खतरा अभी टला नहीं... बहराइच में दिखा भेड़ियों का नया झुंड, 'लंगड़ा सरदार' भी शामिल, गांव में दहशत

Bahraich Wolf Attack News

खतरा अभी टला नहीं... बहराइच में दिखा भेड़ियों का नया झुंड, 'लंगड़ा सरदार' भी शामिल, गांव में दहशत
Bahraich Wolf NewsBahraich Wolves GangNew Wolf Gang In Bahraich
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 109 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 63%

Bahraich Wolf Attack: बहराइच में लंगड़ा भेड़िया का आतंक जारी है. आदमखोर के आतंक के बीच महसी तहसील के ग्रामीणों ने ऐसा दावा किया है कि जिसे सुनकर लोग सकते में आ गए. ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने भेड़ियों के एक नए झुंड को देखा है जिसमें लंगड़ा भेड़िया भी शामिल है.

यूपी के बहराइच में आदमखोर भेड़िये ने आतंक मचा रखा है. ये अबतक 9 लोगों को मार चुके हैं और दर्जनों को घायल कर चुके हैं. वन विभाग के मुताबिक, अब सिर्फ एक लंगड़ा भेड़िया बचा है क्योंकि बाकी के 5 पकड़ लिए गए हैं.

लेकिन इस बीच महसी तहसील के ग्रामीणों ने ऐसा दावा कर दिया है कि जिसे सुनकर कोई भी सकते में आ सकता है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने भेड़ियों के एक नए झुंड को देखा है जिसमें लंगड़ा भेड़िया भी शामिल है. ऐसे में पांच आदमखोर भेड़ियों के पकड़े जाने के बाद थोड़ी राहत महसूस कर रहे लोग एक बार फिर दहशत में आ गए हैं. हालांकि, प्रभागीय वन अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने इस दावे को खारिज किया है. उन्होंने जांच के बाद ही पुष्टि करने की बात कही है. डीएफओ ने आशंका भी जताई कि भेड़ियों का यह झुंड अगर नरभक्षी नहीं है, फिर भी इसे पकड़ने की कवायद हुई तो ये भेड़िये भी बदले की भावना से इंसानों पर हमलावर होकर एक नई समस्या खड़ी कर सकते हैं.बता दें कि छह भेड़ियों के झुंड ने बहराइच के कई गांवों के निवासियों को आतंकित कर रखा था. इन भेड़ियों ने जुलाई के मध्य से सात बच्चों सहित 9 लोगों को मार डाला और 20 से अधिक को घायल कर दिया. इनमें से पांच को ‘ऑपरेशन भेड़िया’ अभियान के तहत पकड़ लिया गया, जबकि छठे भेड़िये को पकड़ने के प्रयास अभी तक जारी हैं. Advertisementग्रामीणों का चौंकाने वाला दावा ग्रामीणों की माने तो चार भेड़ियों को बुधवार शाम मगला गांव में भाजपा एमएलसी पद्मसेन चौधरी के फार्महाउस के पास देखा गया था. यह स्थान सिसैया चूरामनी गांव से सिर्फ पांच किमी दूर है, जहां भेड़ियों के सबसे ज्यादा हमले हुए हैं. पकड़ा गया 5वां भेड़ियान्यूज एजेंसी से बातचीत में एमएलसी पद्मसेन चौधरी ने कहा- शाम करीब चार बजे गांव वालों ने मेरे फार्महाउस के आम के बगीचे में चार भेड़ियों का झुंड देखा, उनमें से एक लंगड़ा था. इस जगह के पास भेड़ियों का अड्डा है. बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण जंगली जानवर अक्सर बाहर निकल आते हैं. वन विभाग मानने को तैयार नहीं हालांकि, डीएफओ ने कहा कि ऐसा नहीं लगता कि नए झुंड में आदमखोर भेड़िया है. उन्होंने कहा कि महसी तहसील के रामगांव क्षेत्र के कुछ गांवों में भेड़ियों के देखे जाने की सूचना मिली है. हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. एहतियातन गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. बकौल डीएफओ- फिलहाल, एक अधिकारी को मौके पर भेजा गया. उसे भेड़ियों के पैरों के निशान मिले हैं. लेकिन उनकी गतिविधियों से ऐसा नहीं लगता कि आदमखोर भेड़िया भी उस झुंड का हिस्सा था. हम उस क्षेत्र पर कड़ी नज़र रख रहे हैं, जहां बुधवार को भेड़िये देखे जाने का दावा किया गया थ . जांच के बाद ही हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि ये किस प्रकार के भेड़िये थे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Bahraich Wolf News Bahraich Wolves Gang New Wolf Gang In Bahraich Bahraich Wolves News Bahraich Wolf Update Wolves Caught Bahraich News Bahraich Dfo Bahraich Wolf Photo Bahraich Wolf Video आदमखोर भेड़िया

