कोल्ड्रिफ के एवज में डॉक्टर को मिलता था 10% कमीशन: डॉ.प्रवीण सोनी ने बयानों में कहा- दवा जांचने की जिम्मेदा...

The Doctor Used To Get 10% Commission In Exchange News

कोल्ड्रिफ के एवज में डॉक्टर को मिलता था 10% कमीशन: डॉ.प्रवीण सोनी ने बयानों में कहा- दवा जांचने की जिम्मेदा...
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 67 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 30%
  • Publisher: 51%

The doctor used to get 10% commission in exchange for cold medicine.

डॉ.प्रवीण सोनी ने बयानों में कहा- दवा जांचने की जिम्मेदारी ड्रग कंट्रोलर की, कोर्ट ने जमानत नामंजूर कीछिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल इलाके के बीमार मासूमों को जहरीला कोल्ड्रिफ कफ सिरप प्रिस्क्राइब करने वाले परासिया सीएचसी के डॉक्टर प्रवीण सोनी ने ये स्वीकार किया है कि उन्हें यह सिरप प्रिस्क्राइब करने के एवज में मात्र 10% कमीशन ही मिलता था। ये बात आरोपी डपुलिस ने डॉ सोनी के जो बयान दर्ज किए उनके मुताबिक 89 रुपए में बिकने वाली एक कफ सिरप की बॉटल पर डॉक्टर सोनी को 8 रुपए प्रति बॉटल कमीशन मिलता था।डॉक्टर प्रवीण सोनी के वकील ने कोर्ट में यह तर्क दिया कि डॉ सोनी को झूठा फंसाया गया है। सरकारी डॉक्टर होकर उन्होंने मात्र इलाज के दौरान बच्चों को यह दवाई प्रिस्क्राइब की है। डॉ सोनी के खिलाफ धारा 105 के उपबंध लागू नहीं होते। इस दवाई की विशेष खेप में कंपनी द्वारा अमानक पदार्थ मिलाया गया है। जिसकी जानकारी डॉ प्रवीण सोनी को नहीं रही है। डॉ प्रवीण सोनी के वकील ने तर्क दिया कि वे करीब 35-40 सालों से मेडिकल प्रेक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने जानबूझकर प्रिस्क्रिप्शन नहीं लिखा। इस दवाई की जांच की जिम्मेदारी ड्रग कंट्रोलर विभाग की थी। बिना किसी आधार के डॉ सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।बीते सितंबर के महीने में छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र में 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों अचानक किडनी फेल होने से मौतें होने लगीं। सभी बच्चों को सर्दी–खांसी या बुखार की शिकायत पर सीएचसी परासिया के डॉक्टर प्रवीण सोनी ने इलाज किया था। जांच में पाया गया कि बच्चों को दी गई कोल्ड्रिफ कफ सिरप में जहरीला रासायनिक पदार्थ डाई-ईथीलीन ग्लाइकोल मिला हुआ था, जिससे एक्यूट किडनी फेल्योर हुआ और बच्चों की जान चली गई।सरकारी वकील ने डॉक्टर प्रवीण सोनी के जमानती आवेदन पर ऐतराज जताते हुए तर्क दिया कि डॉ.

सोनी को यह जानकारी थी कि फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन वाली दवाएं 4 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नहीं दी जानी चाहिए, फिर भी उन्होंने यह दवा जारी रखी। इसके अलावा, डॉक्टर ने कंपनी से 10% कमीशन लेने की बात अपने मेमोरेंडम बयान में स्वीकार की है। सिरप के स्टॉकिस्ट उनके परिवार के सदस्य बताए गए हैं। सरकारी वकील के तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने डॉक्टर प्रवीण सोनी को जमानत देने से इनकार कर दिया।घटना की जानकारी होने के बाद भी डॉक्टर ने संबंधित दवा का उपयोग जारी रखा। स्वास्थ्य महानिदेशालय की 18 दिसंबर 2023 की गाइडलाइन के बावजूद 4 वर्ष से कम आयु के बच्चों को एफडीसी सिरप देना गंभीर लापरवाही है। अदालत ने माना कि अपराध गंभीर प्रकृति का है, जांच अभी अधूरी है, और अभियुक्त साक्ष्यों को प्रभावित कर सकता है।कोल्ड्रिफ के छिंदवाड़ा स्टॉकिस्ट ने मिटाए सबूत, केस होगा:जबलपुर में होलसेलर का लाइसेंस निरस्त मध्य प्रदेश में जहरीले कफ सिरप कांड की जांच का दायरा दवा कंपनी के मालिक और डॉक्टर के बाद अब होलसेलर और केमिस्ट तक पहुंच गया है। खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग ने एक रिपोर्ट पुलिस को सौंपी है, जिसमें दवा दुकानदारों पर सबूत छिपाने का आरोप लगाया गया है। इसी आधार पर पुलिस अब इन लोगों को मामले में सह-आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है।कोल्ड्रिफ के एवज में डॉक्टर को मिलता था 10% कमीशनउत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ से मानसून विदाझारखंड से 118 दिन बाद मानसून हुआ विदापंजाब कैबिनेट मीटिंग में 9 बड़े फैसलेझांसी की रबी गोष्ठी में उठाया कोल्ड स्टोरेज का मुद्दा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

