कॉकपिट में लौटने के लिए बेक़रार हैं अभिनंदन - पांच बड़ी खबरें
भारत और पाकिस्तान में हालिया तनाव के अहम चेहरा बने विंग कमांडर अभिनंदन ने वायुसेना के अधिकारियों से कहा है कि वो जल्द ही कॉकपिट में लौटना चाहते हैं. अभिनंदन भारतीय एयरफ़ोर्स के पायलट हैं. पिछले दो दिनों से अभिनंदन का आर्मी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार अभिनंदन ने वायुसेना के कमांडरों और डॉक्टरों से कहा कि वो फिर से फ़ाइटर प्लेन उड़ाना चाहते हैं. पिछले हफ़्ते अभिनंदन एक एरियल कॉम्बेट के दौरान पाकिस्तान के एफ़-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले पहले पालयट के तौर पर सामने आए थे. अभिनंदन के मिग-21 बाइसन को पाकिस्तान ने मार गिराया था और उन्हें गिरफ़्तार कर लिया था. भारत में उनकी वापसी के बाद हीरो की तरह स्वागत किया गया था. पीटीआई के अनुसार पाकिस्तान में उत्पीड़न झेलने के बावजूद अभिनंदन की हिम्मत में कोई कमी नहीं आई है.आम चुनाव का प्रचार तेज़ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि विपक्ष बालाकोट में एयरस्ट्राइक पर संदेह जताकर और इसके सबूत मांगकर देश की सेना का मनोबल कमज़ोर कर रहा है. पटना में एनडीए की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी"मोदी को ख़त्म" करने की कोशिश कर रहे हैं जबकि वो"आतंकवाद और ग़रीबी" को ख़त्म करने की कोशिश कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी की बिहार के मुख्यमंत्री और गठबंधन सहयोगी नीतीश कुमार के साथ ये पहली राजनीतिक रैली थी. प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि हमारे शासन में इस्लामिक देशों में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है. उन्होंने कहा,"हाल ही में इस्लामिक देशों के सम्मेलन में भारत को सम्मान के साथ बुलाया गया. हमारी बातें सुनी गईं."ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन में भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संबोधन के एक दिन बाद ओआईसी ने कश्मीर पर दो प्रस्ताव पास किए. इन प्रस्तावों में"भारतीय चरमपंथ" शब्द का ज़िक्र भी किया गया था. इनमें से एक प्रस्ताव कश्मीर के मसले पर था और दूसरा भारत-पाकिस्तान की"शांति प्रक्रिया" से जुड़ा था. पहले प्रस्ताव में कश्मीर को दोनों देशों का मुख्य विवाद बताया गया है और भारत प्रशासित कश्मीर में मानवाधिकार के उल्लंघन पर चिंता जताई गई है.सचिन, गांगुली और द्रविड़ के क्लब आए धोनी महेंद्र सिंह धोनी 2019 में फिर से अपनी धुन में आ गए हैं. शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के पहले वनडे में भारत को जीत मिली और इसमें धोनी की अहम भूमिका रही. इस मैच में धोनी ने अर्धशतक मारा और इसके साथ ही वो लिस्ट ए क्रिकेट में सचिन, गांगुली और राहुल द्रविड़ के बाद 13 हज़ार रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज़ बन गए. धोनी ने लिस्ट ए के 412 मैच में कुल 13,054 रन बनाए हैं और उनका औसत 50.79 का है. इस लिस्ट में इंग्लैंड के महान क्रिकेटर ग्राहम गूच 22,211 रन के साथ टॉप पर हैं.ब्रिटेन में ट्रांसजेंडर्स कैदियों को समर्पित पहली जेल अगले सप्ताह से खुल जाएगी. ब्रिटेन के न्याय मंत्रालय ने इसकी पुष्टि भी कर दी है. यह जेल दक्षिणी लंदन के उस हिस्से में है, जहां महिला जेल है. फ़िलहाल तो इस जेल में तीन अपराधियों को रखा जाएगा. इन तीनों अपराधियों का जन्म लड़के के तौर पर हुआ था लेकिन बाद में उन्होंने अपना सेक्स चेंज करवा लिया. इन ट्रांसजेंडर्स कैदियों को महिला कैदियों से मिलने की अनुमति नहीं होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अभिनंदन जहां फंसे हैं उस कहानी पर फिल्म बनवा चुके हैं पूर्व एयर मार्शल पिता- Amarujalaअभिनंदन जहां फंसे हैं उस कहानी पर फिल्म बनवा चुके हैं पूर्व एयर मार्शल पिता AbhiNandan AbhinandanMyHero IAF_MCC PulwamaRevenge
