क्या है OPT, जिसके लिए विदेशी छात्रों पर 'भड़का' अमेरिकी सांसद? सरकार से कहा- इसे तुरंत किया जाए खत्म

US OPT Latest Update In Hindi News

क्या है OPT, जिसके लिए विदेशी छात्रों पर 'भड़का' अमेरिकी सांसद? सरकार से कहा- इसे तुरंत किया जाए खत्म
Us Opt Controversy NewsUs Opt Program EndsUs Opt For Indian Students
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 135 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 51%

US OPT Controversy: अमेरिका जैसे देशों में लाखों रुपये फीस देकर स्टूडेंट्स हायर एजुकेशन के लिए इसलिए जाते हैं, क्योंकि उन्हें वहां डिग्री लेने के बाद जॉब की इजाजत मिलती है।

US OPT Program: अमेरिका में अभी H-1B वीजा को लेकर चल रहा विवाद खत्म नहीं हुआ है। मगर इस बीच विदेशी स्टूडेंट्स को परेशान करने के लिए सरकार से एक अहम फैसला लेने की मांग की गई है। रिपब्लिक पार्टी के सांसद जिम बैंक ने 'ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग' को खत्म करने की मांग कर दी है। ब्रितबात न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सांसद ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार स्टीफन मिलर और डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की सेक्रेटरी किस्ट्री नियोम को चिट्ठी लिखी है।इस चिट्ठी में अमेरिकी सांसद जिम बैंक ने गुजारिश की है कि OPT प्रोग्राम को खत्म कर दिया जाए। उनका कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप को OPT प्रोग्राम खत्म कर देना चाहिए, क्योंकि ये उन कंपनियों को टैक्स में फायदा पहुंचा जा रहा है, जो अमेरिकी ग्रेजुएट्स की जगह कॉलेज से पास होने वाले विदेशी स्टूडेंट्स को नौकरी पर रख रही हैं। खासतौर पर साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स फील्ड में। अमेरिका में OPT और STEM-OPT पर जॉब करने वाले भारतीय छात्रों की संख्या हजारों में है।क्या है OPT प्रोग्राम?दरअसल, अमेरिका में हायर एजुकेशन हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को जॉब करने की इजाजत दी जाती है, ताकि वे वर्क एक्सपीरियंस हासिल कर पाएं। OPT प्रोग्राम के तहत विदेशी स्टूडेंट्स मास्टर्स करने के बाद 12 महीने तक उस फील्ड में जॉब कर सकते हैं, जिससे जुड़े कोर्स की उन्होंने पढ़ाई की है। अगर किसी ने STEM फील्ड में डिग्री ली है, तो उन्हें STEM OPT के तहत 24 महीने तक जॉब की इजाजत मिलती है। बहुत से स्टूडेंट्स वर्क एक्सपीरियंस हासिल कर कंपनी में ही H-1B वीजा भी पा लेते हैं। OPT प्रोग्राम पर क्या बोले सांसद?अमेरिकी सांसद जिम बैंक ने अपनी चिट्ठी में कहा, 'OPT के जरिए विदेशी स्टूडेंट्स ग्रेजुएशन के बाद एक साल तक जॉब कर रहे हैं। STEM ग्रेजुएट्स को अमेरिका में तीन साल जॉब की इजाजत मिल जाती है। ये प्रोग्राम कांग्रेस की तरफ से मंजूर नहीं किया गया है। इसे पूरी तरह से डीप स्टेट अधिकारियों द्वारा तैयार किया गया और वही इसे मैनेज करते हैं। OPT की राजनीतिक वैधता की कमी के बावजूद, इसने अमेरिका के विदेशी वर्कर प्रोग्राम को नाटकीय रूप से नया रूप दे दिया है।'जिम बैंक का कहना है कि OPT पर काम करने वाले लोग ही आगे चलकर H-1B वीजा हासिल कर रहे हैं। उन्होंने अपनी चिट्ठी में कहा, 'करीब 5 लाख विदेशी वर्कर्स OPT स्टेटस पर हैं और उनमें से ज्यादातर STEM फील्ड में जॉब कर रहे हैं। अमेरिका में एक-तिहाई विदेशी छात्रों के पास वर्क ऑथराइजेशन है, जो उन्हें OPT के जरिए मिला है। जितने H-1B होल्डर हैं, लगभग उतने ही OPT होल्डर भी हैं। फिर भी OPT में H-1B प्रोग्राम की न्यूनतम सुरक्षा भी नहीं है।'अमेरिकी सांसद ने OPT प्रोग्राम के नुकसान भी बताएं हैं। उन्होंने अपनी चिट्ठी में कहा, 'OPT परमिट पर कोई लिमिट नहीं है। इसमें न्यूनतम सैलरी जैसा कुछ नहीं है और अमेरिकी कंपनियों को विदेशी वर्कर्स को नौकरी पर रखने की पूरी इजाजत है। कंपनियों को OPT होल्डर को जॉब देने पर 15% डिस्काउंट भी मिलता है, क्योंकि कंपनी और OPT वर्कर को सोशल सिक्योरिटी और मेडिकेयर टैक्स दोनों से छूट मिली हुई है।'.

