Varanasi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बाबा कालभैरव से एक विशेष आध्यात्मिक लगाव है. यही कारण है कि उनके काशी दौरे का आरंभ या समापन, बाबा कालभैरव के दर्शन के बिना अधूरा रहता है.
Varanasi News: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब भी शिव की नगरी काशी के दौरे पर होते हैं, तो एक परंपरा वो कभी नहीं भूलते शहर के कोतवाल, बाबा कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाना. यह एक ऐसा अटूट क्रम है जो उनकी गहरी आस्था और आध्यात्मिक जुड़ाव को दर्शाता है.
मान्यता है कि काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन से पहले कालभैरव की अनुमति आवश्यक है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस परंपरा का पूरी निष्ठा से पालन करते हैं. सीएम योगी ने 125 बार कालभैरव के किए दर्शन कालभैरव मंदिर के मुख्य पुजारी महंत नवीन गिरी बताते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बाबा कालभैरव से एक विशेष आध्यात्मिक लगाव है. यही कारण है कि उनके काशी दौरे का आरंभ या समापन, बाबा कालभैरव के दर्शन के बिना अधूरा रहता है. महंत नवीन गिरी के अनुसार, मुख्यमंत्री अब तक 125 से भी अधिक बार बाबा कालभैरव के मंदिर में दर्शन-पूजन कर चुके हैं. हर बार वे पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं और बाबा का आशीर्वाद लेते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की काशी यात्रा बाबा कालभैरव के दर्शन के बिना पूरी नहीं होती. आखिर क्या है इस मंदिर का महत्व और क्यों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर बार यहां मत्था टेकना नहीं भूलते? काशी के कोतवाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हर काशी दौरे की पहचान बन चुकी है बाबा कालभैरव का दर्शन. प्रोटोकॉल और राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच उत्तर प्रदेश के मुखिया एक आम भक्त की तरह शीश नवाते हैं. यह है वाराणसी का प्राचीन कालभैरव मंदिर, जिन्हें यहां के लोग काशी के कोतवाल के नाम से जानते हैं. बाबा कालभैरव की इजाजत जरूरी पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, बाबा कालभैरव को भगवान शिव ने काशी के संरक्षक के रूप में नियुक्त किया था. ऐसी मान्यता है कि काशी में रहने और यहां की यात्रा को सफल बनाने के लिए बाबा कालभैरव की इजाजत जरूरी है. बिना उनकी अनुमति के बाबा विश्वनाथ के दर्शन का भी पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता. यही वजह है कि सदियों से श्रद्धालु पहले काशी के कोतवाल के दरबार में हाजिरी लगाते हैं और फिर विश्वनाथ धाम का रुख करते हैं. सीएम योगी की आस्था से डोर बंधी इसी आस्था की डोर से बंधे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. उनके लिए यह केवल एक राजनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि गहरी श्रद्धा का विषय है. कालभैरव मंदिर के मुख्य पुजारी महंत नवीन गिरी बताते हैं कि मुख्यमंत्री का बाबा कालभैरव से एक गहरा आध्यात्मिक लगाव है. इसीलिए जब भी काशी आते हैं, बाबा कालभैरव के यहां मत्था जरूर टेकते हैं. यह भी पढ़ें : Varanasi News: अब घर बैठे होगी इनकम! वाराणसी की महिलाओं को सीएम योगी ने दिया बड़ा दिवाली गिफ्ट यह भी पढ़ें : यूपी के इस किले में एक राजा ने छिपाया था 4000 किलो सोना! खारवाल से मुगलों तक ने किया राज, करीब हजार साल पुराना इतिहास
Kaal Bhairav Baba Kotwal Of Kashi CM Yogi Visited Baba Kaal Bhairav CM Yogi Visited Baba Kaal Bhairav Varanasi Baba Kaal Bhairav Varanasi CM Yogi In Varanasi CM Yogi Varanasi काल भैरव बाबा काशी के कोतवाल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
125 करोड़ी ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने मेकर्स को कर दिया मालामाल, मुंह ताकती रह गईं बाकी फिल्में, तीसरे दिन तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्डKantara Chapter 1 Collection: दशहरे के मौके पर रिलीज हुई ‘कांतारा चैप्टर 1’ को 3 दिन हो चुके हैं और इन तीन दिनों में फिल्म ने कई बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जो हफ्ते भर में भी अपना बजट निकाल नहीं पाईं. अपनी रिलीज के तीसरे दिन भी फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.
