Wasim Akram on Best Player in Champions Trophy 2025: वसीम अकरम ने उस खिलाड़ी के नाम का ऐलान किया है जिसे वो चैंपियंस ट्रॉफी का बेस्ट खिलाड़ी मानते हैं.
Wasim Akram Picks Best Player in Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का समापन हो गया है. भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने में सफल हो गई है. फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है.
फाइनल में रोहित शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच के बने तो वहीं, रचिन रविंद्र को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया. वहीं, टूर्नामेंट के समापन के बाद पाकिस्तान के महान दिग्गज वसीम अकरम ने उस खिलाड़ी के बारे में बात की है जिसने उन्हें सबसे ज्यादा इंप्रेस किया. वसीम ने टेन स्पोर्ट्स पर बात करते हुए रचिन रविंद्र को टूर्नामेंट का सबसे बेस्ट प्लेयर चुना है. बता दें कि रचिन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनते हुए रचिन ने चार मैच में सबसे ज्यादा 263 रन बनाए और साथ ही गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट भी अपने नाम किए. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});वसीम अकरम ने रचिन रविंद्र को लेकर कहा कि, "न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कमाल की क्रिकेट खेली है. छोटा देश होने के बाद भी इनकी टीम चाहे क्रिकेट में हो या फिर रग्बी में किसी भी टूर्नामेंट में अच्छा परफॉर्मेंस करती है. न्यूजीलैंड क्रिकेट के बाद अब एक ऐसा खिलाड़ी है जो भविष्य का सुपरस्टार है. रचिन ने फाइनल में जो फाइटिंग स्पिरिट दिखाई है, उसने मुझे काफी इंप्रेस किया है. मैदान पर वो इस तरह से खेलते दिखे जिसे देखकर आपको लगता था कि वो आखिरी समय तक फाइट कर रहे हैं."स्विंग ऑफ सुल्तान ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "रचिन फाइनल में यदि और 10 ओवर खेल जाते तो शायद भारत को फाइनल जीतने में मुश्किल हालात देखने पड़ते." वसीम ने रचिन रविंद्र की तुलना ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज मैथ्यू हेडन से की है. बता दें कि भारतीय टीम के खिताब जीतने पर पुरस्कार राशि के रूप में 19.49 करोड़ रुपये मिले हैं. तो वहीं, उपविजेता टीम को 9.745 करोड़ रुपये आईसीसी ने दिए हैं. सेमीफाइनल खेलकर बाहर होने वाली टीमों को: 4.87 करोड़ रुपये से संतुष्ट होना पड़ा है. चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पुरस्कार राशि विजेता टीम: 19.49 करोड़ रुपयेचैंपियंस ट्रॉफी उपविजेता टीम: 9.745 करोड़ रुपयेसेमीफाइनल में बाहर होने वाली टीमें: 4.87 करोड़ रुपये5वें और 6वें स्थान पर रहने वाली टीमें: 3.04 करोड़ रुपये7वें और 8वें स्थान पर रहने वाली टीमें: 1.21 करोड़ रुपयेग्रुप चरण में जीते गए प्रत्येक मैच की कमाई: 29.5 लाख रुपये
Wasim Akram ICC Champions Trophy 2025 Virat Kohli Rohit Gurunath Sharma Cricket
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
India Vs Pakistan: क्या भारतीय खिलाड़ी घर लाएंगे ICC Champions Trophy 2025?Champions Trophy 2025 | India Vs Pakistan: रविवार को होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी इंडिया vs पाकिस्तान मैच के लिए फैन्स में जोश | क्या भारतीय खिलाड़ी घर लाएंगे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी?
Read more »
SA vs ENG: हार्दिक पंड्या नहीं बल्कि यह खिलाड़ी है वर्तमान में वर्ल्ड नंबर वन ऑल राउंडर, वसीम अकरम ने बतायाWho is world's number one all-rounder, वसीम अकरम ने एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बात की जिसे वो विश्व क्रिकेट का इस समय नंबर वन ऑलराउंडर मानते हैं.
Read more »
विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए!विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी मैच में एक शानदार कैच लपककर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड बनाया।
Read more »
चैंपियंस ट्रॉफी में कोहली, अय्यर का अच्छा खेलना भारत के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि : परांजपेचैंपियंस ट्रॉफी में कोहली, अय्यर का अच्छा खेलना भारत के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि : परांजपे
Read more »
IND vs NZ Final का X फैक्टर, जीवा फिल्म में कर चुका है काम, क्रिकेट के लिए छोड़ी आर्किटेक्ट की नौकरीIND vs NZ Final: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में वह खिलाड़ी ट्रम्प कार्ड साबित हो सकता है, जिसे रोहित शर्मा ने पहले मैच की प्लेइंग में जगह तक नहीं दी थी.
Read more »
चैंपियंस ट्रॉफी: खिलाड़ी अलग-अलग घर लौटेंगे, गंभीर सोमवार शाम को पहुंचेंगेचैंपियंस ट्रॉफी: खिलाड़ी अलग-अलग घर लौटेंगे, गंभीर सोमवार शाम को पहुंचेंगे
Read more »
