Dharmendra Pradhan: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लंबे समय से बिहार की राजनीति से जुड़े हैं. इसकी जीत का श्रेय उन्हें भी दिया जाता है. अब बिहार में NDA की जीत के बाद राजनीति में उनका कद बढ़ने की बात हो रही है
Bihar Chunav 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में NDA गठबंधन की शानदार जीत हुई है. इस जीत का आधा श्रेय केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी दिया जाता है. लंबे समय से बिहार की राजनीति से जुड़े धर्मेंद्र को उनके पॉलिटिकल मैनेजमेंट स्किल के लिए जाना जाता है.
अब बिहार में NDA की जीत के बाद राजनीति में उनका कद बढ़ने की बात हो रही है. धर्मेंद्र प्रधान और नीतीश कुमार के बीच संबंध बता दें कि साल 2015 में भाजपा से अलग होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक सरकारी इवेंट में धर्मेंद्र प्रधान को प्यार से सह-बिहारी कहा था. धर्मेंद्र प्रधान मूल रूप से ओडिशा के हैं, हालांकि उनके और नीतीश कुमार के बीच अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दिनों से ही निकटता है. दोनों के परिवारों के आपस में भी अच्छे संबंध हैं. साल 2010 के विधानसभा चुनाव के समय से ही धर्मेंद्र प्रधान का बिहार से जुड़ाव रहा है. इस दौरान उन्होंने राज्य में 2 महीने बिताए थे. अबतक वह बिहार के विधानसभा और लोकसभा को मिलाकर 5 बड़े चुनावों की रणनीति अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं. ये भी पढ़ें- गंगा बिहार से बंगाल जाती है... टीएमसी ने BJP को वायरल मीम से दिया जवाब, कहा- सपने देखना अच्छी बात है चुनाव में धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी साल 2014 में नीतीश कुमार के NDA से अलग होने पर धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें इस फैसले पर दोबारा विचार करने की सलाह दी थी. वहीं साल 2022 में राजनीतिक अस्थिरता की अटकलें होने पर भी उन्होंने नीतीश से मुलाकात की थी. नीतीश के साथ धर्मेंद्र प्रधान का मजबूत तालमेल और अमित शाह-पीएम मोदी के के साथ उनके भरोसेमंद संबंध ने उन्हें वापस बिहार चुनाव की जिम्मेदारी सौंपने में मुख्य भूमिका निभाई और इस बार फिर बिहार में भाजपा-NDA को जीत दिलाकर उन्होंने अपना कद और मजबूत कर लिया है. ये भी पढ़ें- जंग में कोई रनरअप नहीं होता..., युद्ध में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर क्या बोले CDS अनिल चौहान? दिल्ली ब्लास्ट के बाद डिफेंस पर की चर्चा धर्मेंद्र प्रधान का बढ़ेगा कद? धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में हरियाणा में कठिन चुनौती के बावजूद भाजपा को जीत दिलाई थी, जिसके बाद पार्टी ने उनकी रणनीतिक क्षमता पर और भरोसा किया है. वह ओडिशा, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े रणनीतिकारों में शामिल हो चुके हैं. खासतौर पर बिहार की जीत उनकी रणनीति और सितारे जोड़ती है. ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले चुनावों में उनकी भूमिका और बढ़ने वाली है. बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान का नाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रेस में शामिल है.
BJP BJP President Bihar Election JDU Nitish Kumar Bihar Chunav 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Dharmendra Death: मशहूर फिल्म एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, हिंदी सिनेमा के एक युग का अंतDharmendra Death: मशहूर फिल्म एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत
Read more »
Dharmendra Died: బాలీవుడ్ దిగ్గజ నటుడు షోలే హీరో ధర్మేంద్ర కన్నుమూత.. శోక సంద్రంలో బాలీవుడ్..Dharmendra Died: బాలీవుడ్ తొలి తరం యాక్షన్ కథానాయకుడు ధర్మేంద్ర ఇక లేరు. గత కొన్ని రోజులుగా అనారోగ్యంతో బాధపడుతున్న ఆయన కాసేపటి క్రితమే తుది శ్వాస విడిచారు.
Read more »
மகா சகாப்தம் முடிவு: நடிகர் தர்மேந்திரா காலமானார் - ஹிந்தி திரையுலகம் சோகம்Dharmendra Dies At 89 : இந்தி திரையுலகின் பழம்பெரும் நடிகர் தர்மேந்திரா சிகிச்சை பலனின்றி அவர் இன்று காலை உயிரிழந்தார். இவரது மறைவு திரையுலகை அதிர்ச்சிக்குள்ளாக்கி உள்ளது.
Read more »
Dharmendra Health Updates: നടൻ ധർമ്മേന്ദ്ര സുഖംപ്രാപിച്ചുവരുന്നു; അഭ്യൂഹങ്ങൾ തള്ളി മകൾ ഇഷ ഡിയോൾBollywood Actor Dharmendra: മുംബൈയിലെ ബ്രീച്ച് കാൻഡി ആശുപത്രിയിൽ വച്ചായിരുന്നു അന്ത്യം.
Read more »
4 ಮಕ್ಕಳ ತಂದೆಯಾದ್ಮೇಲೆ ಸಹನಟಿ ಮೇಲೆ ಲವ್! ಸಮಾಜವೇ ದೂಷಿಸಿದ್ರೂ ಮೊದಲ ಪತ್ನಿಯ ಅನುಮತಿ ಪಡೆದೇ ಎರಡನೇ ಮದುವೆಯಾದ ನಟ..Hema Malini Dharmendra net worth: ನಟಿ ಹೇಮಾ ಮಾಲಿನಿ ಹಾಗೂ ನಟ ಧರ್ಮೇಂದ್ರ ಪೈಕಿ ಹೆಚ್ಚು ಶ್ರೀಮಂತರು ಯಾರು ಗೊತ್ತಾ?
Read more »
Dharmendra Property: গুজব সত্যি করে কি ধর্মেন্দ্র... ৩৩৫ কোটির সাম্রাজ্য বলিউডের হি-ম্যান এর! সম্পত্তির তালিকায়...Dharmendra Death Rumour: Inside Bollywood He-Man Dharmendra Property 335 Crore Net Worth
Read more »
