खड़गे ने लोकपाल चयन समिति की बैठक का फिर किया बायकॉट, PM मोदी को लिखी चिट्ठी

United States News News

खड़गे ने लोकपाल चयन समिति की बैठक का फिर किया बायकॉट, PM मोदी को लिखी चिट्ठी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 74 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 33%
  • Publisher: 63%

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पहले भी कई बार इस बैठक का बहिष्कार कर चुके हैं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकपाल के चयन के लिए समिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर बुलाए जाने का फिर विरोध किया है. उन्होंने शुक्रवार को प्रस्तावित लोकपाल चयन समिति की बैठक का बहिष्कार किया है.

विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर बैठक में बुलाए जाने का विरोध करते हुए खड़गे पहले भी कई बार इस बैठक का बहिष्कार कर चुके हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 में सत्तासीन होने के बाद से इस सरकार ने लोकपाल कानून में ऐसा संशोधन करने का कोई प्रयास नहीं किया जिससे विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी का नेता चयन समिति के सदस्य के तौर पर बैठक में शामिल हो सके. इससे पहले पिछले साल सितंबर में खड़गे ने लोकपाल के चयन के लिए समिति की बैठक में हिस्सा लेने से इनकार दिया था. उनका कहना था वह तब तक बैठक में शामिल नहीं होंगे, जब तक उन्हें विशेष आमंत्रित सदस्य के बजाय पूर्ण सदस्य का दर्जा नहीं दिया जाता. खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो सितंबर 2018 को लिखे अपने पांचवें पत्र में कहा है, सरकार लगातार मुझे चयन समिति के लिए बतौर 'विशेष आमंत्रित सदस्य' बुला रही है, जबकि वह इस तथ्य से अवगत है कि लोकपाल अधिनियम, 2013 की धारा चार के तहत ऐसा कोई प्रावधान नहीं है.' खड़गे इस सिलसिले में पिछले साल 28 फरवरी, 10 अप्रैल, 18 जुलाई और 18 अगस्त को भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था. कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री को लिखे पत्रों में कह चुके हैं कि प्रक्रिया में भागीदारी, राय दर्ज कराने और मतदान के अधिकार बगैर 'विशेष आमंत्रित सदस्य' के तौर पर उपस्थित होने के इस निमंत्रण को स्वीकारना लोकपाल अधिनियम अंक्षरश: उल्लंघन होगा. उन्होंने कहा, इस कारण मुझे चयन समिति की बैठक में उपस्थित होने के निमंत्रण को सम्मानपूर्वक खारिज करने के लिए मजबूर होना पड़ा है. मैं इस बैठक में तब तक हिस्सा नहीं लूंगा, जब तक लोकपाल अधिनियम 2013 में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता को पूर्ण सदस्य का दर्जा नहीं दिया जाता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

झारखंड में भाजपा ने आजसू से किया गठबंधन, संसदीय बोर्ड की बैठक में लगी मुहर- Amarujalaझारखंड में भाजपा ने आजसू से किया गठबंधन, संसदीय बोर्ड की बैठक में लगी मुहर- Amarujalaझारखंड में भाजपा ने आजसू से किया गठबंधन, संसदीय बोर्ड की बैठक में लगी मुहर 2019Elections elections Election2019 LoksabhaElection LokSabha2019Elections BJP4India jharkhandLokSabha2019Elections
Read more »

देसी 'खादी' होगा ग्लोबल, न्यूयॉर्क में UN की बैठक में खादी के कपड़ों का प्रदर्शनदेसी 'खादी' होगा ग्लोबल, न्यूयॉर्क में UN की बैठक में खादी के कपड़ों का प्रदर्शनमहात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर खादी के कपड़ों का प्रदर्शन यूनाइटेड नेशन की बैठक में किया जाएगा.
Read more »

इंद्रपुरी में एक जिम में बदमाशों ने की फायरिंग, एक बच्चे की मौतइंद्रपुरी में एक जिम में बदमाशों ने की फायरिंग, एक बच्चे की मौतदिल्ली के इंद्रपुरी में बदमाशों ने एक जिम पर पथराव कर दिया और गोलीबारी की, जिससे अफरातफरी मच गई. एक बच्चा जो दूसरी मंजिल से अपने घर की खिड़की से नीचे झांक रहा था गोली लगने से उसकी मौत हो गई.
Read more »

VVIP हेलीकॉप्टर घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, फ्रांस में जब्त की बिचौलिए मिशेल की प्रॉपर्टीVVIP हेलीकॉप्टर घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, फ्रांस में जब्त की बिचौलिए मिशेल की प्रॉपर्टीईडी ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद घोटाले के आरोपी और मनी लॉड्रिंग मामले में गिरफ्तार हुए वकील गौतम खेतान के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की.
Read more »

गुजरात में 58 साल बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, हार्दिक ज्‍वाइन करेंगे कांग्रेसगुजरात में 58 साल बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, हार्दिक ज्‍वाइन करेंगे कांग्रेसराज्य में सीडब्ल्यूसी की आखिरी बैठक 1961 में हुई थी.
Read more »

महागठबंधन में सीटों को लेकर फसा पेंच, दिल्ली की बैठक में होगा सीटों पर फैसलामहागठबंधन में सीटों को लेकर फसा पेंच, दिल्ली की बैठक में होगा सीटों पर फैसलाजीतनराम मांझी ने स्पष्ट किया है कि अभी कोई बंटवारा तय नही हुआ हैं. उन्होंने कहा कि सीटों के तालमेल को लेकर कई राउंड की बैठक हो चुकी है. सोमवार को भी पटना में बैठक हुई, लेकिन कांग्रेस के प्रतिनिधि नहीं शामिल हुए.
Read more »

मस्जिद में गोलीबारी में 27 की मौत, बांग्लादेश की क्रिकेट टीम सुरक्षित निकलीमस्जिद में गोलीबारी में 27 की मौत, बांग्लादेश की क्रिकेट टीम सुरक्षित निकलीShooting At Mosque In New Zealand Multiple Casualties Reported Updates | बांग्लादेश की क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है, गोलीबारी के दौरान कुछ खिलाड़ी एक अन्य मस्जिद में थे पुलिस ने लोगों से सड़कों पर न निकलने और संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना देने को कहा
Read more »

न्‍यूजीलैंड: क्राइस्‍टचर्च में आतंकी हमला, मस्जिदों में गोलीबारी में 27 की मौत की आशंका, IED बरामदन्‍यूजीलैंड: क्राइस्‍टचर्च में आतंकी हमला, मस्जिदों में गोलीबारी में 27 की मौत की आशंका, IED बरामदन्‍यूजीलैंड के दौरे पर गई बांग्‍लादेश की क्रिकेट टीम सुरक्षित है. पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है.
Read more »

लोकपाल चयन समिति की बैठक आज, खड़गे ने फिर किया बहिष्कार- Amarujalaलोकपाल चयन समिति की बैठक आज, खड़गे ने फिर किया बहिष्कार- Amarujalaकांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘ विशेष आमंत्रित सदस्य ’ के तौर पर बुलाए जाने का विरोध करते हुए शुक्रवार
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:47:05