Read more »
घर में शोरूम चला रहे हैं तो पास कराएं नया नक्शा, यूपी के शहर में 125 लोगों को दिए नोटिसमुरादाबाद विकास प्राधिकरण एमडीए ने आवासीय मकानों में चल रहे व्यवसायिक गतिविधियों को नियमित करने के लिए कदम उठाया है। नए नियमों के अनुसार मकान मालिकों को कंपाउंडिंग शुल्क जमा करके नक्शा पास कराना अनिवार्य होगा। पहले चरण में कांठ रोड स्थित कॉलोनियों में सर्वे शुरू किया गया है। एमडीए का उद्देश्य शहर में अनधिकृत व्यवसाय को रोकना और सुनियोजित विकास को...
Read more »
Hero Splendor Plus 125: మార్కెట్లోకి Hero కొత్త స్ప్లెండర్ ప్లస్ 125 స్పెషల్ ఎడిషన్.. అబ్బబ్బ ఫీచర్స్ మామూలుగా లేవు..Hero Splendor Plus 125 Special Edition: ప్రముఖ హీరో కంపెనీ నుంచి కొత్త ఎడిషన్ లో స్ప్లెండర్ ప్లస్ 125 (Splendor Plus 125) మోటార్ సైకిల్ విడుదల కాబోతోంది. ఇది అత్యంత తక్కువ ధరలోనే అందుబాటులోకి రాబోతున్నట్లు తెలుస్తోంది. అయితే ఈ బైక్కు సంబంధించిన పూర్తి వివరాలు ఇప్పుడు మనం తెలుసుకుందాం.
Read more »
नहीं लगेंगे 125 रुपये... अब फ्री में होगा आधार का ये काम, UIDAI का बड़ा तोहफा!UIDAI ने आधार कार्ड को लेकर एक बड़ा तोहफा दिया है. पहले बच्चों के आधार को अपडेट कराने के लिए 125 रुपये का चार्ज लगता था, लेकिन अब इसे फ्री कर दिया गया है. इससे 6 करोड़ बच्चों को लाभ होगा.
Read more »
Bihar Chunav: भाजपा उम्मीदवार चयन पर बैठक रही बेनतीजा, 125 सीटों पर नामों पर नहीं बनी सहमतिपटना में बिहार भाजपा चुनाव समिति की दो दिवसीय बैठक उम्मीदवारों के चयन पर बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई। 125 सीटों पर चर्चा के बाद भी नामों पर सहमति नहीं बन पाई। प्रत्येक सीट के लिए तीन संभावित उम्मीदवारों पर विचार किया जा रहा है। अंतिम निर्णय संसदीय बोर्ड लेगा और सीट बंटवारे के बाद ही नामों पर अंतिम मुहर...
Read more »
New TVS Raider: एक से बढ़कर एक नई खूबियों के साथ लॉन्च हुई सबसे अडवांस्ड 125 सीसी बाइक टीवीएस रेडरटीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने भारतीय बाजार में सबसे अडवांस्ड 125 सीसी मोटरसाइकल नई रेडर (New TVS Raider) लॉन्च की है, जिसमें सेगमेंट फर्स्ट बूस्ट मोड के साथ ही डुअल डिस्क ब्रेक और ग्लाइड थ्रू टेक्नॉलजी (GTT) जैसी खूबियां हैं।
Read more »
