पापा ने खोला राज, आखिर अब तक क्यों कुंवारे हैं सलमान
की शादी की चिंता उनके हर फैन को है. शायद ही ऐसा होता हो जब किसी को 'भाई' का इंटरव्यू करने का मौका मिले और ये शादी वाला सवाल ना उठे. क्या मीडिया, क्या फैन्स, क्या बच्चे और क्या बड़े हर कोई जानना चाहता है कि 'भाई' आखिर शादी करेंगे कब? उनसे जब भी ये सवाल किया जाता है तो वह मजाक में टाल देते हैं.
लेकिन उनके पिता एक बार इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि सलमान अब तक कुंवारे क्यों हैं? सलमान ने खुद भी कभी इस बारे में बात नहीं की. लेकिन उनके पिता सलीम खान ये राज खोल चुके हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, जब सलमान किसी नए रिश्ते में होते हैं तो शुरुआत में सबकुछ ठीक चलता है. सब अच्छा लगने लगता है. लेकिन कुछ समय बाद ही जब सलमान उस लड़की में अपनी मां की छवि और उनकी जैसी आदतें तलाशने लगते हैं तो मामला खराब होने लगता है. वैसे इस बात में कोई शक नहीं है कि सलमान अपनी मां से बेहद प्यार करते हैं. वह कई मौकों पर मां के साथ वेकेशन या क्वालिटी टाइम बिताते दिखते हैं. सलमान के बर्थडे पार्टी में भी केवल दोस्त ही नहीं मां-बाप भी शामिल होते हैं. वह परिवार और अपनों के करीब रहना पसंद करते हैं. खासतौर पर बच्चों से उन्हें बेहद प्यार है. तभी तो भांजे आहिल के साथ मस्ती का वह कोई मौका नहीं छोड़ते. सलमान अपने आसपास वालों का खयाल रखने में कभी कोई कमी नहीं छोड़ते. वह केवल अपने दोस्त ही नहीं किसी भी तरह से खुद से जुड़े लोगों के बारे में सोचते हैं. जब वह बिग बॉस होस्ट कर रहे होते हैं तो हर रविवार कंटेस्टेंट्स का खाना सलमान के घर से ही आता है. ये बात घर में रह चुके कंटेस्टेंट्स कई बार बता चुके हैं. अब उन्हें 'सुल्तान' और 'भाई' का टैग यूं ही थोड़े मिला है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'ना तो मैं और ना ही मेरा बिइंग ह्यूमन इससे..', फर्जीवाड़े पर सलमान खान ने फैंस को किया सतर्कSalman Khan: सलमान खान अपने फैन्स का खूब खयाल रखते हैं। ऐसे में कोई उन्हें फैन्स को सलमान के नाम पर बेवकूफ न बना सके इसके लिए उन्होंने एक ट्वीट किया है। सलमान अपने ट्विट में एक तस्वीर शेयर करते हैं।
Read more »
वियतनाम के राष्ट्रपति इन दिनों दिख क्यों नहीं रहे हैं?वियतनाम के राष्ट्रपति करीब तीन हफ़्ते से सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखे और उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें गर्म हैं.
Read more »
प्रियंका चोपड़ा के फिल्म 'भारत' छोड़ने से अब भी नाराज है सलमान खान, फिर कसा तंजबॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म फिल्म 'भारत' जल्द ही रिलीज होने जा रही है। सलमान इन दिनों दबंग 3 की शूटिंग के साथ-साथ इस फिल्म के प्रमोशन में भी बिजी है। हाल ही में भारत की स्टारकास्ट सलमान खान, कैटरीना कैफ और निर्देशक अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया पर लाइव चैट के जरिए फिल्म को प्रमोट किया।
Read more »
प्रियंका चोपड़ा ने हमें समय ही नहीं दिया, 'भारत' छोड़ने की बात पर सलमान ख़ान– News18 हिंदीसलमान खान को दो महीने के अंदर अंदर अपनी फिल्म के लिए एक नई हीरोइन का इंतज़ाम करना पड़ा क्योंकि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ शादी के लिए इस फिल्म को छोड़ दिया था.
Read more »
'वो तो पप्पी है', जब सलमान खान ने कैटरीना के लिए रणबीर कपूर पर निकाली भड़ासRanbir Kapoor: सलमान खान ने रणबीर संग अपनी पहली मीटिंग को लेकर कहा था कि वह पहली बार रणबीर से तब मिले थे जब वह एक लड़की...
Read more »
जब रात 3 बजे तक ऐश्वर्या के घर का दरवाजा पीटते रहे थे सलमान– News18 हिंदीवहां मौजूद लोगों का कहना था कि दरवाजे पर हाथ पीटने की वजह से सलमान खान के हाथों से खून निकल आया था.
Read more »
कांग्रेस के कमज़ोर होने से क्यों चिंतित हैं शांता कुमारकांग्रेस के कमज़ोर होने से क्यों चिंतित हैं जनसंघ और भाजपा के संस्थापक सदस्य शांता कुमार
Read more »
क्यों अपने चेहरे पर कॉकरोच रखकर तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं लोग?– News18 हिंदीअब एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक बार फिर अजीबो-गरीब तस्वीर पोस्ट कर रहे हैं. इस तस्वीर में वह अपने चेहरे पर कॉकरोच रखे हुए हैं.
Read more »
क्या सलमान खान भी बनने जा रहे हैं सरोगेसी के जरिए पिता?सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। पिछले कई सालों से फैंस के लिए यह बड़ा सवाल बना हुआ है कि आखिर सलमान शादी कब करेंगे। हर बार सलमान खान शादी के सवाल पर गोलमाल जवाब देकर निकल जाते हैं। हालांकि अब सलमान की शादी की तो नहीं बल्कि एक नई ही खबर आ रही है।
Read more »
