हिमाचल प्रदेश के कैप्टन रमन कपूर ने वीडियो जारी कर बताया कि ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध के कारण खाड़ी देशों में 20 हजार नाविक दहशत में हैं, जिनमें 2000 भारतीय भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ईरानी हमलों के डर से नाविक खाड़ी में फंस गए हैं और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता है। कैप्टन रमन ने भारत सरकार से हस्तक्षेप की अपील की है।
हिमाचल के कैप्टन रमन बोले- अमेरिका - इजरायल के शिप पर इरान हमले कर रहा, इससे दहशत में 20 हजार 'सीमैन' खाड़ी देश के 'पर्शियन गल्फ' में फंसे हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के कैप्टन रमन कपूर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि अमेरिका - इजरायल और इरान युद्ध के कारण 20 हजार नाविक ों में दहशत का माहौल है। इनमें करीब 2000 भारतीय नाविक हैं। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशोंकैप्टन रमन ने कहा कि किसी भी शिप पर कभी भी अटैक हो रहा है। स्पेशियली उन शिप पर, जिनका कोई भी लिंक अमेरिका और इजरायल के साथ है, अगर वो मूवमेंट शुरू करते हैं। उन्होंने कहा कि इरान चाहता है कि पर्शियन गल्फ से अन्य देशों को कोई भी ऑयल टैंकर बाहर न जाए।कैप्टन रमन ने कहा कि उनका शिप पर्शियन गल्फ में फंसा हुआ है। वह कुछ दिन पहले ही ईराक से कार्गो लोड करके आए हैं। उनकी स्थिति ऐसी है कि वह न तो बाहर जा सकते हैं और न ही रह सकते हैं। उनके पास शिप में अलर्ट रहने के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं है। एयरपोर्ट और समुद्री रास्ते बंद हैं।कैप्टन कपूर ने बताया कि मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों के कारण इन जहाजों को फिलहाल आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इससे सभी जहाज समुद्र में एक ही जगह पर रुके हुए हैं और नाविक लगातार तनाव में हैं, जो लगातार अपने परिवारों से संपर्क में रहने की कोशिश कर रहे हैं। अनिश्चित हालात के बीच नाविक ों को अपनी सुरक्षा और भविष्य को लेकर चिंता सता रही है।कैप्टन रमन कपूर ने देशवासियों से सभी नाविक ों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने भारत सरकार से आग्रह किया है कि इस मामले में हस्तक्षेप कर भारतीय नाविक ों और जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी और क्रू निरंतर उनका सहयोग कर रहा है।उन्होंने कहा कि दुआ करते हैं कि ये युद्ध जल्दी खत्म हो जाए, ताकि वह सुरक्षित घर पहुंच सकें। बता दें कि अमेरिका - इजरायल और इरान के बीच बीते 28 फरवरी से युद्ध शुरू हो गया है। इस लड़ाई का आज 18वां दिन है। मगर अभी युद्ध समाप्त होने जैसे कोई संकेत नहीं है। इससे नाविक और ज्यादा तनाव में है।उत्तराखंड के 6 जिलों में बारिश का अलर्टमेरठ में बदलते मौसम से गिरा तापमानपांच दिन बादल छाएंगे, 20-21 मार्च को बारिश के आसारछत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, रायपुर-सरगुजा में बारिशमनाली और नारकंडा में बर्फबारीसीकर में धूप की तल्खी बढ़ी,अधिकतम तापमान 34.
7 डिग्री रहा
ईरान अमेरिका इजरायल खाड़ी नाविक
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ममता बनर्जी का ऐलान: पुजारियों को 2000 रुपये मानदेय, कर्मचारियों को DA का बकाया भुगतानपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव की घोषणा से पहले पुजारियों और मुअज्जिनों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की। अब उन्हें हर महीने 2000 रुपये मिलेंगे। साथ ही, राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को DA के बकाया भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने का भी ऐलान किया गया।
Read more »
बंगाल चुनाव से पहले ममता का बड़ा दांव, पुरोहित-इमाम भत्ता और सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए का एलानबंगाल चुनाव की तारीखों की घोषणा से ठीक पहले, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने पुरोहितों और मुअज्जिनों का मासिक मानदेय 500 रुपये बढ़ाकर 2000 रुपये किया।
Read more »
2000 पौधे लगाए, रोज 15 किलो उत्पादन, स्ट्रॉबेरी की खेती से चमकी किसान की किस्मतबिहार के पूर्णिया जिले के रहुआ पंचायत के मिल्की टोला निवासी किसान रहमत वाड़ी ने पारंपरिक खेती से अलग हटकर स्ट्रॉबेरी की खेती कर एक नई मिसाल पेश की है. इंटरमीडिएट तक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने नौकरी की बजाय खेती को ही अपना करियर बनाया और अब उसी से अच्छी कमाई कर रहे हैं.
Read more »
सुलतानपुर में बिछेगी पाइप लाइन, 2000 लोगों को मिलेगा टोटी से पानीसुलतानपुर नगर पालिका छह लाख की लागत से पाइपलाइन बिछाएगी। केंद्र वित्त आयोग द्वारा वित्त पोषित इस परियोजना से लगभग दो हजार लोगों को नल का पानी मिलेगा।
Read more »
इस सीजन 2000 रन बनाने की चाहत, वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स से जुड़ते ही IPL टीमों को ललकारा, दावे में...जस्थान रॉयल्स की टीम में वापसी से पहले जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान वैभव सूर्यवंशी से जब पूछा गया कि इस सीजन उनका व्यक्तिगत लक्ष्य क्या है, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में बड़ा जवाब दिया. उन्होंने हंसते हुए कहा,अगर आप मुझसे पूछेंगे तो मैं कहूंगा कि इस सीजन 2000 से 3000 रन बना दूं.
Read more »
पंजाब में 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के लिए 2000 करोड़ आवंटित, हर घर को मिलेगा 10 लाख का सुरक्षा कवचपंजाब सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के लिए 2026-27 के बजट में 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह योजना परिवारों को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस चिकित्सा उपचार प्रदान करती है, जिससे आर्थिक कठिनाइयों के कारण इलाज में देरी न हो। अब तक 9 लाख से अधिक सेहत कार्ड जारी किए गए हैं, जो 65 लाख परिवारों और 3 करोड़ निवासियों को कवर करते हैं। मुख्यमंत्री मान...
Read more »
