क्या अब कोरिया में भी छिड़ सकता है युद्ध, क्यों इसके साथ महाशक्तियों के भी आपस में टकराने का खतरा?

North Korea And South Korea Tensions News

क्या अब कोरिया में भी छिड़ सकता है युद्ध, क्यों इसके साथ महाशक्तियों के भी आपस में टकराने का खतरा?
Kim Jong UnNorth Korea Nuclear WeaponsSouth Korea America Relations
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 187 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 95%
  • Publisher: 63%

उत्तर कोरियाई सेना ने हाल में दक्षिण कोरिया से सटी सड़क और रेलवे स्टेशन पर विस्फोट कर दिया. ये एक्शन कथित तौर पर उसने दक्षिण कोरिया के अपने इलाके में जासूसी करने पर लिया. दोनों देशों के बीच लंबे समय से दबी तनाव की चिंगारी इसके बाद से सुलग रही है. अंदेशा ये भी है कि कहीं ये देश भी युद्ध में न उलझ जाएं.

कुछ समय पहले एक मिलियन से ज्यादा उत्तर कोरियाई जवानों ने मिलिट्री जॉइन कर ली है, और बहुतों ने सेना में शामिल होने के लिए आवेदन किया. उत्तर कोरिया में फिलहाल हो रही सुगबुगाहट इसलिए डराने वाली है क्योंकि इसी साल जनवरी में वहां के लीडर किम जोंग उन ने पड़ोसी देश साउथ कोरिया को अपना सबसे बड़ा दुश्मन बताया.

अब दोनों के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है. दोनों ही आपस में जासूसी का आरोप लगा रहे हैं. तो क्या दुनिया के एक और हिस्से में जंग होने वाली है? इसी महीने की शुरुआत में उत्तर कोरिया ने आरोप लगाया कि पड़ोसी देश उनकी राजधानी तक ड्रोन भेज रहे हैं. ये केवल जासूसी नहीं कर रहे, बल्कि उनसे पर्चे गिर रहे हैं, जिनमें उनके ही देश के लोगों को भड़काने वाली बातें लिखी हैं. आरोप लगाते हुए किम जोंग की बहन किम यो जोंग ने चेताया कि अगर ड्रोन दोबारा भेजे गए तो अंजाम ठीक नहीं होगा.दक्षिण कोरिया इन आरोपों से पूरी तरह इनकार भी नहीं कर रहा. उनके जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि वे नॉर्थ कोरिया के आरोपों की न तो पुष्टि कर सकते हैं, न उसे खारिज कर सकते हैं. इस बीच दोनों देशों को जोड़ने वाली सड़क पर विस्फोट भी हुए. इनका आरोप दक्षिण कोरिया ने पड़ोसी पर लगा दिया. तो इस तरह से दोनों के बीच मौखिक लड़ाई शुरू हो चुकी. अब सेना में लोगों का बढ़ना जंग के डर को और बढ़ा रहा है. Advertisementतकनीकी रूप से दोनों ही देश अब भी जंग की स्थिति में है. साल 1953 में कोरियाई युद्ध तो रुक गया लेकिन दोनों ने ही पीस ट्रीटी पर साइन नहीं किए थे. यानी लड़ाई केवल जमीन पर रुकी हुई दिख रही है. कई और कारण हैं, जो दोनों के बीच तनाव बढ़ा रहे हैं. नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की रूस और चीन से नजदीकी बढ़ी है. वहीं दक्षिण कोरिया अमेरिका और यूरोप के करीब है.दो कट्टर दुश्मनों के पाले में ये देश आपसी तनाव खत्म नहीं कर पा रहे. आग में घी डालने का काम किया अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव ने. ये एक बड़ा मौका है, जिसमें कथित तौर पर रूस भी एक्टिव हो जाता है. हर कोई अपने पक्ष की सरकार चाहता है. अमेरिका ने पहले भी चुनाव में रूस पर दखलंदाजी का आरोप लगाया था. कहा तो यहां तक तक गया था कि नॉर्थ कोरियाई लोग बैठकर इंटरनेट पर गलत सूचनाएं डालकर वोटरों को प्रभावित कर रहे हैं. हालांकि इस आरोप का कोई प्रमाण नहीं मिल सका. अब तनाव इस हद तक बढ़ चुका कि दोनों ही एक दूसरे पर हमलावर हैं. दोनों के बीच मसला क्या हैकोरिया असल में एक ही देश था. जोसेन राजवंश के तहत चलने वाले इस देश का बंटवारा दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद हुआ. ये वो समय था, जब कोरिया पर जापान का राज था. युद्ध में हार के बाद ये कब्जा तो हट गया लेकिन अमेरिका समेत तमाम देशों ने इसे अस्थाई तौर पर दो हिस्सों में बांट दिया. तब सोवियत संघ इसके उत्तरी हिस्से को देख रहा था, जबकि दक्षिण को अमेरिका देखभाल रहा था. ये बंटवारा केवल एक अस्थाई बंदोबस्त था. हालांकि रूस और अमेरिका के बीच कोल्ड वॉर चल पड़ा, जिससे कोरिया के दोनों हिस्सों में भी दूरियां आने लगीं.Advertisementदोनों की विचारधारा का भी फर्क पड़ा. नॉर्थ साम्यवाद की बात करने लगा, जबकि साउथ पूंजीवाद की. कौन, किसपर शासन कर रहा है, इसका असर विकास पर भी हुआ. उत्तर कोरिया पीछे रह गया, जबकि दक्षिण कोरिया आगे बढ़ चुका. इसी बीच पचास की शुरुआत में उत्तरी हिस्से ने दक्षिण पर हमला कर दिया. कोरियाई युद्ध लगभग तीन सालों तक चला. बीच-बचाव के बाद दोनों के बीच सीजफायर तो हुआ लेकिन शांति समझौते पर किसी ने भी दस्तखत नहीं किए. यही वजह है कि तकनीकी तौर पर दोनों के बीच अब भी जंग मानी जा सकती है. क्या दोनों एक हो सकते हैंदोनों जगहों का कल्चर एक ही रहा लेकिन दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद से अब तक अलग-अलग रहने की वजह से उनके बीच काफी गहरी खाई आ चुकी. दोनों के दोस्त-दुश्मन भी एकदम अलग पहचाने जा सकते हैं. इससे लगता नहीं कि दोनों एक हो सकेंगे. हालांकि बीच में दक्षिण कोरिया ने एक कूटनीतिक कदम उठाया था. उसने सनशाइन पॉलिसी शुरू की, जो दोनों को जोड़ने की पहल थी.इसके तहत कोरियाई जंग में अलग हुए परिवारों को आपस में मिलने की इजाजत मिलने लगी. वे आना-जाना करने लगे. लेकिन ये सब लगभग 10 साल तक ही चल सका. इसके बाद उत्तर कोरिया ने आक्रामक होते हुए मेलजोल बंद करा दिया. यहां तक कि सीमा पर कड़ी सुरक्षा लगा दी ताकि उसके लोग दूसरे देश तक न जा सकें. फिलहाल जैसे हालात हैं, उन्हें देखते हुए लगता नहीं कि दोनों दोबारा जुड़ सकते हैं. इसकी बड़ी वजह अमेरिका और रूस की दूरियां भी हैं. फिलहाल दोनों महाशक्तियां कई फ्रंट्स पर प्रॉक्सी युद्ध कर रही हैं, फिर चाहे वो यूक्रेन रूस हो, या ईरान-इजरायल. इसी में अगर कोरिया में भी जंग भड़के तो डर है कि अपने को ताकतवर दिखाने के लिए दोनों खुलकर खेलने लगेंगे. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Kim Jong Un North Korea Nuclear Weapons South Korea America Relations उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया रिश्ता किम जोंग उन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Ganda Water Level: कानपुर में चेतावनी बिंदु के पार गंगा, खतरे के निशान से केवल 91 cm दूर; गांवों में बढ़ाई गई सतर्कताGanda Water Level: कानपुर में चेतावनी बिंदु के पार गंगा, खतरे के निशान से केवल 91 cm दूर; गांवों में बढ़ाई गई सतर्कताउत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ अब कानपुर जिले में भी गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर गया है। यह 113.
Read more »

