Kaunain Quraishi Selected Vijay Hazare Trophy : धनबाद के कौनैन कुरैशी ने झारखंड अंडर-23 और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया, अब विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने अहमदाबाद जा रहे हैं. बता दें कि कौनेन अंडर-23 में 155 और 103 रनों की धमाकेदार शतकीय पारियां भी खेल चुके हैं.
धनबाद : झारखंड की धरती से निकलकर देश के क्रिकेट मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बना रहे युवा क्रिकेटर कौनैन कुरैशी आज धनबाद ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय बन चुके हैं. धनबाद के जोरापोखर सुंदर नगर निवासी कौनैन कुरैशी ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर जूनियर से सीनियर क्रिकेट तक का सफर तय करते हुए बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं.
बचपन से है क्रिकेट का शौक कौनैन कुरैशी के पिता एक व्यवसायी हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने बेटे के क्रिकेट करियर को पूरा समर्थन दिया. बचपन से ही क्रिकेट के प्रति कौनैन के जुनून को देखकर उनके पिता हर कदम पर उनके साथ खड़े रहे. पारिवारिक सहयोग और विश्वास ने ही कौनैन को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. 12 सालों से खेल रहे हैं क्रिकेट कौनैन की प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से 10 तक दयानंद एकलव्य वैदिक स्कूल, बनियाहिर से पूरी हुई. पढ़ाई के साथ-साथ उनका झुकाव लगातार क्रिकेट की ओर बढ़ता गया. वर्ष 2012 में अपनी मां के कहने पर उन्होंने टाटा क्रिकेट अकैडमी में दाखिला लिया. यहीं से उनके क्रिकेट करियर को एक नई दिशा मिली. बीते 12 वर्षों की कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास आज रंग ला रहा है. संघर्ष के बाद भी कौनैन ने कभी नहीं मानी हार क्रिकेट करियर की शुरुआत में कौनैन ने जिला स्तर पर 14 मुकाबले खेले. इसके बाद उन्होंने सभी एज ग्रुप के जिला मैचों में हिस्सा लिया. शुरुआती दौर में संघर्ष जरूर रहा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. मेहनत और लगन के बल पर वह झारखंड अंडर-23 टीम में चयनित हुए और राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला. सीजन 2023-24 में अंडर-23 झारखंड टीम की ओर से खेलते हुए उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शानदार 103 रनों की पारी खेलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. अंडर-23 में लगातार खेल रहे हैं धमाकेदार पारियां इसके बाद अगले वर्ष भी उन्होंने अंडर-23 झारखंड टीम को दोबारा रिप्रेजेंट किया. इस दौरान बिहार के खिलाफ उन्होंने 155 रन नाबाद की ऐतिहासिक पारी खेली. कर्नाटक के खिलाफ मैच विनिंग 85 रन नाबाद, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ अहम 60 रन बनाकर उन्होंने टीम को मजबूती प्रदान की. वर्तमान वर्ष में भी कौनैन का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. अंडर-23 के अब तक खेले गए तीन मैचों में उन्होंने 80, 80 और 75 रन की पारियां खेलीं. वनडे मुकाबलों में भी उनकी निरंतरता देखने को मिली. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेली शानदार पारी मुंबई के खिलाफ उन्होंने 61 रन, जबकि असम के खिलाफ 51 रन नाबाद की मैच विनिंग पारी खेली. लगातार बेहतरीन प्रदर्शन का ही परिणाम रहा कि कौनैन कुरैशी का चयन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए हुआ. यह उनका सीनियर लेवल पर पहला साल था. इसमें चयनित होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. वह टूर्नामेंट के टॉप 15 खिलाड़ियों की सूची में शामिल रहे. 