karachi gul plaza fire: कराची के गुल प्लाजा में लगी भीषण आग में 26 लोगों की मौत हो गई और 81 लोग अभी भी लापता हैं, राहत और बचाव कार्य जारी है. आग में सुरक्षा लापरवाही और इमारत की कमजोर स्थिति सामने आई है, जबकि सिंध सरकार ने मृतकों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.
karachi gul plaza fire : पाकिस्तान के कराची शहर में एमए जिन्ना रोड पर स्थित गुल प्लाजा में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके को दहला दिया है. इस हादसे में अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. वहीं 81 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं.
यह आग 17 जनवरी की रात करीब 10 बजे लगी थी. आग इतनी भयावह थी कि उसे काबू में करने में करीब 34 घंटे लग गए. आग बुझने के बाद भी राहत और बचाव कार्य जारी है, क्योंकि इमारत की हालत बेहद कमजोर हो चुकी है और किसी भी समय गिरने का खतरा बना हुआ है. 26 शवों में सिर्फ 6 की पहचान प्रशासन के मुताबिक, अब तक मलबे से 26 शव निकाले जा चुके हैं. इनमें से सिर्फ 6 लोगों की पहचान हो पाई है. बाकी शवों की पहचान डीएनए जांच के जरिए की जाएगी. इसके लिए मृतकों के परिजनों से नमूने लिए जा रहे हैं. अब तक 18 परिवारों ने डीएनए सैंपल जमा कर दिए हैं. पहले 69 लोगों के लापता होने की सूचना थी, लेकिन बाद में यह संख्या बढ़कर 81 हो गई. यह आंकड़ा उन परिवारों की शिकायतों के आधार पर तय किया गया है, जो अपनों की तलाश में प्रशासन से संपर्क कर रहे हैं. आग के बाद गुल प्लाजा और उसके पास स्थित रामपा प्लाजा को पूरी तरह सील कर दिया गया है. आम लोगों के प्रवेश पर रोक है. केवल राहतकर्मियों को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई है. सेना, रेंजर्स और सिविल प्रशासन की टीमें मिलकर बचाव कार्य कर रही हैं. मलबा हटाने के लिए भारी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इमारत के पीछे के हिस्से से अंदर जाकर कर खोज अभियान चलाया जा रहा है. इंजीनियर लगातार ढांचे की जांच कर रहे हैं, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके. सुरक्षा में भारी लापरवाही के आरोप हादसे से बचे लोगों ने सुरक्षा में भारी लापरवाही के आरोप लगाए हैं. एक दुकानदार जुबैर ने बताया कि गुल प्लाजा में 26 गेट थे, लेकिन रात 10 बजे के बाद 24 गेट बंद कर दिए गए थे. सिर्फ दो रास्ते खुले थे. आग लगने के बाद धुआं और अंधेरा इतना बढ़ गया कि बाहर निकलना नामुमकिन हो गया. उन्होंने कहा कि उस वक्त उनकी दुकान में 20 से ज्यादा लोग मौजूद थे. एक अन्य दुकानदार ने बताया कि अंदर कोई इमरजेंसी एग्जिट नहीं था और बंद गेटों की वजह से इमारत मौत का जाल बन गई. गुल प्लाजा का निर्माण साल 1980 में हुआ था. बाद में 1998 में एक अतिरिक्त मंजिल जोड़ी गई. समय के साथ छत को पार्किंग में बदल दिया गया और पार्किंग एरिया में अवैध दुकानें बना दी गईं. हालांकि बाद में अतिरिक्त मंजिल को खोल दिया गया था और 2003 में पूरा होने का प्रमाण पत्र भी जारी हुआ था. अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या इमारत में सुरक्षा नियमों का सही पालन हुआ था या नहीं. इस बीच सिंध सरकार ने मृतकों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने इसे बड़ा हादसा बताते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी. ये भी पढ़ें: क्या है मुस्लिम ब्रदरहुड? अमेरिका ने घोषित किया आतंकवादी संगठन; UAE खुश, तुर्की के लिए बड़ा झटका
Gul Plaza Fire Pakistan Fire 26 Deaths 81 Missing Rescue Operations Building Collapse MA Jinnah Road Sindh Government Safety Negligence
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तीन वर्ष पहले सड़क हादसे में किसान की हुई थी मौत, परिवार को मिलेगा 26.70 लाख रुपये मुआवजाचंडीगढ़ मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले किसान रविंदर कुमार के परिवार को 26.
Read more »
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26: विदर्भ ने सौराष्ट्र को हराकर ट्रॉफी जीतीविजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में विदर्भ ने सौराष्ट्र को 38 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विदर्भ ने 317 रन बनाए, जिसके जवाब में सौराष्ट्र 279 रन पर ऑल आउट हो गई। अथर्व तायडे ने 128 रन बनाए।
Read more »
26 जनवरी पर 'लॉन्ग वीकेंड', दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के पास यहां मनाएं छुट्टीगणतंत्र दिवस 2026 का लॉन्ग वीकेंड घूमने के शौकीनों के लिए सुनहरा मौका लेकर आया है. 26 जनवरी सोमवार को होने के कारण शनिवार से सोमवार तक पूरे 3 दिनों की छुट्टी मिल रही है. ऐसे में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के पास कुछ ऐसी शानदार जगहें हैं जहां इस छुट्टी का पूरा आनंद उठाया जा सकता है.
Read more »
एलटीआईमाइंडट्री का मुनाफा वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 10 प्रतिशत कम होकर 971 करोड़ रुपए रहाएलटीआईमाइंडट्री का मुनाफा वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 10 प्रतिशत कम होकर 971 करोड़ रुपए रहा
Read more »
भोपाल में 26 टन गोमांस तस्करी: अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, फर्जीवाड़े और 'सेफ कॉरिडोर' का खुलासाभोपाल के जिंसी स्लॉटर हाउस में पकड़े गए 26 टन गोमांस के मामले में अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का खुलासा हुआ है। गिरोह बैंकॉक, दुबई सहित खाड़ी देशों में मांस भेजता था। फर्जी दस्तावेज, अत्याधुनिक तकनीक और समुद्री बंदरगाहों का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस जांच जारी है, और एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया ने रिपोर्ट मांगी है।
Read more »
24 घंटे में तापमान तीन डिग्री बढ़ा, न्यूनतम पारा 8.0: दिन में निकली धूप पारा पहुंचा 26 डिग्री, सात की अस्पता...City weather update: Temperature rises to 26 degrees Celsius amidst cold wave. Follow Latest Updates. शहर में ठंड से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर रखा है। शाम से लेकर सुबह तक चलने वाली सर्द हवाएं आमजन को गलन का एहसास करा रही हैं।
Read more »
