कोलकाता रेप-मर्डर केस, मुख्य आरोपी संजय का पॉलीग्राफ टेस्ट आज: पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ CBI ने वित्तीय अनिय...

Kolkata Doctor Case Updates News

कोलकाता रेप-मर्डर केस, मुख्य आरोपी संजय का पॉलीग्राफ टेस्ट आज: पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ CBI ने वित्तीय अनिय...
Doctors' Strike Ends In West BengalRg Kar Medical College ProtestsSanjay Roy Custody
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 179 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 92%
  • Publisher: 51%

Kolkata Trainee Doctor Rape-Murder Case Update. Follow West Bengal Latest News, Updates On Dainik Bhaskar

पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ CBI ने वित्तीय अनियमितता का केस दर्ज कियाकोलकाता रेप-मर्डर केस के विरोध में 24 अगस्त को कोलकाता के ही आर अहमद डेंटल कॉलेज के छात्र विरोध प्रदर्शन किया। कोलकाता रेप-मर्डर केस के मुख्य आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट शनिवार को होगा। शनिवार, 24 अगस्त को के 6 आरोपियों का पॉलीग्राफी टेस्ट हुआ था। मुख्य आरोपी संजय रॉय से जेल में, जबकि पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, 4 फेलो डॉक्टर, 1 वॉलंटियर से CBI दफ्तर में पूछताछ की गई। पॉलीग्राफी टेस्ट दिल्ली की सेंट्रल फॉरेंसिक टीम ने किया। इधर, कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ FIR दर्ज की है। घोष के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच चल रही है। CBI ने FIR की कॉपी अलीपुर CJM कोर्ट को सौंप दी है। 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में एक ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। सुबह उनका अर्धनग्न शव मिला था। इसके बाद देशभर में डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। कोलकाता के डॉक्टर्स आज लगातार 16वें दिन हड़ताल पर हैं। बाकी संगठनों ने हड़ताल खत्म कर दी है।मुख्य आरोपी संजय रॉय की बाइक शनिवार को कोलकाता पुलिस ने जब्त कर ली। इसके बाद जांच के लिए सीबीआई ऑफिस भेज दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा के लिए CISF तैनात की गई है। CISF ने कहा कि उन्हें कोलकाता पुलिस की मदद करने के निर्देश मिले हैं।रेजिडेंट डॉक्टरों के एक दल ने केंद्रीय जांच ब्यूरो के अधिकारियों से शुक्रवार को मुलाकात की। शनिवार को एक डॉक्टर ने कहा कि वे CBI की जांच और उससे जुड़े जवाबों से संतुष्ट नहीं हैं। डॉ.

