार पर आधारित अमेरिकी विदेश विभाग की 2018 की रिपोर्ट में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का भी नाम है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:17:53