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

यूपी में भेड़ियों का आतंक: एक मासूम और महिला को बनाया निवाला, दो माह में सात की ली जान; अखिलेश का सरकार पर तंजयूपी में भेड़ियों का आतंक: एक मासूम और महिला को बनाया निवाला, दो माह में सात की ली जान; अखिलेश का सरकार पर तंजउत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का आतंक जारी है। महसी तहसील क्षेत्र में भेड़ियों का आतंक थम नहीं रहा है।
Read more »

बहराइच में 'ऑपरेशन भेड़िया' तेज: PAC ने डाला डेरा; पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री, कहा- CM योगी इस मसले पर गंभीरबहराइच में 'ऑपरेशन भेड़िया' तेज: PAC ने डाला डेरा; पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री, कहा- CM योगी इस मसले पर गंभीरबहराइच में भेड़ियों के हमलों से दहशत का माहौल है। बुधवार को वन विभाग के ड्रोन कैमरे में तीन भेड़ियों की तस्वीर कैद हुई है। वन मंत्री डॉ.
Read more »

ड्रोन, पिंजरा, 16 टीमें, 200 जवान, कुछ भी नहीं आ रहा काम, बहराइच में ऑपरेशन भेड़िया के 5 अपडेट्सड्रोन, पिंजरा, 16 टीमें, 200 जवान, कुछ भी नहीं आ रहा काम, बहराइच में ऑपरेशन भेड़िया के 5 अपडेट्सWolf Attack: बहराइच में क्यों छाया भेड़ियों का आतंक, आखिर कब लगेगी इस पर लगाम
Read more »

भेड़ियों के सॉफ्ट टारगेट सिर्फ बच्चे और बुजुर्ग महिलाएं: गन्ने के खेतों के पास वाले घरों पर सबसे ज्यादा हमले...भेड़ियों के सॉफ्ट टारगेट सिर्फ बच्चे और बुजुर्ग महिलाएं: गन्ने के खेतों के पास वाले घरों पर सबसे ज्यादा हमले...Uttar Pradesh Bahraich Man Eating Wolf Attack all update बहराइच के महसी इलाके में भेड़ियों के हमले थम नहीं रहे हैं। बहराइच भेड़िया हमले से दहशत, पलायन कर रहे लोग
Read more »

UP : बहराइच के साथ अब लखीमपुर खीरी और मैनपुर में भी भेड़िये का हमला, दहशत के बीच फरसा-भाला लेकर दिन-रात पहराUP : बहराइच के साथ अब लखीमपुर खीरी और मैनपुर में भी भेड़िये का हमला, दहशत के बीच फरसा-भाला लेकर दिन-रात पहराबहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में भेडियों की दहशत और हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
Read more »

यूपी में भेड़ियों का परिवार 'गिरफ्तार', लेकिन 'लंगड़ा सरदार' अभी भी फरारयूपी में भेड़ियों का परिवार 'गिरफ्तार', लेकिन 'लंगड़ा सरदार' अभी भी फरारमंगलवार तड़के वन विभाग ने पांचवें भेड़िये को पकड़ लिया। हालांकि, एक भेड़िया फरार हो गया। फरार हुआ भेड़िया नर बताया जा रहा है, जबकि पकड़ा गया भेड़िया मादा है। बहराइच जिले में भेड़ियों का आतंक है। भेड़िये अब तक कई लोगों की जान लें चुके हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:24:05