क्या आपने राजस्थान की स्पेशल लहसुनी बथुआ दाल चखी है? नहीं तो घर पर ट्राई करें, स्वाद लाजवाब आएगा!

How To Make Garlic Bathua Dal News

क्या आपने राजस्थान की स्पेशल लहसुनी बथुआ दाल चखी है? नहीं तो घर पर ट्राई करें, स्वाद लाजवाब आएगा!
Garlic Bathua Dal RecipeRajasthan Traditional RecipeHow To Make Indian Tasty Dal
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 95 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 93%
  • Publisher: 51%

Bathua Dal Recipe: राजस्थान की पारंपरिक सर्दियों की रसोई में लहसुनी बथुआ दाल खास महत्व रखती है. यह व्यंजन मूंग दाल और ताजे बथुए के संगम से बनता है और लहसुन के तड़के से इसकी खुशबू और स्वाद बढ़ जाता है. घी और मसालों का सही उपयोग इसे स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक बनाता है. मिट्टी के बर्तन में धीमी आंच पर पकाने से इसका स्वाद और भी गाढ़ा हो जाता है.

राजस्थान की पारंपरिक रसोई अपने देसी स्वाद और सादगी के लिए प्रसिद्ध है. यहां के व्यंजन मौसम के अनुसार बदलते हैं और हर डिश में स्थानीय स्वाद झलकता है. सर्दियों के मौसम में बनने वाली लहसुनी बथुआ दाल इसी परंपरा का हिस्सा है.

यह व्यंजन न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि शरीर को गर्म रखने और ऊर्जा देने में भी बेहद कारगर माना जाता है. राजस्थान के गांवों में सर्दी के दिनों में जब बथुआ खेतों में लहलहाने लगता है, तो महिलाएं इसे दाल के साथ मिलाकर पकाती हैं. मूंग दाल और बथुए का यह मेल राजस्थानी स्वाद का एक अनोखा संगम है, जिसमें पौष्टिकता और स्वाद दोनों का मेल है. ताजे बथुए की हल्की खटास और लहसुन की सुगंध इसे खास बनाती है. यह दाल गांवों की रसोई में दिनभर गर्म तवे की रोटी के साथ परोसी जाती है. गृहिणी शारदा देवी ने बताया कि लहसुनी बथुआ दाल बनाते समय लहसुन का तड़का इस डिश की आत्मा होती है. इसके अलावा लहसुन को औषधीय गुणों से भरपूर होता है. ऐसे में जब घी में सुनहरी लहसुन की महक उठती है, तो पूरी रसोई में देसी खुशबू फैल जाती है. यह तड़का न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को ठंड से बचाने और पाचन को मजबूत करने में भी मदद करता है. गृहिणी शारदा देवी ने बताया कि राजस्थानी व्यंजनों में मसालों का उपयोग सधे हुए तरीके से किया जाता है. बथुआ दाल में धनिया पाउडर और सूखी लाल मिर्च डालने से इसका देसी स्वाद उभरकर आता है. यह मसाले न केवल स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी होते हैं. गांवों में दाल पकने के बाद उसे मिट्टी के बर्तन में धीमी आंच पर कुछ देर दम पर रखा जाता है, जिससे उसका स्वाद और भी गाढ़ा हो जाता है. लहसुनी बथुआ दाल बनाने के लिए, धुली मूंग दाल 1 कटोरी, पानी 3 कटोरी, नमक- 1/2 छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच. तड़के के लिए- घी- 1 छोटा चम्मच, कटा हुआ बथुआ-1 कटोरी, लहसुन कलियां 6 से 8 बारीक कटी हुई, धनिया पाउडर- 2 छोटे चम्मच, सूखी साबुत लाल मिर्च-1, लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच की आवश्यकता होती है. गृहिणी शारदा देवी ने बताया कि इसे बनाने के लिए, दाल को अच्छी तरह धोकर पानी, हल्दी पाउडर और नमक के साथ कुकर में 2 सीटी आने तक पकाएं. इसके बाद कड़ाही में घी गर्म करके लहसुन को हल्का भूरा भूनें. फिर बथुआ डालकर पकाएं. जब बथुए का पानी सूख जाए तब धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें. इसके बाद फिर उबली हुई दाल डालकर एक उबाल आने तक पकाएं. इस तरह लहसुनी बथुआ दाल हो जाएगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Garlic Bathua Dal Recipe Rajasthan Traditional Recipe How To Make Indian Tasty Dal Winter Special Dal Recipe At Home Rajasthani Traditional Dish Spicy Bathua Dal Recipe लहसुनी बथुआ दाल कैसे बनाएं लहसुनी बथुआ दाल रेसिपी राजस्थान पारंपरिक रेसिपी देसी स्वाद वाली दाल कैसे बनाएं सर्दियों का खास व्यंजन घर पर दाल बनाने की रेसिपी राजस्थानी पारंपरिक डिश मसालेदार बथुआ दाल बनाने की विधि

