दिसंबर को विंटर सोलास्टिक भी कहते हैं और साल का सबसे छोटा दिन भी.
आज यानी 21 दिसंबर को साल का सबसे छोटा दिन है. हर साल ये दिन बदलता रहता है. पिछले साल ये दिन 22 दिसंबर को था. साल के इस सबसे छोटे दिन को विंटर सॉल्सटिस कहते हैं. जानिए, क्या है इसके पीछे का विज्ञान और इस दिन से पहले और बाद में क्या-क्या बदलता है.
सबसे पहले तो समझते हैं कि सॉल्सटिस क्या है. ये एक लैटिन शब्द है, जिसका अर्थ है सूरज का स्थिर हो जाना. धरती अपने अक्ष पर घूमते हुए सूरज की ओर दिशा बदलती है. ऐसे में धरती का जो हिस्सा सूरज के संपर्क में आता है, उसे सॉल्सटिस शब्द से जोड़ दिया जाता है.उत्तरी गोलार्ध में आज का दिन सबसे छोटा है. इसका मतलब ये है कि इस दिन धरती के इस हिस्से में सूरज सबसे कम देर के लिए रहेगा. वहीं दक्षिणी गोलार्ध में आज ही सूरज सबसे ज्यादा देर तक रहेगा और इस तरह से इस हिस्से में आने वाले देश आज के दिन सबसे बड़ा दिन देखेंगे. जैसे अर्जेंटिना, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में आज से गर्मी की शुरुआत हो रही है. जिस जगह सूरज की रोशनी कम देर के लिए आती है, वहां दिन छोटा, जबकि ज्यादा रोशनी से दिन बड़ा होता है- सांकेतिक फोटो इससे ये समझ आता है कि आज का दिन दुनिया के दो हिस्सों में दो अलग-अलग तरीकों से दिख रहा है, सबसे छोटा और सबसे लंबा. दिन के छोटे या बड़े होने का कारण है धरती की पॉजिशन. हमारा ग्रह भी दूसरे सारे ग्रहों की तरह अपनी धुरी पर लगभग 23.5 डिग्री पर झुका हुआ है. इस तरह झुके होकर अपनी धुरी पर चक्कर लगाने के कारण होता ये है कि सूरज की किरणें किसी एक जगह ज्यादा और दूसरी जगह कम पड़ती हैं. जिस जगह सूरज की रोशनी कम देर के लिए आती है, वहां दिन छोटा, जबकि ज्यादा रोशनी से दिन बड़ा होता है.धरती अपनी धुरी पर एक खास कोण पर क्यों झुकी है, अक्सर ये सवाल भी आता रहता है. वैज्ञानिकों को इस बारे में फिलहाल खास जानकारी नहीं है और न ही उन्हें इस बारे में ज्यादा पता है कि अगर ऐसा नहीं होता तो क्या होता. सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक वैज्ञानिक मानते हैं कि जब सौरमंडल आकार ले रहा था, उसी दौरान धरती को किसी पिंड से जोरदार टक्कर मिली और तभी धरती अपनी धुरी पर तिरछी हो गई.अब बात करते हैं उत्तरी गोलार्ध की, तो ये साल के 6 महीने सूरज की ओर झुका रहता है. इससे सूरज की अच्छी-खासी रोशनी इस पूरे दौरान आती है और इन महीनों में गर्मी रहती है. वहीं बाकी 6 महीनों में ये क्षेत्र सूरज से दूर हो जाता है, तब से ही दिन छोटे होने लगते हैं. देश में भी आज साल का सबसे छोटा दिन है लेकिन ये समय सारे शहरों या राज्यों में अलग-अलग लंबाई का होगा. जैसे किसी शहर में दिन किसी दूसरे शहर से एकाध मिनट लंबा भी हो सकता है लेकिन कुल मिलाकर आज का दिन बाकी सारे दिनों की तुलना में सबसे छोटा रहने वाला है.सूरज उत्तरायण से दक्षिणायन हो जाता है हमारी भाषा में समझें तो आज के दिन सूर्य कर्क रेखा से मकर रेखा की तरफ उत्तरायण से दक्षिणायन की ओर प्रवेश करता है. इस दिन से ठंड बढ़ने लगती है. यानी मानकर चलें कि अभी उत्तर भारत का ठंड में कड़कड़ाना बाकी है. इस दिन से कड़ाके की ठंड पड़ेगी और बर्फबारी भी होगी.