28 नवंबर से शुरू हुआ और 18 दिसंबर को फाइनल जीत दर्ज कर देश का नाम रोशन किया. इस प्रतियोगिता में झारखंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और इतिहास रच दिया. देश के लिए खेलना चाहते हैं कौनैन कौनैन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलकर बहुत कुछ सीखने का अवसर पाया. ईशान किशन के नेतृत्व में झारखंड टीम ने महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खिताब अपने नाम किया. देश के 36 राज्यों की टीमों के बीच झारखंड का विजेता बनना राज्य के क्रिकेट इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है. कौनैन कुरैशी का सपना है कि वह इसी तरह मेहनत और अभ्यास के दम पर खुद को एक बेहतरीन ऑलराउंडर के रूप में स्थापित करें. उनका सबसे बड़ा लक्ष्य भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करना है. अब खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी फिलहाल कौनैन विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अहमदाबाद रवाना हो रहे हैं. उनका समर्पण और अभ्यास यह दर्शाता है कि वह झारखंड की प्लेइंग इलेवन के लिए अहम भूमिका निभाने को पूरी तरह तैयार हैं. उनका लक्ष्य न केवल टीम को जीत दिलाना है. बल्कि धनबाद, झारखंड और पूरे देश का नाम रोशन करना भी है. कौनैन कुरैशी की यह सफलता हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला रखते हैं. उनकी कहानी यह साबित करती है कि कड़ी मेहनत, परिवार का सहयोग और आत्मविश्वास हो, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता है.
Jharkhand Cricketer Kaunain Qureshi Kaunain Performance In Syed Mushtaq Ali Trophy Kaunain Selection In Vijay Hazare Trophy Dhanbad Local News धनबाद क्रिकेटर कौनेन कुरैशी झारखंड क्रिकेटर कौनैन कुरैशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कौनैन का प्रदर्शन विजय हजारे ट्राफी में कौनैन का चयन धनबाद लोकल न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में हारी करुण नायर की विदर्भ, 5 वीं बार चैंपियन बनी मयंक अग्रवाल की कर्नाटकKarnataka vs Vidarbha Vijay Hazare Trophy final: विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के फाइनल में कर्नाटक ने विदर्भ को हराकर 5 वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है.
Read more »
एएफसी अंडर-23 एशियन कप क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम की घोषणाएएफसी अंडर-23 एशियन कप क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम की घोषणा
Read more »
மும்பை அணியிலிருந்து சூர்யகுமார் யாதவ் நீக்கம்.. ரோகித் சர்மா 2 போட்டிகளில் மட்டும்தான்Vijay Hazare Trophy: விஜய் ஹசாரே டிராப்பிக்கான மும்பை அணியில் ரோகித் சர்மா இடம் பெறவில்லை.
Read more »
पैन एम फ्लाइट 103: 37 साल पहले हवा में ही जब प्लेन बन गया 'आग का गोला', जांच बढ़ी आगे तो खुला राजपैन एम फ्लाइट 103: 37 साल पहले हवा में ही जब प्लेन बन गया 'आग का गोला', जांच बढ़ी आगे तो खुला राज
Read more »
आसमान में धमाका! 37 साल पहले उड़ते विमान में लगी भीषण आग, जांच ने खोला खौफनाक राजअंतरराष्ट्रीय विमानन इतिहास की सबसे भयावह घटनाओं में से एक 21 दिसंबर 1988 की रात घटी, जब पैन अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 103 स्कॉटलैंड के छोटे से शहर लॉकरबी के ऊपर हवा में धमाके के साथ उड़ा दी गई.
Read more »
मुरादाबाद-लखनऊ रूट पर रेलवे बढ़ाएगा किराया, लेकिन इन यात्रियों को मिलेगा फायदारेलवे द्वारा 26 दिसंबर से लागू किराया युक्तिकरण का मुरादाबाद मंडल के यात्रियों पर सीमित असर होगा। मुरादाबाद से दिल्ली 170 किमी और देहरादून 155 किमी तक साधारण श्रेणी का किराया नहीं बढ़ेगा।
Read more »