Read more »
Abhinandan। F16 विमान गिराने वाले अभिनंदन के साहस की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानीविंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तान की सेना ने बंदी बना लिया है। भारत सरकार इस वीर जांबाज की स्वदेश वापसी के लिए पाकिस्तान पर लगातार दबाव बना रही है। खबरों के अनुसार अभिनंदन को मुज्जफ्फराबाद के आर्मी सेंटर में रखा गया है। पाकिस्तान के मेजर ने उनसे पूछताछ की, लेकिन अभिनंदन ने साहस और संयम के साथ सवालों के जवाब दिए। खबरों के अनुसार पाकिस्तानी सेना भी भारतीय जांबाज की दिलेरी के कसीदे पढ़ने लगी है। पाकिस्तान में भी अभिनंदन की साहस की चर्चाएं हो रही हैं।
Read more »
दुश्मन के गढ़ में भी अभिनंदन ने लगाए देशभक्ति के नारे, आत्मरक्षा में किए हवाई फायरपाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनंदन जब भारत समर्थक नारे लगाए तो एक युवक ने बड़ी चालाकी से उन नारों को दोहराया।
Read more »
विंग कमांडर अभिनंदन के स्वागत के लिए वाघा बॉर्डर तैयार | Abhinandan to return homeनई दिल्ली। IAF Pilot Abhinandan Varthaman: भारतीय कूटनीति और सख्त तेवर के आगे झुकते हुए पाकिस्तना ने गुरुवार को भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि अभिनंदन को दोपहर तक लहौर लाया जाएगा। वहां से वाघा बॉर्डर पर भारत को सौंप दिया जाएगा। इस दौरान उसके स्वागत के लिए भारतीय वायुसेना के अधिकारी और संपूर्ण भारत खड़ा होगा। अभिनंदन को वहां से अमृतसर लाया जाएगा। इससे से जुड़ी पल पल की जानकारी आप यहां पढ़ते रहिए।
Read more »
LIVE: अभिनंदन की रिहाई की प्रक्रिया पूरी, IAF की टीम अटारी पहुंचीविंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल रिहाई के ऐलान के बाद पाकिस्तान में हंगामा..
Read more »
Live : विंग कमांडर अभिनंदन के स्वागत के लिए वाघा बॉर्डर तैयार | Abhinandan to return homeभारतीय कूटनीति और सख्त तेवर के आगे झुकते हुए पाकिस्तान ने गुरुवार को भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि अभिनंदन को दोपहर तक लाहौर लाया जाएगा। वहां से वाघा बॉर्डर पर भारत को सौंप दिया जाएगा। इस दौरान उसके स्वागत के लिए भारतीय वायुसेना के अधिकारी और संपूर्ण भारत खड़ा होगा। अभिनंदन को वहां से अमृतसर लाया जाएगा। इससे से जुड़ी पल पल की जानकारी आप यहां पढ़ते रहिए।
Read more »
अभिनंदन के ‘महा अभिनंदन' के लिए वाघा सीमा पर उमड़ा हिंदुस्तानवाघा। विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान पाकिस्तान की हिरासत से रिहा होकर भारत-पाकिस्तान की यहां स्थित संयुक्त सीमा से शुक्रवार को स्वदेश पहुंचेंगे। पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग में तैनात ग्रुप कैप्टन जेडी कूरियन उन्हें यहां लेकर आएंगे।
Read more »
अभिनंदन के स्वागत में उमड़े लोग, जयकारों से गूंज उठा वाघा बॉर्डर..भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की आज (शुक्रवार) वतन वापसी होगी। इसके मद्देनजर पूरे देश की निगाहें वाघा बॉर्डर पर हैं। इस दौरान वाघा बॉर्डर पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं।
Read more »
विंग कमांडर अभिनंदन को लेने गए उनके माता पिता का एयरपोर्ट पर स्वागतविंग कमांडर अभिनंदन आज स्वदेश वापस आ रहे हैं. अभिनंदन को लेने के लिए उनके माता पिता चेन्नई से दिल्ली के लिए रवाना हुए तो फ्लाइट में मौजूद लोगों ने उनका ताली बजाकर उनका स्वागत किया. देर रात करीब डेढ़ बजे वे चेन्नई से दिल्ली पहुंचे और फिर दिल्ली से फ्लाइट चेंज कर अमृतसर निकल गए.
Read more »
विंग कमांडर अभिनंदन जैसी मूंछें रखना चाहते हैं लोग, कहा- रीयल हीरो हैं वर्तमानअभिनंदन की मूंछ का स्टाइल मशहूर हो रहा है। बेंगलुरू में एक युवक ने विंग कमांडर के मूंछ की तरह अपना भी मूंछ रख लिया है।
Read more »