31000000000000 रुपयांची सोने खरेदी... एकही सोन्याची खाण नसलेल्या देशाकडून भारतात का आलं एवढं सोनं?31000000000000 रुपयांची सोने खरेदी... एकही सोन्याची खाण नसलेल्या देशाकडून भारतात का आलं एवढं सोनं?India Gold Reserves: सोन्याचा सर्वाधिक साठा असलेल्या टॉप 10 देशांच्या यादीत अमेरिका पहिल्या, तर चीन सहाव्या क्रमांकावर आहे. भारत कितव्या स्थानी आहे जाणून घ्या...
Read more »

Scorpio ने तोड़े रिकॉर्ड तो लुढ़क गई Bolero, सितंबर में ऐसी रही महिंद्रा गाड़ियों की बिक्रीScorpio ने तोड़े रिकॉर्ड तो लुढ़क गई Bolero, सितंबर में ऐसी रही महिंद्रा गाड़ियों की बिक्रीसितंबर 2025 में महिंद्रा गाड़ियों की बिक्री शानदार रही। जीएसटी घटने का असर दिखा और कंपनी ने 10.
Read more »

Scorpio ने तोड़े रिकॉर्ड तो लुढ़क गई Bolero, सितंबर में ऐसी रही महिंद्रा गाड़ियों की बिक्रीसितंबर 2025 में महिंद्रा गाड़ियों की बिक्री शानदार रही। जीएसटी घटने का असर दिखा और कंपनी ने 10.
Read more »

ಎಲ್ಲಾ ದಾಖಲೆ ಸರಿಸಿ ಧರಾಶಾಹಿಯಾದ ಬಂಗಾರ : ಮತ್ತೆ 77,700 ರೂ.ಗೆ ಇಳಿದ ಚಿನ್ನಎಲ್ಲಾ ದಾಖಲೆ ಸರಿಸಿ ಧರಾಶಾಹಿಯಾದ ಬಂಗಾರ : ಮತ್ತೆ 77,700 ರೂ.ಗೆ ಇಳಿದ ಚಿನ್ನವಾರದ ಅಂಕಿಅಂಶಗಳನ್ನು ನೋಡಿದರೆ, ಇಂಡಿಯನ್ ಬುಲಿಯನ್ ಜ್ಯುವೆಲ್ಲರ್ಸ್ ಅಸೋಸಿಯೇಷನ್ ​​(IBJA)ಪ್ರಕಾರ, ಒಂದು ವಾರದಲ್ಲಿ 10 ಗ್ರಾಂ ಚಿನ್ನವು 4,571 ರೂಪಾಯಿಗಳಷ್ಟು ದುಬಾರಿಯಾಗಿದೆ.
Read more »

GK Quiz: इतिहास विषय में गहरी रुचि? तो बताएं चंद्रगुप्त विक्रमादित्य का उत्तराधिकारी कौन बना था?GK Quiz: इतिहास विषय में गहरी रुचि? तो बताएं चंद्रगुप्त विक्रमादित्य का उत्तराधिकारी कौन बना था?GK Quiz in Hindi: अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस खबर में हम आपके लिए लेकर आए हैं इतिहास से जुड़े 10 सवाल और जवाब.
Read more »

HCL टेक का दूसरी तिमाही में मुनाफा ₹4,235 करोड़: रेवेन्यू 31,942 करोड़ रुपए रहा, प्रति शेयर ₹12 का डिविडेंड द...HCL टेक का दूसरी तिमाही में मुनाफा ₹4,235 करोड़: रेवेन्यू 31,942 करोड़ रुपए रहा, प्रति शेयर ₹12 का डिविडेंड द...IT कंपनी HCL टेक की दूसरी तिमाही में कुल कमाई यानी टोटल इनकम 32,357 करोड़ रुपए रही। ये पिछले साल की तुलना में 10.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:24:24