क्यों खाने की थाली में 2 हरी मिर्च शामिल करने की सलाह दे रही हैं न्यूट्रिशनिस्ट?

Green Chili Benefits News

क्यों खाने की थाली में 2 हरी मिर्च शामिल करने की सलाह दे रही हैं न्यूट्रिशनिस्ट?
Capsaicin Health EffectsBoost Metabolism Green ChiliVitamin C In Green Chilies
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 3 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 53%
  • Publisher: 53%

अक्सर हम अपने खाने का स्वाद और तीखापन बढ़ाने के लिए हरी मिर्च का इस्तेमाल करते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय खाने में तीखेपन का अपना एक अलग ही मजा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने के साथ खाई जाने वाली सिर्फ दो हरी मिर्च आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं? दरअसल, हरी मिर्च में 'कैप्साइसिन' नाम का एक खास रसायन पाया जाता है। यह हमारे शरीर में 'थर्मोजेनेसिस' यानी गर्मी पैदा करने की प्रक्रिया को हल्का-सा बढ़ा देता है। आसान भाषा में कहें तो, मिर्च खाने के बाद हमारा शरीर गर्माहट लाने के लिए थोड़ी एक्स्ट्रा कैलोरी खर्च करता है। आइए, न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन की इंस्टाग्राम रील के जरिए समझते हैं कि अपनी डाइट में इसे शामिल करने से शरीर में क्या-क्या पॉजिटिव चेंज आ सकते हैं। हरी मिर्च खाने के फायदे मेटाबॉलिज्म को करती है बूस्ट: मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन शरीर के TRPV1 रिसेप्टर्स को जगा देता है। ये रिसेप्टर्स हमारे शरीर के 'ब्राउन फैट' को सक्रिय करते हैं, जिससे शरीर गर्मी पैदा करने के लिए ज्यादा ऊर्जा का इस्तेमाल करता है और आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। View this post on Instagram A post shared by Leema Mahajan | Nutritionist & Weight loss specialist विटामिन-सी का खजाना: हरी मिर्च सिर्फ तीखी ही नहीं होती, बल्कि यह विटामिन सी का एक बेहतरीन स्रोत भी है। यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के साथ-साथ कोलेजन के प्रोडक्शन में मदद करती है, जो आपकी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार: कुछ शोध बताते हैं कि कैप्साइसिन इंसुलिन के काम करने के तरीके को सुधारने में मदद कर सकता है। खाना खाने के तुरंत बाद ब्लड शुगर अचानक से ऊपर न जाए, इसमें हरी मिर्च काफी मददगार साबित हो सकती है। बेहतर और मजबूत पाचन: मसालेदार और तीखा खाने से पेट में गैस्ट्रिक एंजाइम तेजी से बनने लगते हैं। इसके परिणामस्वरूप आपका खाया हुआ भोजन आसानी से और अच्छी तरह पचने लगता है। किन्हें नहीं खानी चाहिए हरी मिर्च? यूं तो हरी मिर्च बहुत फायदेमंद है, लेकिन अगर आपको नीचे दी गई कोई भी समस्या है, तो आपको इससे दूरी बनानी चाहिए या इसका सेवन बहुत कम कर देना चाहिए: एसिड रिफ्लक्स से जूझ रहे मरीज। पेट में अल्सर या सूजन की शिकायत वाले लोग। जिनका पाचन तंत्र बहुत नाजुक है या जिन्हें इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या है। गंभीर बवासीर के मरीज। अगर आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं, तो आप बिना किसी डर के अपने खाने के साथ 1 या 2 छोटी हरी मिर्च आराम से खा सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि इसे खाने के बाद आपको पेट में किसी तरह की जलन या असहजता महसूस न हो। यह भी पढ़ें- शुगर स्पाइक से बचना है? फल खाते समय साथ में लें थोड़ी-सी दालचीनी, एक्सपर्ट ने गिनाए फायदे यह भी पढ़ें- जब एक एक्सपर्ट ने ही तोड़ दिए डाइट के 3 सबसे बड़े नियम.

.. फिटनेस की राह हो गई और भी आसान

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Capsaicin Health Effects Boost Metabolism Green Chili Vitamin C In Green Chilies Blood Sugar Control Green Chili Green Chili For Digestion Who Should Not Eat Green Chili Green Chili Health Benefits Nutritionist Capsaicin Metabolism Boost Vitamin C Source Green Chili Blood Sugar Control Improve Digestion Green Chilies Who Should Avoid Green Chilies Capsaicin For Fat Burning

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 08:56:46