Lung Disease: क्यों होता है फेफड़ों में संक्रमण, बच्चे भी हो सकते हैं शिकार? श्वसन रोग विशेषज्ञ से जानिए सबकुछLung Disease: क्यों होता है फेफड़ों में संक्रमण, बच्चे भी हो सकते हैं शिकार? श्वसन रोग विशेषज्ञ से जानिए सबकुछकई प्रकार के वायरस, बैक्टीरिया और फंगस के कारण फेफड़ों में संक्रमण का खतरा भी अधिक देखा जा रहा है, गंभीर स्थितियों में इसके जानलेवा दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं।
Read more »

पूर्वांचल की बहू हैं आतिशी... इस जिले में है ससुराल, IIT और IIM से पढ़े हैं पति, जानिए शादी की कहानीपूर्वांचल की बहू हैं आतिशी... इस जिले में है ससुराल, IIT और IIM से पढ़े हैं पति, जानिए शादी की कहानीउत्तर प्रदेश से आतिशी का खास रिश्ता है। मिर्जापुर का अनंतपुर गांव आतिशी का ससुराल है। इसके साथ ही एक लंबे समय तक आतिशी बनारस में भी रही हैं।
Read more »

गेहूं की इस किस्म से किसान हो सकते हैं मालामाल, ढाई एकड़ में मिलेगा 75 क्विंटल का उत्पादनगेहूं की इस किस्म से किसान हो सकते हैं मालामाल, ढाई एकड़ में मिलेगा 75 क्विंटल का उत्पादनगेहूं की HD-3385 किस्म को उत्तर प्रदेश के किसी भी हिस्से में उगाया जा सकता है, और यह किस्म रोग प्रतिरोधी होने के साथ-साथ उच्च उत्पादन क्षमता वाली है.
Read more »

गोभी की खेती करने वाले किसान न लें टेंशन, फसल में नहीं लगेगा कीड़ा, अपनाएं ये तरीकागोभी की खेती करने वाले किसान न लें टेंशन, फसल में नहीं लगेगा कीड़ा, अपनाएं ये तरीकासब्जियों में रोग और कीट लगने का खतरा अधिक होता है, जिससे किसानों को फसल के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है.
Read more »

दक्षिण कोरिया के खिलाफ उत्तर कोरिया कर सकता है अपने संविधान में अहम संशोधनदक्षिण कोरिया के खिलाफ उत्तर कोरिया कर सकता है अपने संविधान में अहम संशोधनदक्षिण कोरिया के खिलाफ उत्तर कोरिया कर सकता है अपने संविधान में अहम संशोधन
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:43:19