कोरोना और राम मंदिर को लेकर शरद पवार का बीजेपी पर हमला : आज की बड़ी ख़बरें
एनसीपी नेता शरद पवार ने राम मंदिर,कोरोना संक्रमण और अर्थव्यवस्था के मुद्दों को लेकर इशारों ही इशारों में बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने रविवार को सोलापुर में पत्रकारों से कहा,"कुछ लोगों को लगता है कि राम मंदिर बनने से कोरोना ख़त्म हो जाएगा.
हमें अपनी प्राथमिकता तय करनी होगी. यह तय करना होगा कि महत्वपूर्ण क्या है." उन्होंने कहा कि सरकार को देश की आर्थिक हालत पर ध्यान देना चाहिए. इससे एक दिन पहले ही, शनिवार को अयोध्या में मंदिर निर्माण के मद्देनज़र राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की दूसरी बैठक हुई थी. बैठक के बाद ट्रस्ट के सदस्य और बीजेपी नेता कामेश्वर चौपाल ने बताया कि मंदिर की आधारशिला रखने के लिए तीन या पांच अगस्त की तारीख़ का प्रस्ताव रखा गया है.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर की आधारशिला रखने ख़ुद अयोध्या जाएंगे.राजस्थान में सियासी विवाद लगातार गहराता ही जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने फ़ोन टैपिंग क आरोपों पर राजस्थान सरकार के प्रमुख सचिव से रिपोर्ट मांगी है. इधर, कांग्रेस नेता अजय माकन ने रविवार को जयपुर में कहा कि अगर जनता की चुनी सरकार को पैसों के दम गिराया जा रहा है तो यह जनादेश के साथ धोखा और लोकतंत्र की हत्या है.— Press Trust of India उन्होंने पूछा,"राजस्थान पुलिस भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह का वॉइस सैंपल लेना चाहती है तो हरियाणा सरकार उसे रोक क्यों रही है?" इससे पहले राजस्थान के बीजेपी प्रमुख सतीश पूनिया ने कहा था,"एडीशनल चीफ़ सेक्रेटरी पहले ही कह चुके हैं उन्हें फ़ोन टैपिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है. ऐसे में सवाल उठता है: क्या राजस्थान सरकार ऐसी किसी टैपिंग की इजाज़त दे सकती है? गृह मंत्रालय ने मामले का संज्ञान लिया है और मुझे लगता है कि इससे कई बातें सामने आएंगी." इससे पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने पैसों के दम पर विधायकों की ख़रीद-फ़रोख़्त कर राज्य में सरकार गिराने की कोशिश की.राजस्थान में चल रहा सियासी ड्रामा आख़िर क्या है, कब और कैसे शुरू हुआ? कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था,"मीडिया के ज़रिये कुछ ऑडियो टेप सामने आये हैं. कथित तौर पर इनमें बाग़ी कांग्रेस नेताओं और एक वरिष्ठ बीजेपी नेता के बीच बातचीत सुनाई देती है. इससे साफ़ होता है कि पैसे का आदान-प्रदान हो रहा है.'' इसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर फ़ोन टैपिंग के आरोप लगाए थे. फ़िलहाल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने थोड़ी देर पहले जयपुर के फ़ेयरमोंट होटल में ठहरे अपने समर्थक विधायकों से मुलाकात की है. इस बीच रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि कांग्रेस नेतृत्व ने सचिन पायलट से छह से अधिक बार बात की और उन्हें पार्टी में वापस लौटकर अपनी बात रखने के लिए कहा है. सुरेजवाला ने कहा,''अब ये निर्णय उन्हें लेना है कि उन्हें भाजपा के मायाजाल और षड्यंत्र में फंसना है या फिर परिवार में बैठकर अगर कोई मतभेद है उसे सुलझाना है.''
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पटना: कोरोना वॉर्ड की शिकायत करने पहुंची कोरोना संक्रमित, बोलते-बोलते हुई मौत65 वर्षीय महिला की पीएमसीएच में अधीक्षक कार्यालय में ही मौत हो गई. वह अधीक्षक के पास कोरोना वॉर्ड की दुर्दशा की शिकायत करने गई थी. अधीक्षक के कार्यालय में बोलते-बोलते ही उनकी मौत हो गई, जिसके बाद इस घटना का वीडियो वायरल हो गया.
Read more »
तिरुपति मंदिर के 18 पुजारी कोरोना संक्रमित, 140 केस आए सामनेटीटीडी में अब तक कोरोना के 140 मामले सामने आए हैं. इनमें ज्यादातर पोटू कर्मचारी हैं या एपीएसपी सुरक्षा कर्मचारी हैं. हालांकि अब मंदिर के पुजारी भी कोरोना से बीमार बताए जा रहे हैं और उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है.
Read more »
राम मंदिर का शिलान्यास 3 या 5 अगस्त को, PMO लेगा आखिरी फैसलानृपेंद्र मिश्रा के साथ बड़े इंजीनियरों का एक दल अयोध्या में है, जो मंदिर निर्माण की बारीकियों को देखेगा. राम मंदिर का मॉडल तैयार करने वाले चंद्रकांत सोमपुरा के अलावा उनके बेटे निखिल सोमपुरा भी अयोध्या में हैं.
Read more »
कोरोना वायरस: मच्छरों और कोरोना वायरस के संक्रमण पर WHO ने क्या कहा - BBC Hindiमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 3 लाख के पार पहुंच चुके हैं जबकि इसमें से 1 लाख मामले केवल मुंबई में ही हैं. P.C. Getty Images
Read more »
कुछ लोगों को लगता है कि राम मंदिर बनने से कोरोना वायरस चला जाएगा: शरद पवारकुछ लोग सोचते हैं कि मंदिर बनाने से कोरोना वायरस चला जाएगा: शरद पवार RamMandir CoronavirusIndia sharadpawar BJP4India
Read more »
