कौन हैं मंत्री मिथिलेश ठाकुर? चुनाव के पहले ED की कार्रवाई से बढ़ेगी मुश्किलें, जानिए चाईबासा से गढ़वा तक का सफर

Who Is Minister Mithilesh Thakur News

कौन हैं मंत्री मिथिलेश ठाकुर? चुनाव के पहले ED की कार्रवाई से बढ़ेगी मुश्किलें, जानिए चाईबासा से गढ़वा तक का सफर
Property Of Minister Mithilesh ThakurGarhwa Mla Mithilesh Thakurकौन हैं मंत्री मिथिलेश ठाकुर
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 25 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 51%

झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा से बीजेपी प्रत्याशी को हराकर पहली बार विधायक बने। उन्होंने फुटबॉल में भी अपना नाम कमाया। उनकी कुल संपत्ति 7.

गढ़वाः झारखंड के पेयजल स्वच्छता मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर एक बार फिर से चर्चा में हैं। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में गढ़वा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी को हरा कर पहली बार चुनाव में विजयी रहे मिथिलेश ठाकुर सीएम हेमंत सोरेन कैबिनेट के सदस्य रहे। बाद में करीब छह महीने तक चंपाई सोरेन सरकार में भी मिथिलेश ठाकुर मंत्री रहे और फिर से हेमंत सरकार की सरकार बनने के बाद उन्हें मंत्री बनने का मौका मिला। अब विधानसभा चुनाव के ठीक पहले ईडी की कार्रवाई से मिथिलेश ठाकुर की मुश्किलें बढ़ने की संभावना है। गढ़वा में पढ़ाई और मैट्रिक परीक्षा पास कीमंत्री मिथिलेश ठाकुर के पिता वन विभाग में कार्यरत थे। जिसके कारण बचपन से लेकर युवावस्था तक उन्हें कई शहरों में रहने का मौका मिला। मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा से पढ़ाई की। गोविंद उच्च विद्यालय से उन्होंने आठवीं से लेकर प्लस टू तक की पढ़ाई की। इसी कारण मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा को अपनी कर्मभूमि बनाने का निर्णय लिया। बचपन में मिथिलेश ठाकुर को लोग मुन्नू के नाम से प्यार से पुकारते थे। लोगों से मुन्नू को जबरदस्त लगाव था।चाईबासा के टाटा कॉलेज से इंटर की परीक्षा पास कीइस बीच मिथिलेश ठाकुर के पिता का गढ़वा से चाईबासा ट्रांसफर हो गया। चाईबासा के टाटा कॉलेज से उन्होंने इंटर की परीक्षा की। बाद में हजारीबाग स्थित संत कोलंबा कॉलेज से मिथिलेश ठाकुर ने स्नातक की डिग्री हासिल की।चाईबासा नगर परिषद के उपाध्यक्ष और अध्यक्ष बनेमिथिलेश ठाकुर के पिता कौशल कुमार ठाकुर चाईबासा से रिटायर हुए। इस कारण उनका पूरा परिवार चाईबासा में ही बस गया। मिथिलेश ठाकुर ने युवा काल में ही जेएमएम की सदस्यता ली, लेकिन बाद में वो आरजेडी में शामिल हो गए। आरजेडी की ओर से उन्हें पश्चिमी सिंहभूम का जिलाध्यक्ष भी बनाया गया। लेकिन वर्ष 2000 में मिथिलेश ठाकुर की फिर से जेएमएम से वापसी हो गई। वर्ष 2008 और 2013 में मिथिलेश ठाकुर चाईबासा नगर परिषद के उपाध्यक्ष चुने गए। बाद में अध्यक्ष पद अनारक्षित होने पर वर्ष 2018 में मिथिलेश ठाकुर चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष बने। अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान ही उन्होंने वर्ष 2019 में वो गढ़वा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे और विजयी रहे। वर्ष 2009 और 2014 में मिथिलेश ठाकुर को गढ़वा में मिली हार वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में मिथिलेश ठाकुर ने पहली बार गढ़वा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद दूसरी बार 2014 में भी उन्हें सफलता नहीं मिली। दो बार चुनाव हारने के बाद भी मिथिलेश ठाकुर ने हौसला नहीं खोया और लोगों से अपना संपर्क बनाए रखा। मिथिलेश ठाकुर अपने पिता के रिटायर होने के बाद पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में रहने लगे। लेकिन विधानसभा चुनाव गढ़वा से लड़ते थे। इस कारण कुछ लोग उन्हें बाहरी कर उनका विरोध करते थे। बाहरी का कलंक धोने के लिए मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा के कल्याणपुर में अपना मकान बना लिया। 2019 के चुनाव में उन्हें सफलता मिली।मिथिलेश ठाकुर एक अच्छे खिलाड़ी भी रहे।वो अपने समय में एक अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी रहे और गढ़वा जिला के ए फुटबॉल टीम के सदस्य रहे। बाद में मिथिलेश ठाकुर सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव बने और 2019 में झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन बने। मिथिलेश ठाकुर अपने चार भाई और चार बहनों में दूसरे नंबर पर है। परिवार का अपना व्यवसाय भी है। जून 2004 में मिथिलेश ठाकुर की हुई शादीरेंज ऑफिसर कौशल कुमार ठाकुर के पुत्र मिथिलेश ठाकुर का जन्म 16 फरवरी 1966 को चतरा में हुआ। उनकी मां बिमला ठाकुर गृहिणी हैं, जबकि मिथिलेश ठाकुर की शादी 4 जून 2004 में चंचल ठाकुर के साथ हुई। उनकी दो बेटियां हैं। फुटबॉल और बैडमिंटन के खेल में रुचि रखने वाले मिथिलेश ठाकुर साहित्य के क्षेत्र में मुंशी प्रेमचंद और विद्यापति को अपना आदर्श मानते हैं। मिथिलेश ठाकुर और उनकी पत्नी की संपत्तिवर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव लड़ने के दौरान मिथिलेश ठाकुर की ओर से चुनाव आयोग में अपनी संपत्ति को लेकर लेकर जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार उनकी कुल आय 1.