किंजल ने कहा कि हमने सभी आरोपियों का पता लगाने के लिए डेडलाइन मांगी, लेकिन उन्होंने कहा कि यह पॉसिबल नहीं है। वहां से भी हमें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। हमारी एकमात्र मांग न्याय है। कोर्ट ने CBI से 17 सितंबर तक रेप-मर्डर केस की जांच रिपोर्ट पेश करने कहा है।पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को कहा- हमें CBI की जांच पर भरोसा है। पुलिस ने हमें गुमराह करने की कोशिश की थी। राज्य प्रशासन किसी को बचाने की कोशिश कर रहा है। इतने गंभीर अपराध को एक व्यक्ति अंजाम नहीं दे सकता। एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में पिता ने कहा- घटना को 14 दिन हो चुके हैं। लोगों को CBI पर भरोसा है। हमें भी है, लेकिन CBI ने अभी तक केस को सुलझाया नहीं है। टीम को तेजी से काम करने की जरूरत है। हमें हर बीतता दिन एक साल जैसा लगता है। पीड़ित के पिता ने डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के भी बात कही। उन्होंने कहा कि आरजी कर अस्पताल में चल रही अनियमितताओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख करने पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है। अगर जरूरत पड़ी तो हम इस पर विचार करेंगे। पीड़ित की मां ने कहा- कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल ने जांच सही तरीके से नहीं की। वे बहुत जल्दबाजी में थे। हमें उम्मीद है कि मेडिकल कॉलेज में चल रहे रैकेट का पता लगाया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में 22 अगस्त को हुई सुनवाई के दौरान आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हड़ताल कर रहे डॉक्टर्स ने लाइव स्ट्रीमिंग देखी। CBI बोली- सेमिनार हॉल की चिटकनी टूटी थी CBI ने बताया कि अस्पताल के सेमिनार हॉल के दरवाजे की चिटकनी कुछ दिन से टूटी थी। यह सबको पता था। इसीलिए डॉक्टर रात 2 से 3 के बीच गई तो बंद नहीं कर पाईं। एक ड्यूटी डॉक्टर ने उसे सोते हुए भी देखा था। CBI अब जांच कर रही है कि अपराध को बिना बाधा कैसे अंजाम दिया गया? क्या कोई व्यक्ति हॉल के बाहर से निगरानी कर रहा था? CBI यह भी जांच रही है कि सेमिनार हॉल से कोई चीख या शोर क्यों नहीं सुन सका।भाजपा कार्यकर्ताओं ने 23 अगस्त को पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम पुलिस थाने का घेराव किया। भाजपा समर्थकों ने चिनसुरा, सिउरी, मिदनापुर और बांकुरा पुलिस थानों का भी घेराव किया। वहीं, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कपिल सिब्बल को ट्रेनी डॉक्टर रेप मर्डर केस से हटने की सलाह दी है। अधीर ने कहा, 'मैं गुजारिश करूंगा कि वे केस से अलग हो जाएं। अपराधियों की तरफदारी न करें तो बेहतर है, क्योंकि वे कभी चुने हुए जनप्रतिनिधि थे। अभी भी राज्यसभा सांसद हैं। इन सारी चीजों के मद्देनजर आपको केस से हट जाना चाहिए, यह मेरी आपसे रिक्वेस्ट है।'यह कोलकाता का आरजी कर अस्पताल है। इसी बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर पर बने सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर की लाश मिली थी। ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर की इनसाइड स्टोरी जानने के लिए हम आरजी कर अस्पताल पहुंचे। सोर्स बताते हैं, 'ये साफ नहीं था कि ट्रेनी डॉक्टर के साथ क्या हुआ है, लेकिन डेडबॉडी देखकर यह तय था कि ये मर्डर है। सुमित और द्वीपायन को खास जिम्मेदारी के साथ भेजा गया था।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। ममता ने PM को लिखा कि देश में रोज दुष्कर्म के 90 मामले सामने आते हैं। इसे रोकने के लिए सख्त कानून बनना चाहिए। जरूरी है कि केंद्र सरकार एक कड़ा कानून बनाए, जिसमें इस तरह के जघन्य अपराध करने वाले को कड़ी सजा का प्रावधान हो। ​​​कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर करने के आरोपी संजय रॉय समेत 6 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट होगा। इनमें कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और पीड़ित के साथ 8 अगस्त की रात डिनर करने वाले डॉक्टर भी शामिल हैं।हाथ जोड़कर रोकते रहे बच्चे, बोले-अंकल पापा को ना मारो; फायरिंग करने वालों की पहचान हुईएक आरोपी की मौत; पुलिस बोली- सीन रिक्रिएशन के दौरान आरोपी तालाब में डूबाकहा- 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक छुट्टियां, वोटर घूमने चले जाएंगे; मतदान 1 अक्टूबर कोभोपाल में मंदिर पर बिजली गिरीबाढ़ प्रभावित इलाकों में डीएम तय करेंगे स्कूलों की छुट्टीजैसलमेर में बारिश का ओरेंज अलर्ट जारीपंजाब के 8 जिलों में बारिश का अलर्टसोनभद्र में बारिश से पहाड़ी का हिस्सा ढहा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Doctors' Strike Ends In West Bengal Rg Kar Medical College Protests Sanjay Roy Custody Kolkata Doctor Case Court West Bengal Doctors'protests News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कोलकाता रेप-मर्डर केस में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से सीबीआई ने की पूछताछकोलकाता रेप-मर्डर केस में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से सीबीआई ने की पूछताछकोलकाता रेप-मर्डर केस में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से सीबीआई ने की पूछताछ
Read more »

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर मामला : CBI ने मुख्य आरोपी संजय राय का शुरू किया साइकोलॉजिकल टेस्टकोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर मामला : CBI ने मुख्य आरोपी संजय राय का शुरू किया साइकोलॉजिकल टेस्टCBI की टीम मुख्य आरोपी की मानसिक स्थिति का पता लगाने के लिए ये टेस्ट करवा रही है. इस टेस्ट से ये पता चल सकेगा कि आखिर वो जो कुछ बता रहा है वो कितना सही है.
Read more »

DNA: संदीप घोष का पॉलीग्राफ टेस्ट करवा सकती है CBIDNA: संदीप घोष का पॉलीग्राफ टेस्ट करवा सकती है CBIअब बात कोलकाता रेप-मर्डर केस की जिसमें मुख्य आरोपी संजय रॉय के बाद अब RGK अस्पताल के पूर्व Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

डॉक्टर रेप-मर्डर केस : RG कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल और चार दूसरे डॉक्टरों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, CBI को कोर्ट से मिली मंजूरीडॉक्टर रेप-मर्डर केस : RG कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल और चार दूसरे डॉक्टरों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, CBI को कोर्ट से मिली मंजूरीडॉक्टर रेप-मर्डर केस में आया एक नया मोड़, RG कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल और चार दूसरे डॉक्टरों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, CBI को कोर्ट से मिली मंजूरी
Read more »

कोलकाता रेप और मर्डर केस का आएगा सच? पूर्व प्रिंसिपल संजय घोष और आरोपी संजय रॉय समेत 7 लोगों का होगा पॉलीग्राफ टेस्टकोलकाता रेप और मर्डर केस का आएगा सच? पूर्व प्रिंसिपल संजय घोष और आरोपी संजय रॉय समेत 7 लोगों का होगा पॉलीग्राफ टेस्टआरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार संजय राय के अलावा पूर्व प्रिंसिपल समेत सात लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट होगा। सियालदह के एसीजेएम ने पॉलीग्राफ टेस्ट की इजाजत दी है। जिन लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट होगा उनमें चार जूनियर डॉक्टर भी शामिल हैं। वहीं अदालत ने आरोपी संजय रॉय को 14 दिन की हिरासत में भेज दिया...
Read more »

WB: आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल समेत सात का पॉलीग्राफ टेस्ट, खुलेंगी मामले से जुड़ी अहम परतें?WB: आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल समेत सात का पॉलीग्राफ टेस्ट, खुलेंगी मामले से जुड़ी अहम परतें?कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष समेत कुल सात लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जा रहा है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:58:47