US OPT Program: अमेरिका में अभी H-1B वीजा को लेकर चल रहा विवाद खत्म नहीं हुआ है। मगर इस बीच विदेशी स्टूडेंट्स को परेशान करने के लिए सरकार से एक अहम फैसला लेने की मांग की गई है। रिपब्लिक पार्टी के सांसद जिम बैंक ने 'ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग' को खत्म करने की मांग कर दी है। ब्रितबात न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सांसद ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार स्टीफन मिलर और डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की सेक्रेटरी किस्ट्री नियोम को चिट्ठी लिखी है।इस चिट्ठी में अमेरिकी सांसद जिम बैंक ने गुजारिश की है कि OPT प्रोग्राम को खत्म कर दिया जाए। उनका कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप को OPT प्रोग्राम खत्म कर देना चाहिए, क्योंकि ये उन कंपनियों को टैक्स में फायदा पहुंचा जा रहा है, जो अमेरिकी ग्रेजुएट्स की जगह कॉलेज से पास होने वाले विदेशी स्टूडेंट्स को नौकरी पर रख रही हैं। खासतौर पर साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स फील्ड में। अमेरिका में OPT और STEM-OPT पर जॉब करने वाले भारतीय छात्रों की संख्या हजारों में है।क्या है OPT प्रोग्राम?दरअसल, अमेरिका में हायर एजुकेशन हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को जॉब करने की इजाजत दी जाती है, ताकि वे वर्क एक्सपीरियंस हासिल कर पाएं। OPT प्रोग्राम के तहत विदेशी स्टूडेंट्स मास्टर्स करने के बाद 12 महीने तक उस फील्ड में जॉब कर सकते हैं, जिससे जुड़े कोर्स की उन्होंने पढ़ाई की है। अगर किसी ने STEM फील्ड में डिग्री ली है, तो उन्हें STEM OPT के तहत 24 महीने तक जॉब की इजाजत मिलती है। बहुत से स्टूडेंट्स वर्क एक्सपीरियंस हासिल कर कंपनी में ही H-1B वीजा भी पा लेते हैं। OPT प्रोग्राम पर क्या बोले सांसद?अमेरिकी सांसद जिम बैंक ने अपनी चिट्ठी में कहा, 'OPT के जरिए विदेशी स्टूडेंट्स ग्रेजुएशन के बाद एक साल तक जॉब कर रहे हैं। STEM ग्रेजुएट्स को अमेरिका में तीन साल जॉब की इजाजत मिल जाती है। ये प्रोग्राम कांग्रेस की तरफ से मंजूर नहीं किया गया है। इसे पूरी तरह से डीप स्टेट अधिकारियों द्वारा तैयार किया गया और वही इसे मैनेज करते हैं। OPT की राजनीतिक वैधता की कमी के बावजूद, इसने अमेरिका के विदेशी वर्कर प्रोग्राम को नाटकीय रूप से नया रूप दे दिया है।'जिम बैंक का कहना है कि OPT पर काम करने वाले लोग ही आगे चलकर H-1B वीजा हासिल कर रहे हैं। उन्होंने अपनी चिट्ठी में कहा, 'करीब 5 लाख विदेशी वर्कर्स OPT स्टेटस पर हैं और उनमें से ज्यादातर STEM फील्ड में जॉब कर रहे हैं। अमेरिका में एक-तिहाई विदेशी छात्रों के पास वर्क ऑथराइजेशन है, जो उन्हें OPT के जरिए मिला है। जितने H-1B होल्डर हैं, लगभग उतने ही OPT होल्डर भी हैं। फिर भी OPT में H-1B प्रोग्राम की न्यूनतम सुरक्षा भी नहीं है।'अमेरिकी सांसद ने OPT प्रोग्राम के नुकसान भी बताएं हैं। उन्होंने अपनी चिट्ठी में कहा, 'OPT परमिट पर कोई लिमिट नहीं है। इसमें न्यूनतम सैलरी जैसा कुछ नहीं है और अमेरिकी कंपनियों को विदेशी वर्कर्स को नौकरी पर रखने की पूरी इजाजत है। कंपनियों को OPT होल्डर को जॉब देने पर 15% डिस्काउंट भी मिलता है, क्योंकि कंपनी और OPT वर्कर को सोशल सिक्योरिटी और मेडिकेयर टैक्स दोनों से छूट मिली हुई है।'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Us Opt Controversy News Us Opt Program Ends Us Opt For Indian Students Why Us Opt Should End Us Opt Program Jim Banks How To Get Us Opt अमेरिका ओपीटी विवाद यूएस ओपीटी विवाद की वजह यूएस ओपीटी भारतीय छात्र