04 करोड़ है, जबकि उनकी पत्नी की संपत्ति 23.93 लाख है। इसके अलावा 1.94लाख कैश, बैंक में 45.54 लाख जमा है। इसके अलावा 3.77 करोड़ रुपये के बांड, डिबेंचर और शेयर के बारे में जानकारी दी गई है। पोस्ट ऑफिस में 5.60लाख एनएसएस, डाक बचत, 28.09 लाख का एलआईसी और बीमा पॉलिसियां हैं। इसके अलावा 2.65 करोड़ का लोन हैं। वहीं उनके पास 38 लाख के आभूषण भी है। इन सभी के अनुसार कुल 7.83 करोड़ की संपत्ति मिथिलेश ठाकुर पास है। यह ब्यौरा वर्ष 2019 के अनुसार है। पांच सालों में संपत्ति में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Property Of Minister Mithilesh Thakur Garhwa Mla Mithilesh Thakur कौन हैं मंत्री मिथिलेश ठाकुर मंत्री मिथिलेश ठाकुर की संपत्ति गढ़वा विधायक मिथिलेश ठाकुर ईडी छापेमारी मंत्री मिथिलेश ठाकुर मुश्किल में Jharkhand Vidhansabha Chunav2024 Mitilesh Thakur

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

News18 India Chaupal : अब मैं किसी से नहीं डरता... चिराग पासवान ने पीएम के साथ रिश्ते पर भी दिया बड़ा बयानNews18 India Chaupal : अब मैं किसी से नहीं डरता... चिराग पासवान ने पीएम के साथ रिश्ते पर भी दिया बड़ा बयानNews18 India Chaupal : मंत्री चिराग पासवान ने केंद्रीय मंत्री बनने तक के सफर के बारे में कहा कि वापस से पार्टी को संजोना और खुद को खड़ा करना बड़ा अनुभव रहा.
Read more »

PM Modi Birthday: आज 74 वर्ष के हो जाएंगे पीएम मोदी; सेवा पखवाड़ा चला कर भाजपाई करेंगे जनसेवाPM Modi Birthday: आज 74 वर्ष के हो जाएंगे पीएम मोदी; सेवा पखवाड़ा चला कर भाजपाई करेंगे जनसेवा17 सितंबर 1950 को पैदा हुए नरेंद्र मोदी 2014 से लगातार देश के प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले 2002 से 2014 तक उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला।
Read more »

बच्चों से लेकर बूढ़ों तक, सुबह उठते ही पढ़ना चाहिए विष्णु पुराण का ये खास मंत्र, बदल जाएगी बिगड़ी हुई जिंदगीबच्चों से लेकर बूढ़ों तक, सुबह उठते ही पढ़ना चाहिए विष्णु पुराण का ये खास मंत्र, बदल जाएगी बिगड़ी हुई जिंदगीआइए जानते है कौन सा विष्णु पुराण का मंत्र बिस्तर से उठने से पहले बोलना चाहिए?
Read more »

आज 24 सितंबर 2024 का राशिफल: कर्क राशि के जातकों की आज के दिन बल्ले-बल्ले!आज 24 सितंबर 2024 का राशिफल: कर्क राशि के जातकों की आज के दिन बल्ले-बल्ले!मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए आज के दिन का राशिफल जानिए।
Read more »

50 साल पहले कितने थे मुस्लिम देश, और अब कितने हैं?50 साल पहले कितने थे मुस्लिम देश, और अब कितने हैं?सवाल है की इस वक्त दुनिया में कौन से ऐसे देश हैं जो मुस्लिम देश हैं, आज से 50 साल पहले कितने दुनिया में मुस्लिम देश हैं..
Read more »

मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई और IAS मनीष रंजन के सहयोगियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी, PM मोदी की ओर से सवाल उठाने के बाद कार्रवाईमंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई और IAS मनीष रंजन के सहयोगियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी, PM मोदी की ओर से सवाल उठाने के बाद कार्रवाईJharkhand News: झारखंड में पेयजल स्वच्छता विभाग के करोड़ों के घोटाले की जांच में ईडी ने सोमवार को 20 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें आईएएस मनीष रंजन और मंत्री मिथिलेश ठाकुर के करीबी शामिल हैं। जल जीवन मिशन में अनियमितता की शिकायतों के जवाब में यह कार्रवाई की गई...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:54:56