दूसरी तरफ विंटर सॉल्सटिस की तरह ही समर सॉल्सटिस भी होता है, यानी साल का सबसे लंबा दिन. इस रोज रात सबसे छोटी है. ये दिन 20 से 23 जून के बीच किसी भी दिन पड़ता है. एक और समय भी होता है, जिसमें दिन-रात दोनों बराबर हो जाते हैं. ये समय एक या दो दिन न होकर 21 मार्च से 23 सितंबर के बीच पड़ता है, जब सूरज और चांद आसमान में लगभग बराबर समय के लिए आते हैं.पुराने समय में इस दिन के आधार पर लोग कई चीजें तय करते थे और त्योहार भी इसी तरह से मनाए जाते थे. आध्यात्मिक तौर पर ये दिन नई चीजों के स्वागत का दिन है. वेल्स भाषा में इस दिन को “Alban Arthan” कहते हैं यानी सर्दियों की रोशनी. इस दिन को ब्रिटेन के इस हिस्से में बड़े त्योहार के तौर पर मनाते हैं. माना जाता है कि ये दिन और इससे जुड़े त्योहार मानव इतिहास के सबसे पुराने त्योहारों में से हैं. रोम में भी इस दिन को सेलिब्रेट करने का कल्चर है. इसे Saturnalia कहते हैं. यानी शनि का दिन, जिसे रोम में फसलों का देवता माना जाता है. इसका सेलिब्रेटन 17 दिसंबर से शुरू होकर अगले सात दिनों तक चलता है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Explained : क्या है कोल्ड डे और कोल्ड वेव में अंतर, अगले 3 दिन संभल कर रहेंमौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत शीत लहर की चपेट में है और अगले 3 दिनों तक इससे राहत नहीं मिलने वाली। आखिर कोल्ड वेव कब कही जाती है, कोल्ड डे क्या होता है, नॉर्मल टेंपरेचर किसे कहते हैं, आइए समझते हैं।
Read more »
अयोध्या पर SC का फैसला मथुरा ही नहीं, अन्य मस्जिदों की भी हिफाजत करता हैOpinion | 1991 में इस संबंध में बनाए गए कानून के मुताबिक, एक धार्मिक स्थल को दूसरे के उपासना स्थल में नहीं बदला जा सकता. इस तरह कानून दूसरे धार्मिक स्थलों पर हिंदुत्ववादी दक्षिणपंथी गुटों के दावों को खारिज करता है | VakashaS
Read more »
कप्तानी से हटाए गए और बीसीसीआई से है विवाद, फिर भी खुश हैं विराटVirat Kohli के लिए पिछले कुछ महीने अच्छे नहीं रहे. टी-20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए वनडे सीरीज से कप्तानी ले ली गई है. रोहित शर्मा भी चोटिल हो गए हैं और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. हालांकि विराट कोहली खुश नजर आ रहे हैं.वह खुश हैं क्योंकि अभी तक मीडिया ने उनकी बेटी वमिका का कोई फोटो या वीडियो पब्लिक नहीं किया है.
Read more »
बेअदबी क्या है और कानून में इसके लिए क्या सजा का प्रावधान है?Video | सिख धर्म में बेअदबी की अवधारणा काफी हद तक इस फैक्ट से निकलती है कि सिख गुरु ग्रंथ साहिब को जीवंत गुरु मानते हैं और इससे जुड़ी हर चीज के अपमान को गुरु का अपमान मानते हैं | DkReportsHere
Read more »
Stock Market: और गिर सकता है बाजार, MapMyIndia और इन शेयर्स पर होगी नजरसभी एशियाई बाजारों में सुबह तेजी है. जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 2% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है.
Read more »
आज का दिन रहेगा मिला-जुला असर, बर्थडे वालों को लग सकती है बुरी नजरजिस तरह से लोग भविष्य पता लगाने के लिए ज्योतिषशास्त्र का उपयोग करते है. उसी तरह से संख्याओं या अंकों से भी भविष्य का पता (numerology predictions 2021) लगाया जा सकता है. इसी के अनुसार जातक के ना सिर्फ भविष्य बल्कि स्वभाव और व्यक्तित्व का भी पता चलता है. जैसे हर नाम के अनुसार लोगों की राशियां होती है वैसे ही हर अंक (dainik ankrashi) या संख्या के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते है.
Read more »