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

29 कांग्रेसी विधायकों को मंत्री बनाकर राबड़ी को CM बनवाया: सजा हुई तो छोटे बेटे को डिप्टी CM बनवाया; बोले-ब...29 कांग्रेसी विधायकों को मंत्री बनाकर राबड़ी को CM बनवाया: सजा हुई तो छोटे बेटे को डिप्टी CM बनवाया; बोले-ब...Rashtriya Janata Dal Founder And President Lalu Prasad Yadav Family Interesting Facts.
Read more »

धनतेरस पर क्या चढ़ाएं भगवान को भोग, जानिए सबसे शुभ प्रसाद और आसान रेसिपीधनतेरस पर क्या चढ़ाएं भगवान को भोग, जानिए सबसे शुभ प्रसाद और आसान रेसिपीDhanteras 2025 Bhog Recipe: धनतेरस पर क्या चढ़ाएं भगवान को भोग, जानिए सबसे शुभ प्रसाद और आसान रेसिपी
Read more »

जब मन करे कुछ चटपटा और मजेदार, तो इस आसान तरीके से बनाएं मट्ठे के आलूजब मन करे कुछ चटपटा और मजेदार, तो इस आसान तरीके से बनाएं मट्ठे के आलूMathe Ke Aloo Recipe: जब मन करे कुछ चटपटा और मजेदार, तो इस आसान तरीके से बनाएं मट्ठे के आलू, जानें रेसिपी
Read more »

सर्दियों में बनाएं बथुआ का टेस्टी पराठा, स्वाद और सेहत दोनों में है नंबर वनसर्दियों में बनाएं बथुआ का टेस्टी पराठा, स्वाद और सेहत दोनों में है नंबर वनBathua Paratha Recipe: सर्दियों में बनाएं बथुआ का टेस्टी और हेल्दी पराठा, स्वाद और सेहत दोनों में है नंबर वन
Read more »

पनीर फ्राइड राइस Indo-Chinese स्टाइल घर पर बनाए रेस्टोरेंट जैसा, जानें रेसिपीपनीर फ्राइड राइस Indo-Chinese स्टाइल घर पर बनाए रेस्टोरेंट जैसा, जानें रेसिपीPaneer Fried Rice Recipe: पनीर फ्राइड राइस Indo-Chinese स्टाइल घर पर बनाए रेस्टोरेंट जैसा, जानें रेसिपी
Read more »

बच्चे भी उंगलियां चाटें...दाल-पालक में डालो बस ये एक चीज़, स्वाद हो जाएगा डबलबच्चे भी उंगलियां चाटें...दाल-पालक में डालो बस ये एक चीज़, स्वाद हो जाएगा डबलDal Palak Recipe: बच्चे भी उंगलियां चाटें...दाल-पालक में डालो बस ये एक चीज़, स्वाद हो जाएगा डबल
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:50:24