क्यों झुलस रही है दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत में सबसे ज्यादा गर्मी? जान लीजिए ये कारण
देश की राजधानी दिल्ली में आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं. तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. मई को ऐतिहासिक तौर पर देश का सबसे गर्म महीना माना जाता है. लेकिन इस साल तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.
इस मौसम में अब तक का सबसे गर्म दिन 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लगातार तीसरे दिन पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया. दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियबाद, गुरुग्राम समेत NCR के सभी इलाकों में लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 28 मई से 31 मई तक हीटवेव का असर देखने को मिलेगा.दिल्ली चारों तरफ से लैंडलॉक्ड है. यानी इसके चारों तरफ किसी भी दिशा में सिर्फ जमीन ही जमीन है. भौगोलिक स्थित देखें तो यह पाकिस्तान की गर्मी, राजस्थान के रेगिस्तान और हिमालय के बीच की जमीन है. इन जगहों पर होने वाले मौसमी या जलवायु संबंधी बदलाव का असर दिल्ली तक आता है. वो भी सीधे तौर पर.दिल्ली के पश्चिम में मौजूद राजस्थानी रेगिस्तान में वायुमंडलीय बदलाव होने पर सीधा असर राष्ट्रीय राजधानी पर पड़ता है. मई में सूरज की गर्मी की वजह से रेगिस्तान गर्म हो जाता है. तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है. वायुमंडलीय स्थितियां सूखी रहती हैं. ह्यूमिडिटी खत्म हो जाती है, या बेहद कम रहती है. सूखा और उसके साथ हवा की दिशा दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में गर्मी बढ़ा देती है.फिलहाल जो गर्मी है, उसके पीछे एक वजह पश्चिम से आ रही गर्म हवा भी है. इससे रेगिस्तानी गर्मी बहकर उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों में आती है. इसकी वजह से दिल्ली और उसके आसपास का तापमान तेजी से बढ़ जाता है. पारा 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर ही रहता है.'गुम है किसी के प्यार में' फेम आयशा सिंह की कैसे हो गई ऐसी हालत?
Delhi Weather Prediction Delhi Weather Today Weather News Delhi Temperature IMD Weather Report Delhi Heatwave Delhi Max Temperature Indian Meteorological Department Rainfall Alert West Bengal Scorching Heat Heatwave Weather Forecast Heatwave Delhi Rise In Temperature High Heatwave Delhi Weather Heatwave दिल्ली हीटवेव मौसम विभाग गर्मी तापमान Heatwave Pakistan Heatwave Alert Heatwave Alert In India Heatwave Alert News Heatwave Alert Updates Heatwave Alert In Delhi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान में सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं भारत की ये 10 फिल्में, आर्टिकल 370 के आगे फेल हुई डंकी और एनिमलपाकिस्तान में सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं भारत की ये 10 फिल्में
Read more »
Monsoon 2024: भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने सुनाई राहतभरी खबर, इस तारीख को पहुंच रहा मानसूनMonsoon 2024: दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत के राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसे में लोगों के बेसब्री से मानसून का इंतजार है.
Read more »
Weather Update: हिल स्टेशन पर भी गर्मी, जाएं तो कहा जाएंWeather Update: गर्मी अपने रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। उत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में गर्मी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Hot Weather: भीषण गर्मी से दिल, दिमाग और किडनी फेल होने का खतरा, बढ़ते तापमान से खौफHot Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है...गर्मी का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है.
Read more »
तीन दिन बाद मिलेगी भीषण गर्मी से राहत? मौसम विभाग ने जताई यह संभावनाIMD Weather Forecast: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत और देश के मध्य भागों में तीन दिनों के बाद भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
Read more »
दिल्ली में मुंगेशपुर, नरेला और नजफगढ़ में क्यों पड़ती है सबसे ज्यादा गर्मी, जानें वजहइस वक्त दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में जमकर आग बरस रही है. मुंगेशपुर, नजफगढ़ और नरेला में तो तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. जबकि दिल्ली के बाकी इलाकों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा.
Read more »
