राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी एक बार फिर फैंस को डराना और हंसाने के लिए सिनेमाघरों में दस्तक दे चुके हैं. फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं.
क्यों देखनी चाहिए श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ‘ स्त्री 2 ’? ये 5 वजहें ही काफी हैं; आज जाएगा मजाक्यों देखनी चाहिए श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ‘ स्त्री 2 ’? ये 5 वजहें ही काफी हैं; आज जाएगा मजा राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म ' स्त्री 2 ' को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 15 अगस्त के मौके पर रिलीज कर दिया गया है.
फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी नजर आ रहे हैं. फैंस काफी लंबे समय से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे. ऐसे में फिल्म के रिलीज से पहले फिल्म के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी, जिसमें फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने कुछ ट्विस्ट्स के बारे में बताया था और साथ ही वो 5 वजहें भी बताई थी कि आपको ये फिल्म क्यों देखनी चाहिए? अगर आपके मन में भी ये सवाल उठ रहा है तो चलिए आपको उन पांच वजहों के बारे में बताते हैं, जिसके बाद आप थिएटर्स में जाकर इस फिल्म को जरूर देखेंगे और आपको खूब मजा आएगा. राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी एक बार फिर फैंस को डराना और हंसाने के लिए सिनेमाघरों में दस्तक दे चुके हैं. फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और अगर अभी भी आपके मन में ये सवाल उठ रहा है कि ये फिल्म क्यों देखें? इस सवाल का जवाब हम आपको नहीं दे सकते, लेकिन इस फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने इसका खुलासा किया है. उन्होंने गारंटी दी है कि फिल्म की स्टोरी, एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग आपको जरूर पसंद आएगी. चलिए जानते हैं उन्होंने और क्या-क्या बताया. अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान हैं. फिल्म की रिलीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिनेश विजान ने फिल्म के बारे में कुछ खास बातें और ट्विस्ट्स साझा किए, जो दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा रहे हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पांच ऐसी वजहों को खुलासा किया है जो आपको फिल्म देखने पर मंजबूर कर देंगी. पहली वजह है फिल्म में राजकुमार राव यानी बिक्की और जना के किरदार, जो पहले पार्ट की तरह ही आपको हंसाने और डराने के लिए तैयार है. फिल्म उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है. इसके अलावा पहले की तरह ही इस बार भी फिल्म में शानदार स्टारकास्ट नजर आ रही हैं. आपको इस फिल्म को देखने के बाद बिल्कुल इस बात का एहसास नहीं होगा कि कोई भी किरदार या चेहरा फिल्म के सीक्वल में छूट गया है. फिल्म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी उन्हीं किरदारों में शामिल है, जो पहले पार्ट में नजर आए थे. साथ ही फिल्म में सभी की कॉमिक टाइमिंग और डायलॉग डिलीवरी काफी शानदार है, जो आपको खूब हंसाएगी. अमर कौशिक ने फिल्म के कई डायलॉग सेट पर ही लिखे, जो इतने मजेदार हैं कि टीम हंसी रोक नहीं पाई. साथ ही श्रद्धा का किरदार भी इसमें तड़के का काम कर रहा है. इसके अलावा ‘स्त्री 2’ को और जबरदस्त बनाने के लिए कई टर्न और ट्विस्ट एड किए हैं, जो आपकी सोच से भी परे हैं. जब आप इस फिल्म को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि फिल्म में कई सारे बड़े कैमियो भी हैं, जिनका कोई न कोई लिंक फिल्म से जुड़ रहा है. भले ही वो किरदार दूसरी फिल्मों में आप देख चुके हैं. जैसे फिल्म में वरुण धवन का कैमियो है, जो उनकी फिल्म 'भेड़िए' का यानी भास्कर का है. अब इस फिल्म में क्या कर रहे हैं इसके लिए आपको फिल्म देखने पड़ेगी. इसके अलावा फिल्म में तमन्ना भाटिया का भी कैमियो है, जिसका लिंक पंकज त्रिपाठी से जुड़ता है और अक्षय कुमार का भी कैमियो है, जो शायद विलेन भी