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

OPT फेयर टैक्स एक्ट का प्रभाव: अमेरिकी छात्रों पर टैक्स का बोझOPT फेयर टैक्स एक्ट का प्रभाव: अमेरिकी छात्रों पर टैक्स का बोझअमेरिका में 'ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग' (OPT) पर काम करने वाले विदेशी छात्रों पर अब टैक्स लगाने की तैयारी हो रही है। यदि यह लागू होता है, तो छात्रों की कमाई घटेगी क्योंकि उन्हें टैक्स देना होगा। 'OPT फेयर टैक्स एक्ट' के तहत, OPT पर काम करने वाले छात्रों और कंपनियों को FICA टैक्स (सोशल सिक्योरिटी और मेडिकेयर) देना होगा, जिससे उनकी वित्तीय स्थिति प्रभावित होगी।
Read more »

OPT हटाया तो अमेरिका पछताया, स्टूडेंट्स कह देंगे बाय-बाय! सर्वे में सामने आई ये बातOPT हटाया तो अमेरिका पछताया, स्टूडेंट्स कह देंगे बाय-बाय! सर्वे में सामने आई ये बातUS OPT Survey: अमेरिका में OPT के जरिए स्टूडेंट्स को देश में जॉब करने की इजाजत मिलती है। इसे अमेरिका में डिग्री मिलने के बाद करियर बनाने के लिए अहम माना जाता है।
Read more »

इंजीनियर्स के लिए मारा-मारा फिरेगा अमेरिका? भारत-चीन के छात्रों ने बजा दी खतरे की घंटीइंजीनियर्स के लिए मारा-मारा फिरेगा अमेरिका? भारत-चीन के छात्रों ने बजा दी खतरे की घंटीUS OPT Data: अमेरिका में पढ़ने जाने वाले स्टूडेंट्स को यहां जॉब का ऑप्शन भी दिया जाता है। इसके लिए उन्हें 'ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग' (OPT) प्रोग्राम का हिस्सा बनने का मौका मिलता है।
Read more »

गलती अमेरिकी कंपनी की, नौकरी गई भारतीय छात्र की... लड़के ने बताया- कैसे जॉब ऑफर के बावजूद चकनाचूर हो गया सपनागलती अमेरिकी कंपनी की, नौकरी गई भारतीय छात्र की... लड़के ने बताया- कैसे जॉब ऑफर के बावजूद चकनाचूर हो गया सपनाUS STEM OPT News: अमेरिका में डिग्री पूरी करने के बाद स्टूडेंट्स को जॉब का ऑप्शन भी दिया जाता है। इसके लिए उन्हें 'ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग' (OPT) करने दिया जाता है।
Read more »

US Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अब इस देश पर लगाया 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ, एक विज्ञापन बना वजहUS Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अब इस देश पर लगाया 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ, एक विज्ञापन बना वजहDonald Trump imposed extra 10 Percent tariff on Canada due to advertisement controversy US Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अब इस देश पर लगाया 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ, एक विज्ञापन बना वजह
Read more »

अमेरिका में OPT के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा! जॉब दिलाने का ऑफर देकर छात्रों के साथ हो रही लाखों की ठगीअमेरिका में OPT के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा! जॉब दिलाने का ऑफर देकर छात्रों के साथ हो रही लाखों की ठगीOPT Scam in USA: अमेरिका में विदेशी छात्रों को कई तरह के स्कैम का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से कई बार उनका भविष्य भी खतरे में आ जाता है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:13:40