हो सकते हैं. इसके अलावा 'स्त्री 2' की कहानी एक ‘सरकटे’ भूत पर आधारित है, जो स्त्री के गांव से जाने के बाद गांव में अपनी दहशत फैला रहा है, जिसका स्त्री से काफी बड़ा कनेक्शन है. साथ ही दिनेश विजान ने ‘सरकटे’ के बारे में एक खास बात बताई है. उनके मुताबिक, फिल्म में सरकटे का आतंक दर्शकों को काफी डर सकता है. वे इसे फिल्म का सबसे बड़ा अट्रैक्शन बताते हैं. विजान का कहना है कि सरकटे कौन है? क्यों लोगों को परेशान कर रहा है? और उसकी कहानी क्या है? ये सब जानना दर्शकों के लिए बहुत दिलचस्प होगा. ये सब फिल्म में देखने को मिलेगा. साथ ही सरकटा का लिंक अक्षय कुमार से भी जुड़ता है. इसके अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिनेश ने फिल्म ‘स्त्री 2’ के बारे में खुलासा करते हुए इसको ‘मुंज्या’ की बहन बताया है. दिनेश विजान ने ‘स्त्री 2’ की प्रेस कांफ्रेंस में इसके तीसरे पार्ट के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि तीसरा सीक्वल तीन साल के अंदर आएगा. विजान ने बताया, 'मैंने पहले 'स्त्री' के तीसरे भाग की स्क्रिप्ट लिखी, फिर दूसरे भाग की. ऐसा इसलिए किया ताकि दर्शकों को तीसरे भाग के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े, क्योंकि दूसरे भाग के लिए 6 साल का समय लग गया'.क्यों देखनी चाहिए श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’? ये 5 वजहें ही काफी हैं; आज जाएगा मजा12 लव अफेयर, नशे की लत, कैंसर और मौत की अफवाह तक... इस एक्ट्रेस ने खूब बटोरीं सुर्खियां; क्या आपने इन्हें पहचाना?ट्रेन में हमेशा क्यों दी जाती है सफेद चादर? इसके पीछे हैं कोई खास वजह या सिर्फ एक संयोगबच्चों से हो जाए कितने भी फ्रेंडली, इस उम्र में टीचर्स और पैरेंट्स से छिपाने लगते हैं बातें, जानिए क्यों गुस्सा करना पड़ सकता है भारीShani Nakshatra transitexercise tips
Rajkummar Rao Pankaj Tripathi Stree 2 Stree 2 Box Office Collection Horror Comedy Film Stree 2 Stree Sequel Stree 2 Stree 2: Sarkate Ka Aatank 5 Major Points To Watch Stree 2 Aparshakti Khurana Abhishek Banerjee श्रद्धा कपूर राजकुमार राव पंकज त्रिपाठी स्त्री 2 स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 स्त्री का सीक्वल स्त्री 2 स्त्री 2: सरकटे का आतंक स्त्री 2 देखने के लिए 5 वजहें अपारशक्ति खुराना अभिषेक बनर्जी मनोरंजन की खबरें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Stree 2: आज की रात गाने में तमन्ना भाटिया ने दिखाए किलर मूव्स, देखें स्त्री 2 का पहला धमाकेदार गानाStree 2: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री 2 अगले महीने 15 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है.
Read more »
जो आज तक नहीं किया स्री के चक्कर में वो कर गए राजकुमार, वीडियो देख आंखों पर नहीं होगा यकीनराजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म स्त्री-2 का नया गाना आई नहीं काफी एनर्जेटिक और हटके वाइब लेकर आया है.
Read more »
श्रद्धा कपूर ने पवन सिंह संग लगाए ठुमके, क्रेजी हुए फैन्स, बोले- वो 'स्त्री' है...श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' में पवन सिंह का गाना 'आई नहीं' धमाल मचाने लगा है.
Read more »
Stree Box Office Prediction Day 1: पहले दिन की कमाई के मामले में फाइटर कल्कि पर भारी पड़ सकती है स्त्रीStree Box Office Prediction: अभी तक जो आंकड़े सामने आ रहे उससे लग रहा है कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ये फिल्म पहले दिन जोरदार कमाई करने वाली है.
Read more »
स्त्री 2: राजकुमार को मिली श्रद्धा से ज्यादा फीस, 5 मिनट में वरुण ने कमाए इतने करोड़!राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. पहले दिन मूवी ने बंपर कमाई है.
Read more »
Stree 2 Success Bash: सक्सेस पार्टी में 'भेड़िया' के साथ पहुंचीं 'स्त्री 2', पत्नी के साथ नजर आए राजकुमार रावश्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' को सिनेमाघर में दर्शकों की दमदार प्रतिक्रिया मिली है
Read more »
